छत्तीसगढ़
कांग्रेस अपनी हार की समीक्षा कर रही है : बृजमोहन अग्रवाल
रायपुर। विधानसभा चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ में अब दावों और कयासों का दौर चल रहा है। वहीं पहले और दूसरे चरण के चुनाव के बाद समीक्षा का दौर जारी है। हार, जीत को लेकर बयानबाजी भी की जा रही है। बीजेपी और कांग्रेस अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस की समीक्षा बैठक पर रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल (MLA Brijmohan Agarwal) ने तंज कस्ते हुए कहा कि कांग्रेस हार की समीक्षा और बहाना ढूंढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी हार की समीक्षा कर रही है। क्योंकि उसे इस बात का आभास हो गया है कि उनकी विदाई जनता ने तय कर दी है। जनता बीजेपी के स्वागत के लिए तैयार है, इसलिए कांग्रेस अपनी विदाई और हार की समीक्षा कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आभास हो गया है कि वह जाने वाले हैं।
उन्होंने कहा कि मैं 19 नवंबर को महादेव घाट में छठ कार्यक्रम में था। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल की बॉडी लैंग्वेज और उनका दबा हुआ बोल इस बात को स्पष्ट करता है कि उन्हें आभास हो गया है कि वह जाने वाले हैं और बीजेपी सरकार आने वाली है। अग्रवाल ने दावा करते हुए कहा कि भाजपा बहुमत से आएगी और प्रदेश में सरकार बनाएगी। कांग्रेस में सीएम को लेकर घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस में पहले मुख्यमंत्री के चार दावेदार थे, अब पांच हो गए हैं। कांग्रेस की ओर से छत्तीसगढ़ महतारी की आस्था पर कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी कोई नई बात नहीं है। हम पिछले 40 साल से छत्तीसगढ़ महतारी की जयकारे लगा रहे हैं। कांग्रेस केवल राजनीति के लिए छत्तीसगढ़ महतारी का उपयोग करती है।
कांग्रेस का एक्शन जारी, 2 वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित
बस्तर। छत्तीसगढ़ में दो चरणों पर मतदान संपन्न हो गए है ,वहीं मतदान के दौरान पार्टी विरोधी कार्य करने वालों पर कांग्रेस सख्त नजर आ रही है। इसी कड़ी में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने पार्टी विरोधी कार्य करने वाले कांग्रेसियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 2 पुराने वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को 6 साल के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जिला अध्यक्ष द्वारा जारी आदेश में निष्कासित कांग्रेसी नेताओं में महिला कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष कमल झज्जर (Congress former district president Kamal Jhajjar) और AICC सदस्य और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विक्रम शर्मा (Senior Congress leader Vikram Sharma) शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि इन दोनों ही कांग्रेसी नेताओं ने विधानसभा चुनाव में निष्क्रियता दिखाते हुए पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. दरअसल कुछ महीने पहले से ही पूर्व महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष कमल झज्जर को लेकर पार्टी विरोधी कार्य करने की लगातार शिकायत मिल रही थी, इसके बाद कमल झज्जर को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्यता से भी हटाया गया था और महिला कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष के पद से भी हटा दिया गया था, और अब सीधे पार्टी से निष्कासन की कार्रवाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने की है।
छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार आने वाली है : दीपक बैज
