छत्तीसगढ़
रायपुर शहर के बीचों बीच स्पा सेंटर के आड़ में चल रहा था सैक्स रैकेट, पुलिस ने एक साथ कई जगह मारा छापा
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस रविवार को ताबड़तोड़ स्पा सेंटरों में छापेमारी कर रही है. पुलिस को सेक्स रैकेट की शिकायत मिली थी. स्पा सेंटरों में जिस्मफरोशी का धंधा होता है, जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई. कई लड़कियां संदिग्ध हालत में मिली हैं. दरअसल, राजधानी के स्पा सेंटरों में पुलिस ने रेड की कार्रवाई की है. शहर के दर्जनभर से अधिक स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की गई है. स्पा सेंटरों से संदिग्ध हालत में युवतियां मिली हैं. जिससे ये साफ़ ज़ाहिर होता है कि रायपुर के स्पा सेंटरों में सेक्स रैकेट का खुलेआम धंधा चलता है.
छत्तीसगढ़ में आज फ़िर बदलेगा मौसम का मिजाज,चमक गरज के साथ बारिश होने की संभावना,मनेन्द्रगढ़ में बिजली गिरने से 2 की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार शाम को एक बार फिर से मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के लगभग सभी जिलों में अंधड़ चलने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। उधर, मनेंद्रगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से 2 युवकों की भी मौत हो गई है।
अपने 3 साल के बच्चे और पत्नी को जहर देकर मारा,फिर युवक ने कर ली आत्महत्या...
राजधानी रायपुर के मोतिमपुर खुर्द गांव में युवक ने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या करके खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। घर के अंदर से 3 शव बरामद हुए हैं। पत्नी और 3 साल के बेटे का शव बिस्तर पर पड़ा था। पति का शव फांसी से लटका हुआ मिला है। मौके पर चूहे मारने की दवा भी मिली है। घटनास्थल पर पुलिस की टीम मौजूद है।
एक विवाह ऐसा भी दुल्हन बीमार हुई तो दूल्हा बारात ले कर अस्पताल पहुचा..वार्ड में ही लिए फेरे...
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखी शादी हुई है। यहां दूल्हा बारात लेकर लड़की के घर नहीं, बल्कि अस्पताल पहुंचा। यहीं पर दोनों ने परिजन, डॉक्टर और हॉस्पिटल स्टाफ के सामने 7 फेरे लिए हैं। जिसकी चर्चा अब पूरे प्रदेश में हो रही है। हर कोई इस शादी की तारीफ कर रहा है। ये सब युवती की तबीयत बिगड़ने के कारण हुआ है।
कलयुगी बेटा माँ ने बहु के इलाज के लिए बेचे गहने गुस्साए बेटे ने कुल्हाड़ी से मार कर अपनी ही माँ की कर दिया हत्या
बिलासपुर में मां की हत्या कर आरोपी बेटे ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया और बोला कि वह अपनी मां को कुल्हाड़ी से मार डाला है। महिला का कसूर इतना था कि वो अपनी बहू के इलाज के लिए गहनों को बेच दी थी, जिससे नाराज होकर आरोपी बेटे ने उसकी हत्या कर दी। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।
छत्तीसगढ़ में 7 साल की मासूम से गैंगरेप,चॉकलेट खिलाने के बहाने ले गए मोहल्ले के ही युवक..पुलिस ने 2 युवक को किया गिरफ्तार
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सात वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सात वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने हरिनाथ (27) एवं शिवकुमार (28) को गिरफ्तार कर लिया है.
रायपुर में दिखा चांद,शनिवार को बनाई जाएगी ईद रायपुर के 50 से ज्यादा मस्जिदों में होगी नमाज देखे टाइम टेबल
रमजान के 29वें रोजे का चांद दिखने के साथ ही तय हो गया कि शनिवार को ईद मनाने का एलान कर दिया गया। मस्जिदों से सायरन और मैदानों में गोला फोड़कर ईद मनाने का ऐलान किया गया। लोगों मे एक-दूसरे को गले लगकर चांद दिखने की मुबारकबाद दी। अब 22 अप्रैल को ईद की नमाज 50 से ज्यादा मस्जिदों और ईदगाहों में होगी।
ब्रेकिंग बिलासपुर अपोलो के ICU में लगी आग धुंआ भरने से मची अफरा तफरी..
