ICSE बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट आज: दोपहर कुछ देर में डिक्लेयर होगा, इस साल 2.5 लाख स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE-10वीं) और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC-12वीं) 2023 का रिजल्ट रविवार को दोपहर 3 बजे जारी करेगा। यह जानकारी सीआईएससीई के गेरी अराथून ने दी। स्टूडेंट अपना रिजल्ट सीआईएससीई की वेबसाइट http://cisce .org या http://results.cisce.org पर जाकर चेक कर सकते हैं।