देश-विदेश

द केरला स्टोरी फ़िल्म के मेकर्स बनाएंगे बस्तर मूवी...पोस्टर किया जारी,पोस्टर पर लिखा है "छुपा हुआ सच तूफान लाएगा...

फिल्म द केरला स्टोरी के मेकर्स अब बस्तर पर फिल्म बना रहे हैं। सोमवार को मुंबई स्थित प्रोडक्शन हाउस ने इसका ऐलान कर दिया। फिल्म का नाम होगा बस्तर । इसे केरला स्टोरी फिल्म बनाने वाले निर्माता विपुल शाह और डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ही बना रहे हैं। इस जोड़ी ने इस पर काम शुरू कर दिया । फिल्म के कुछ हिस्सों को असल बस्तर में फिल्माया जाएगा।

^


बस्तर की सच्ची घटनाएं फिल्म में दिखेंगी

निर्माता विपुल शाह और डायरेक्टर सुदीप्तो सेन की टीम लगातार बस्तर पर रिसर्च कर रही थी। फिल्म ये भी बताएगी कैसे नक्सलियों को संरक्षण देकर इस समस्या को बरकरार रखा गया है। छत्तीसगढ़ में झीरम कांड जैसी घटनाओं को भी इस फिल्म में दिखाया जा सकता है।

इससे पहले इनकी बनाई फिल्म केरल स्टोरी का बहुत से लोगों ने खूब विरोध किया था, लेकिन इन सभी के बीच इसने 256 करोड़ का कलेक्शन किया था। ऐसे में बस्तर पर आने वाली फिल्म ने नई चर्चाएं शुरू कर दी हैं । मूवी का पोस्टर सनसाइन पिक्चर्स के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है

Leave Your Comment

Click to reload image