देश-विदेश

एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा: कंटेनर ने 5 वाहनों को मारी टक्कर, दो की मौत

 महाराष्ट्र। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हुआ है। एक्सप्रेस वे पर पुणे से मुंबई जा रहा एक कंटेनर 35 किलोमीटर का सफर पूरा करने के बाद पुणे की ओर जाने वाली विपरीत लेन पर चला गया और 5 छोटे वाहनों से इसकी जबरदस्त भिडंत हो गई।

कंटेनर ने मारुति डिजायर को बुरी तरह कुचल दिया जिससे उसमें सवार चालक और एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिला यात्रियों को पनवेल के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। वहीं कंटेनर की चपेट में आई दूसरी कार की दो अन्य महिला यात्रियों को भी चोटें आईं और उन्हें एमजीएम पनवेल में भर्ती कराया गया है। मुंबई की ओर यातायात सुचारू रूप से संचालित है जबकि पुणे की ओर जाने वाला यातायात प्रभावित हुआ है और गाड़ियां धीमी गति से चल रही हैं।

 

Leave Your Comment

Click to reload image