रायपुर : छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटों के मतदान के बाद कांग्रेस और भाजपा अपनी अपनी सरकार लाने का दावा कर रहे है, राजीव भवन में भी प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज (Deepak Baij) ने बैठक लेकर कांग्रेस प्रत्याशियों से चुनाव परिणाम को लेकर दो दिनों तक मंथन किया चुनावी मंथन को लेकर दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार आने वाली है मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसका फैसला आला कमान तय करेगा।
उन्होंने कहा कि, 90 विधानसभा सीटों के 958 के प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम मशीन में कैद है और इवीएम मशीने स्ट्रांग रूम में तीन लेयर की सुरक्षा में कैद है, लेकिन भाजपा और कांग्रेस अपनी-अपनी सरकार प्रदेश में बनाने का दावा कर रहे है। वहीं कितने सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी जीतेंगे इसको लेकर कांग्रेस राजीव भवन में मंथन चला चुनावी मंथन को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा की पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार दोबारा बन रही है।
रायपुर में इस तारीख को खेला जाएगा टी 20 मैच, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा मुकाबला, जानिए पूरी डिटेल्स
रायपुर। वनडे विश्व कप के खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 6 विकेट से हराया और छठी बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। विश्व कप के खत्म होने के बाद अब भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। जिसमे से एक मैच रायपुर में खेला जाएगा। बीसीसीआई ने इस सीरीज के चौथे मैच को शहीद वीर नारायण स्टेडियम में कराने का फैसला लिया है। छत्तीसगढ़ में क्रिकेट प्रेमी इस मैच को 1 दिसम्बर को लाइव देख सकेंगे। बीसीसीआई जल्द ही मैच की टिकटों के रेट भी तय कर देगी, जिसके बाद आप टिकटों की बुकिंग कर पाएंगे। शहीद वीर नारायण स्टेडियम भारत का तीसरा और दुनिया का चौथा बड़ा स्टेडियम है। जिसकी दर्शक क्षमता 65 हज़ार है
दुनिया में चौथा सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नया रायपुर के सेक्टर 3 में स्थित है। स्टेडियम रायपुर शहर से लगभग 21 किमी दूर है और स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे के करीब है। स्टेडियम का निर्माण वर्ष 2006 में शुरू हुआ था और यह 2008 में यह बनकर तैयार हो गया था। यह भारत में तीसरा और दुनिया में चौथा सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है। स्टेडियम की दर्शक क्षमता लगभग 65,000 है।
पहला मैच कनाडा के साथ
इस मैदान ने 2010 में अपने पहले मैच की मेजबानी की, जब कनाडा की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम भारत आई और छत्तीसगढ़ राज्य टीम के खिलाफ एक अभ्यास मैच खेला।
आईपीएल मैचों की कर चुका है मेजबानी
28 अप्रैल 2013 को दिल्ली डेयरडेविल्स और पुणे वारियर्स के बीच यहां पहला आईपीएल मुकाबला खेला गया। दूसरा मुकाबला 1 मई 2013 को हुआ। इसके बाद अगले सालों में भी स्टेडियम आईपीएल मैचों का मेजबान बना। 2016 में इसे दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का दूसरा होम ग्राउंड घोषित किया गया।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज शेड्यूल
पहला मैच – 23 नवंबर को विशाखापट्टनम में
दूसरा मैच – 26 नवंबर को तिरुवनंतपुरम में
तीसरा मैच – 28 नवंबर को गुवाहटी में
चौथा मैच – 1 दिसंबर को रायपुर में
पांचवां मैच – 3 दिसंबर को हैदराबाद में
क्या है टाइमिंग और टेलिकास्ट डिटेल्स?