बिलासपुर: शहर स्थित अपोलो अस्पताल के डायलिसिस वार्ड में गुरुवार की शाम अचानक आग लगने से अफरा तफरी और भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई। आग लगने के दौरान वार्ड में डायलिसिस के लिए आए हुए 12 से अधिक मरीज थे। आग लगते ही मौजूद मरीज और उनके परिजनों में भगदड़ मच गया।
जगदलपुर तालाब में नहाने गए 3 बच्चों की डूबकर मौत,गहरे पानी मे जाने से हुआ हादसा
छत्तीसगढ़ में बस्तर जिले के एक गांव के तालाब में डूबने से तीन मासूमों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, तीनों बच्चे तालाब में नहाने के लिए गए हुए थे। इस दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए। बच्चों को डूबता देख पास ही मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बचाने के लिए पानी में छलांग लगाई। हालांकि, जब तक वे उन्हें बाहर निकालते तब तक तीनों की मौत हो गई थी। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है।
अपने दोस्त को मार के दफ़नाया था,उसकी आत्मा सताती है। मेरी प्रेमिका से रेप करने की कोशिश किया था इसलिए मैने मार कर दफना दिया ....20 साल बाद खुदाई में मिली हड्डियां
छत्तीसगढ़ शादी सामारोह में एसिड अटैक मची अफरा तफरी दूल्हा दुल्हन सहित 10 लोग से भी ज्यादा हुए घायल...
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में शादी के मंडप में बैठे दूल्हा-दुल्हन पर एसिड अटैक हुआ है। बुधवार देर शाम शादी की रस्म के दौरान अचानक लाइट गुल हुई। जिसके बाद किसी अज्ञात शख्स ने एसिड से अटैक कर दिया। एसिड के छींटे आसपास में मौजूद करीब 10 से ज्यादा लोगों पर पड़े। सभी घायलों को जगदलपुर के महारानी अस्पताल लाया गया है। मामला जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र का है।
छत्तीसगढ़ में तापमान 44 डिग्री के पार : प्रदेश में सबसे गर्म जिला बलौदा बाजार, बाकी जगहों में भी लू जैसे हालात…!
छत्तीसगढ़ में आग उगलती गर्मी ने हर किसी को परेशान कर दिया है। तेज धूप में रास्ते पर चलना मुश्किल हो गया है। गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही है।मंगलवार को प्रदेश में सबसे गर्म जिला बलौदा बाजार रहा, जहां तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
बड़ी खबर छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा खादान धसने से 4 की मौत और भी लोगो के फसे होने की आशंका रेस्क्यू जारी...
छत्तीसगढ़ मनेंद्रगढ़-चिरमिरी - भरतपुर । जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां छुई खदान में खुदाई के दौरान मिट्टी धंस गई। जिसमें दबकर 4 लोगों की मौत हो गई है। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। मामला खड़गवा थाना क्षेत्र का है।
छत्तीसगढ़ स्कूल के समय में हुआ बदलाव भीषण गर्मी को देखते हुए लिया फैसला सीएम ने खुद ट्वीट कर दी जानकारी...
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और लू जैसे हालात को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव का आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक एक ही पाली में चलने वाले स्कूल अब सुबह 7 से 11 बजे तक लगेंगे। ऐसे स्कूल जहां कक्षाएं 2 पालियों में संचालित होती हैं, वहां प्राइमरी और मिडिल की कक्षाएं सुबह 7 से 11 बजे तक के लगेंगी।

करेंट की चपेट में आने से 12 साल के बच्चे की मौत,खेत मे लगाए गए बिजली के तार से चपेट में आया...
छत्तीसगढ़ अपडेट । रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में एक किसान मंगलवार शाम 12 साल के बच्चे की मौत करंट लगने से हो गई। बच्चा खेत में घूम रहा था, इसी दौरान वो वन्यप्राणियों से फसल के बचाव के लिए लगाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।
दक्षिण पूर्व रेल्वे ट्रेन हादसे के बाद कई ट्रेन को किया गया रद्द देखे रेल्वे ने जारी की लिस्ट....
बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-कटनी रेलखंड पर आज प्रातः सिंहपुर स्टेशन में कोयला लोडेड मालगाड़ी के सिग्नल ओवरशूट उपरांत इंजन सहित 09 वैगनों के पटरी से उतर जाने के फलस्वरूप इस मार्ग पर अप, डाउन एवं मिडिल तीनों लाइन पर रेल परिचालन अवरूद्ध होने के कारण इस मार्ग पर रेल परिचालन प्रभावित हुआ है, जिसकी विस्तृत जानकारी इस प्रकार है :-
नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी की जमकर पिटाई,कॉलोनी के लोगो ने चप्पल जूतों से जमकर पीटा...
छत्तीसगढ़ दुर्ग | दुर्ग में घर में अकेली नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी की जमकर धुनाई हुई। लड़की के चिल्लाने पर कॉलोनी के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद सिर्फ पुरुष ही नहीं, बल्कि महिलाओं ने भी चप्पल जूतों से आरोपी को इतना मारा कि वो लहूलुहान हो गया। इसके बाद लोगों ने आरोपी को नंदिनी पुलिस के हवाले कर दिया।
