देश-विदेश

BREAKING : दीपक बैज ने PCC चीफ का पदभार किया ग्रहण...सीएम बघेल सहित कई नेता रहे मौजूद

 रायपुर। CG BREAKING : दीपक बैज ने नवनियुक्त PCC चीफ का पदभार ग्रहण कर लिया है। रायपुर स्थित राजीव भवन में मोहन मरकाम ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण “पदभार ग्रहण समारोह” में सम्मिलित हुए।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव पदस्थ अध्यक्ष दीपक बैज का राजधानी रायपुर के माना एयरपोर्ट पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। प्रदेशभर से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ अपने नए अध्यक्ष का फूल मालाओं और डीजे की धुन पर स्वागत किया। माना एयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस मुख्यालय राजीव गांधी भवन तक प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह स्वागत हुआ। राजीव गांधी भवन पहुंचने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में बैज ने पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम से प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान प्रदेश भर से आए कांग्रेस के सांसद विधायक पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी जोश और उत्साह नजर आया।

Leave Your Comment

Click to reload image