पांच मैचों की टी20 सीरीज के सभी मुकाबलों की टाइमिंग एक समान है। सभी मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे से शुरू होंगे। वहीं, टॉस साढ़े 6 बजे होगा। इन मैचों का लाइव टेलिकास्ट आप स्पोर्ट्स 18 पर देख पाएंगे। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग के लिए आप जियोसिनेमा एप पर लॉग इन कर सकते हैं। फ्री में आपको इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग देखने को मिलेगी। इसी सीरीज के साथ टीम इंडिया अगले साल वेस्टइंडीज और यूएसए में होने वाली टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट जाएगी। हालांकि, कप्तान कौन होगा? ये बड़ा सवाल है।
रोड सेफ्टी सीरीज़ में दिखा पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों का जलवा
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज़ में स्थानीय दर्शकों को सचिन तेंदुलकर , ब्रायन लारा, जैकब ओरम, शेन बॉन्ड,शेन वॉटसन, तिलकरत्ने दिलशान, ब्रेट ली, युवराज सिंह जैसे तमाम पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों को सामने खेलते देखने का मौका मिला। स्टेडियम ने 5 मार्च से 21 मार्च 2021 के बीच मैचों की मेजबानी की। जिसमें इंडिया लीजेंड्स की जीत हुई। साल 2022 में दोबारा रोड सेफ्टी सीरीज के कई मैच यहां खेले गए। इसमें इंडिया लीजेंड्स की दोबारा जीत हुई।
अन्य कई मुकाबलों का मेज़बान बना स्टेडियम
आईपीएल और रोड सेफ्टी सीरीज के अलावा यहां चैंपियन्स लीग टी-20 के मुकाबले ,और घरेलू मैच भी खेले गए हैं। आपको बताएं कि सोनाखान के जमींदार और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह का नाम रायपुर स्टेडियम को दिया गया है। यह छत्तीसगढ़ की प्रगति और विकास की इच्छाशक्ति को दिखाता है। स्टेडियम को देशी-विदेशी दिग्गज खिलाड़ियों की बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है जो प्रदेशवासियों को गर्व का अहसास कराती है।
डा. रमन सिंह ने किये भाजपा की जीत के दावे, टीएस सिंह देव को लेकर दिया बयान
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉ रमन सिंह आज अपने विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव पहुंचे, इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का दावा किया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ रमन सिंह सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव पहुंचे इस दौरान डॉक्टर रमन सिंह ने यहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, वहीं पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आगामी 3 दिसंबर को प्रदेश में चुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे, लेकिन अभी जो रुझान प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में मिल रहा है उससे स्पष्ट है कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है। डॉ रमन सिंह ने कहा कि हम 90 विधानसभा में बेहतर स्थिति में है। वहीं 55 से अधिक सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतेगी। डॉ रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव विधानसभा में भी भारतीय जनता पार्टी की जीत पिछले चुनाव के मुकाबले अधिक मतों से होगी। वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री टीएस के बयान के मामले में डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा पालन अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि टीएस सिंह देव चूक गए, 5 साल पहले अगर इसी बात को दमदारी से बोले होते तो वो मुख्यमंत्री होते, उनको तो उनकी पार्टी ने साढे़ 4 साल तक घूम कर रख दिया, 15 दिन बचा था तो उपमुख्यमंत्री बना दिए। अब सरकार नहीं बन रही है तो जोर मार रहे हैं। पहले जोर मारे होते तो अभी मुख्यमंत्री रहते।
राजनांदगांव पहुंचे डॉ रमन सिंह ने प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का दावा करने के साथी कहा कि मुख्यमंत्री कौन होगा यह भारतीय जनता पार्टी पहली बैठक में ही तय कर लेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 90 विधानसभा में स्थिति स्पष्ट है और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बन रही है।
BREAKING : भीषण सड़क हादसे में 12 साल के मासूम सहित दो लोगों की मौत
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में भीषण सड़क हादसा हुआ है, यहां तेज रफ्तार डिफेंस की बस ने 12 वर्ष के मासूम सहित दो लोगों को ठोकर मर दी, जिससे दोनों की मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक लोहंडीगुड़ा इलाके के बाघनपारा में उस वक्त हुआ जब, 12 वर्ष का मासूम रमेश मंडावी निवासी पिच्चीकोडेर अपने परिजन सिंधु मंडावी सहित अपने बीमार रिश्तेदार को देखकर वापस घर लौट रहे थे। तभी मुख्य मार्ग पर ये दर्दनाक हादसा हुआ है। इधर लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कर्रवाई शुरु कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
