देश-विदेश

कांग्रेस अध्यक्ष ने की पांच राज्यों में नए महिला प्रदेशाध्यक्षों की नियुक्ति

 नई दिल्ली। आगामी लोकसभा 2024 और इसी साल कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस आलाकमान ने बड़ा फेर बदल करते हुए पांच राज्यों में महिला प्रदेशाध्यक्षों को बदल कर नए प्रदेशाध्यक्षों की नियुक्ति की है। इसमें बिहार, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश और त्रिपुरा जैसे राज्य शामिल है। इन घोषणाओं को आने वाले लोकसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इस नियुक्ति में आंध्र प्रदेश के लिए लम थंतिया कुमारी, बिहार के लिए सरवत जहां फातेमा, जम्मू-कश्मीर के लिए शमीमा रैना, त्रिपुरा के लिए शरबानी घोष चक्रवर्ती और राजस्थान के लिए राखी गौतम को नियुक्त किया गया है राजस्थान की राजनीति में राखी गौतम एक जाना पहचाना नाम है। पिछले चुनाव में कोटा दक्षिण से चुनाव लड़ चुकी हैं। हाल ही में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में उन्हें सचिव से प्रमोट करके महासचिव भी बनाया गया था।

Leave Your Comment

Click to reload image