देश-विदेश

PM Kisan Yojana 14th installment : अगर आपके खाते में नहीं आई है 14वीं किस्त की राशि, तो इन नंबर्स पर तत्काल कॉल करें..

  पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ी काम की खबर है। प्रधानमंत्री मोदी ने 27 जुलाई को किसान सम्मान निधि के तहत साढ़े आठ करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 2000-2000 रुपये की 14वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर कर चुके हैं।

वहीं चार दिनों बाद भी कई किसानों के खाते में 14वीं किस्त का पैसा नहीं आया है। अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हुआ है तो आप पीएम किसान योजना से जुड़े हेल्पलाइन और टोल फ्री नंबरों पर कॉल कर पैसे नहीं आने की वजह जान सकते हैं। साथ ही उन नंबर्स पर संपर्क करने पर कृषि विभाग द्वारा आपकी राशि आपके खाते में भेजी सकती है।

14वीं किस्त को लेकर आपके मन में कोई सवाल या शिकायत है, तो PM Kisan Helpline नंबर 155261 या Toll Free नंबर 1800115526 या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही पीएम किसान ई-मेल आईडी (pmkisan-ict@gov.in) पर भी अपनी शिकायत भेज सकते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image