आग में जलने से 20 साल की युवती की मौत, शार्ट सर्किट बताई जा रही वजह, जाँच जारी
बलौदाबाजार। जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है। यहां भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम जरहागांव में 20 वर्षीय युवती की आग में झुलसने से मौत हो गई है। घटना का कारण अज्ञात है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतिका का नाम मीनाक्षी वर्मा बताया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक शार्ट सर्किट की वजह से घर के आंगन में रखे छेना में आग लगी। जिसे बुझाते वक्त छेना का बड़ा ढेर लड़की के ऊपर गिरा। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। घटना के वक्त लड़की की मां खेत गई हुई थी। घटना की सूचना पर भाटापारा ग्रामीण पुलिस घटना स्थल पहुंचकर जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल की जांच और पूछताछ के बाद घटना के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
घटना के संबंध में भाटापारा ग्रामीण थाना प्रभारी अमित पाटले ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग दो बजे के आसपास की है जब सूचना मिली। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस की टीम वहां पहुंचकर जांच में जुट गई। लड़की पूरी तरह झुलस गई थी। जिससे उसकी मौत हो गई।फिलहाल प्रथम दृष्टया घर के पास से गई विघटन तार में शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। जिससे घर के पावन में रखे गोबर छेना के रखे ढेर में आग लगी थी। जिसे लड़की बुझा रही थी। इस बीच पूरा ढेर उसके ऊपर गिर गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।
चोरों का आतंक, प्रॉपर्टी डीलर के मकान को बनाया निशाना, कैश और गहने समेत 21 लाख की चोरी
रायपुर। राजधानी रायपुर में शातिर चोरों के हौसले काफी बुलंद नजर आ रहे है। आलम ये है कि दीपावली के बाद से ही चोरों ने रायपुर में आतंक मचा रखा है। एक बार फिर चोरों ने माना क्षेत्र के एक प्रॉपर्टी डीलर के मकान को निशाना बनाया है। जहां चोर घर के पिछले हिस्से की खिड़की को तोड़कर बेडरूम के अंदर घुस गये और फिर आलमारी में रखे कैश और गहने समेत 21 लाख की चोरी कर फरार हो गये।
बताया जा रहा है कि मकान मालिक परिवार के साथ महज घर के पास ही गार्डन में टहलने गया हुआ था, इसी दौरान चोरों ने घर में चोरी की वारदात को अंजाम देकर चंपत हो गये। जानकारी के मुताबिक चोरी की ये वारदात माना थाना क्षेत्र का है। यहां के सिद्धि विनायक कॉलोनी के रहने वाले सुरेंद्र साहू ने 18 नवम्बर को पुलिस थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
जिसमें उन्होंने बताया कि वो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। शाम के करीब 6 बजे वो अपनी बेटी और पत्नी के साथ पास के ही गार्डन में टहलने गए हुए थे। करीब डेढ़ घंटे बाद जब वह घर वापस लौटे, तो मेन गेट में ताला लगा हुआ था। जब वह बेडरूम के अंदर दाखिल हुए, तो उन्होंने देखा कि खिड़की की रॉड टूटी पड़ी थी।
अंदर जाकर देखने पर बेडरूम का पूरा सामान बिखरा हुआ मिला। आलमारी के ताले भी टूटे हुए थे। चोरों ने अलमारी के अंदर रखे लाल रंग के बैग से 7 लाख रुपए कैश के साथ ही सोने-चांदी के गहने, जिसमें 4 गले का हार सेट, कंगन, मंगलसूत्र, अंगूठी, चूड़ी समेत कैश मिलाकर करीब 21 लाख रुपए के ज्वेलरी की चोरी कर फरार हो गये। घटना के तुरंत बाद प्रापर्टी डीलर सुरेंद्र साहू ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करायी है। चोरी की इस वारदात के बाद पुलिस अज्ञात चोरों का सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है।
छठ महापर्व का हुआ समापन, उगते हुए सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य
नहाय खाय से शुरू हुए आस्था के महापर्व छठ पूजा का आज चौथे दिन उगते हुए सूर्य देवता को अर्घ्य देने के साथ ही समापन हो गया. चौथा दिन यानी सप्तमी तिथि छठ महापर्व का अंतिम दिन होता है. इस दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और इसी के साथ छठ महापर्व का समापन हो जाता है. छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है. इसके बाद दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन को ऊषा अर्घ्य के नाम से जाना जाता है
चार दिन का पर्व छठ पूजा का समापन उषा अर्घ्य के साथ होता है. इस दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ के व्रत का पारण किया जाता है. इस दिन व्रत रखने वाले लोग सूर्योदय से पहले नदी के घाट पर पहुंचकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हैं. इसके बाद सूर्य देव और छठ माता से संतान के सुखी जीवन और परिवार की सुख-शांति और सभी कष्टों को दूर करने की कामना करते हैं.
