बेरहम बना भाई : सौतेली बहन को धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट, जानिए क्या थी वजह
उत्तरप्रदेश। कुशीनगर के अंतर्गत थाना रविन्द्र नगर के गांव माघी से खबर मिली है जहां विशुनपुरा निवासी सत्या यादव का अपने ही सौतेले भाई से विवाद चल रहा था. जमीन के लालच में युवक हैवान बन गया और अपनी बहन को धारदार हथियार से गला काटकर मौत के घाट उतार दिया. मृतका सत्या यादव पेशे से नर्स थी. वह पडरौना में एक डॉक्टर के यहां काम करती थी।
यह पूरी जमीन हड़पने के लिए सौतेले भाई ने सत्या यादव का बेरहमी से हत्या कर दिया. घटना के बाद वह परिवार सहित घर छोड़कर भाग गया. इसके बाद घटनास्थल पर भीड़ जुट गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी है।