देश-विदेश

शादी समारोह से लौट रहे लोगों की गाड़ी में ब्लास्ट, 7 लोगों की मौत

 पाकिस्तान के बलोचिस्तान में भयंकर विस्फोट हुआ है। यहां एक विस्फोट होने से सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस को आशंका है कि घटना में बलूच लिबरेशन फ्रंट का हाथ है।

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, बलूचिस्तान के पंजगुर जिले में एक वाहन पर घात लगाकर हमला किया गया है। बलागातर यूसी के चेयरमैन इश्तियाक याकूब कुछ लोगों के साथ शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। गाड़ी में एक रिमोट विस्फोटक उपकरण लगा हुआ था। गाड़ी जैसे ही बलगातर इलाके के चकर बाजार पहुंची, वैसे ही ब्लास्ट हो गया। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक बाल्टागर और पंजगुर के रहने वाले थे।

Leave Your Comment

Click to reload image