देश-विदेश

CBSE 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी:87.33% स्टूडेंट पास,ऐसे देखे अपना रिजल्ट

CBSE ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने शुक्रवार को रिजल्ट जारी करते हुए बताया कि इस साल परीक्षा में शामिल होने वाले 87.33% बच्चे पास हुए हैं।


CBSE ने तय किया है कि इस साल रिजल्ट के साथ स्टूडेंट्स की फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन की जानकारी नहीं देगा।

बेवजह के कॉम्पिटिशन से स्टूडेंट्स को बचाने के लिए इस साल मैरिट लिस्ट भी जारी नहीं की जा रही है।

त्रिवेंद्रम रीजन 99.91 पास प्रतिशत के साथ टॉप पर है। 84.67% लड़के और 90.68% के साथ लड़कियां पास हुईं। लड़कियां, लड़कों के मुकाबले 6.01% आगे रहीं। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट मोबाइल ऐप उमंग, डिजिलॉकर और बोर्ड की बेवसाइट पर देख सकते हैं।

ऐसे देख पाएंगे रिजल्ट

CBSE की 10वीं-12वीं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट

https://www.cbse.gov.in/ पर देख सकते हैं। यहां छात्र-छात्राएं इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने मोबाइल पर भारत सरकार का उमंग ऐप डाउनलोड करके भी रिजल्ट देख सकते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image