सूर्य देवता को अर्घ्य देने की विधि
-छठ पूजा में व्रती यदि ही विधि और श्रद्धा भाव से उगते सूरज को अर्घ्य दें तो छठी माता प्रसन्न होकर उनकी पूजा को स्वीकार कर लेती हैं. सदा अपनी कृपा बनाए रखती हैं.
-सूर्य पूजा के समय महिलाएं सूती साड़ी पहनें, वहीं पुरुष धोती पहन सकते हैं.
-साफ-सफाई, शुद्धता का ख्याल अवश्य रखें. मान्यताओं के अनुसार, तांबे के कलश से अर्ध्य देना शुभ होता है.
-अर्घ्य देते समय सूर्य देवता को सीधे न देखें, बल्कि कलश से गिरते हुए जल की धारा को देखकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए. नियमित रूप से जल अर्पित करने से सूर्य दोष भी दूर होगा.
-पूजा की सामग्री के साथ व्रती नदी, तालाब किनारे पहुंचते हैं. सूप में सभी पूजा की सामग्री रखी होती है. पानी में खड़े होकर सूप और जल से भरा कलश लेकर उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है.
-हाथों को ऊपर करके पूजा की सामग्री को सूरज भगवान, छठी मैया को अर्पित किया जाता है. मंत्र जाप करके जल से अर्घ्य दिया जाता है. इसके बाद सूर्य भगवान को नमस्कार करें. पानी में खड़े होकर ही 5 बार परिक्रमा करें. इसके बाद अपनी इच्छाओं की पूर्ति की प्रार्थना करें.
हमारे गेंदबाज़ अच्छी गेंदबाज़ी करेंगे और भारत जीतेगाःसीएमभूपेश
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, “241 रनों का लक्ष्य अच्छा लक्ष्य है। हमें उम्मीद है कि हमारे गेंदबाज़ अच्छी गेंदबाज़ी करेंगे और भारत जीतेगा।”
क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला आज टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा हैं. देश भर के क्रिकेट प्रेमी इस दिन यह उत्सव मनाने के लिए अहमदाबाद पहुंचे हैं. इस मौके पर देश भर के दिग्गज नेता देश के खिलाड़ियों को सभी राजनीतिक आग्रहों से मुक्त होकर जीत की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी. दोनों ही देशों और दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसक अपनी-अपनी टीम की जीत की कामना कर रहे हैं. टीम इंडिया इस वर्ल्ड कप में सभी मुकाबले जीती हैं.
