देश-विदेश

20 हजार जूनियर शिक्षकों की होगी भर्ती, अधिसूचना जारी, इस डेट से करें अप्लाई…

 भुवनेश्वर। ओडिशा में 20 हजार जूनियर शिक्षकों की भर्ती होगी। इस संबंध में ओडिशा स्कूल शिक्षा कार्यक्रम प्राधिकरण (ओएसईपीए) ने अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक, राज्य भर के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक सरकारी स्कूलों में 20 हजार कनिष्ठ अध्यापकों की भर्ती होगी।ओएसईपीए के सूत्रों ने सोमवार को बताया कि, शिक्षक भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। जिलेवार और श्रेणीवार पद ओएसईपीए की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

इच्छुक उम्मीदवार 13 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच में ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बीएड विद्यार्थी इस परीक्षा के लिए पात्र होंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जूनियर शिक्षक पद के लिए वेतन 25 हजार से 35,400 रुपए होगा।

Leave Your Comment

Click to reload image