रणबीर कपूर के बाद अब इन सितारों पर ईडी का शिकंजा, कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी और हिना खान को किया तलब
ED Summon : बीते दिन अभिनेता रणबीर कपूर को समन भेजने के बाद ईडी के तीन और सितारों को तलब किया है। यह सितारे और कोई नहीं बल्कि कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर कपिल शर्मा, बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी और टीवी एक्ट्रेस हिना खान हैं। ‘महादेव बुक’ ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मामले में रणबीर कपूर के बाद तीनों सितारों को समन भेजा गया है। ऐसे में कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी और हिना खान, तीनों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला
अधिकारियों ने बताया है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव बेटिंग एप्लिकेशन मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए कॉमेडियन कपिल शर्मा और अभिनेता हिना खान और हुमा कुरेशी को तलब किया है। कुल 100 ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स ईडी के रडार पर हैं। खबर की पुष्टि एनआई द्वारा एक ट्वीट के जरिए की गई है। न्यूज एजेंसी एनआई ने एक्स पर ट्वीट करते हुए ईडी के सूत्रों के हवाले से लिखा, ‘ईडी ने महादेव बेटिंद ऐप मामले में कॉमेडियन कपिल शर्मा और अभिनेत्री हुमा कुरेशी को तलब किया है।’