वहीं, ऑस्ट्रेलिया को टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा हैं. आज दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगा. इस बीच ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया निर्धारित 50 ओवरों में 240 रन बनाकर सिमट गई।
टीम इंडिया की तरफ से स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके। ऑस्ट्रेलिया को फाइनल मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 241 रन बनाने हैं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम को पहला बड़ा झटका लगा हैं। सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर 7 रन बनाकर मोहम्मद शमी का शिकार हुए ।
Breaking : राजीव भवन में जारी सभी प्रत्याशियों से वन टू वन चर्चा, कई नेता भी मौजूद…
रायपुर। विधायक व कांग्रेस प्रत्याशियों से वन टू वन चर्चा राजीव भवन में जारी है। कल PCC चीफ दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा में कहा था कि पूरे प्रदेश से कांग्रेस के पक्ष में फीडबैक मिल रहा है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर कहा कि हमारा मुख्यमंत्री का चेहरा स्पष्ट है।
बता दें कि एक दिन पहले ही टीएस सिंहदेव ने कहा कि ये उनका अंतिम चुनाव था और वो अब चुनाव नही लड़ेंगे। ये बयान तब आया है जब प्रदेश में चुनाव सम्पन्न हुए है और परिणाम भी नही आये हैं।
BREAKING : NH 30 में मिली युवक की क्षत विक्षत लाश, फैली सनसनी, हत्या कर फेंकने की आशंका
कांकेर। जिले के एनएच 30 में नंदनमारा के पास एक युवक की क्षत विक्षत हालत में लाश मिली है। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। वहीँ सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
कांकेर – रायपुर रोड में कांकेर से 4 किमी आगे एनएच 30पर युवक की लाश मिली है। शव 3 से 4 दिन पुरानी बताई जा रही है। सुबह जब आस पास के लोगों को बदबू आयी तो उन्होंने झाड़ियों में झाका तो वहां युवक की लाश झाड़ियों में मिली, तो उन्होंने तत्काल इसकी सुचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक की हत्या कर सड़क किनारे झाड़ियों में लाश फेंकी गई है। शव के पास मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पोलकी मामले की जाँच में जुटी है।
भारत – ऑस्ट्रेलिया का फाइनल मुकाबला देखने इंडोर स्टेडियम पहुँचे सीएम बघेल, फैंस में भारी उत्साह
IND VS AUS LIVE MATCH : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला लिया। टीम इंडिया बैटिंग कर रही है, टीम इंडिया ने 3 विकेट गवां दिए है। भारत का स्कोर 132 रन 3 विकेट 25 ओवर हो गया है। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में बड़े परदे के साथ क्रिकेट विश्वकप 2023 फाइनल मैच देखेंने पहुंचे है। उनके साथ ताम्रध्वज साहू, विधायक विकास उपाध्याय, महापौर ऐजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे के साथ रायपुर के क्रिकेट फैंस इस मैच का आनंद लें रहे है। फैंस में मैच को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

दो बाइक सवार आपस में भिड़े, एक की मौत
अकलतरा। अकलतरा से से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है. यहां महाराणा प्रताप चौक के पास दो बाइक की आपस में टक्कर होने से एक की मौत हो गई है. वहीं दूसरे बाइक सवार को गंभीर चोट आई है जिसे इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार नगर के वार्ड नंबर 14 निवासी युवक संतोष केंवट साथी युवक परमेश्वर केंवट के साथ घर का सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी गया था। सिलेंडर लेकर शाम 6 बजे लौटते समय नगर के महाराणा प्रताप चौक के पास अकलतरा से सामान खरीदकर बाइक से मिनीमाता चौक की ओर जा रहे बाइक चालक युवकों की बाइक में टक्कर हो गई। घटना में शुभम राय व बाइक सवार उसके साथी दुर्गेश मरावी के सिर और छाती में गंभीर चोट आई
जबकि इस हादसे में दुर्गेश मरावी की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार संतोष केंवट व उसके साथी युवक परमेश्वर केंवट को सामान्य चोट आने पर प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विधानसभा अध्यक्ष ने दी छठ की बधाई
रायपुर । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने उत्तर भारतीय और भोजपुरी समाज सहित समस्त प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की है।
डॉ. महंत ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि छठ पूजा सूर्य और छठी मइया की उपासना का पर्व है। इस पर्व में माताओं और बहनों द्वारा कठिन तपस्या कर परिवार की बेहतरी और सुख-समृद्धि के लिए नदी, तालाब के किनारे सूर्य को अर्ध्य देकर मंगल कामना की जाती है। भारत के विभिन्न प्रदेशों के समान छत्तीसगढ़ में भी बड़ी संख्या में लोग छठ पूजा करते हैं। डॉ. महंत ने कहा कि लोगों की धार्मिक आस्था और भावना का सम्मान करते हुए बिहार के बाद छत्तीसगढ़ में छठ पूजा के दिन सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। डॉ. महंत ने कहा कि सूर्य जीवन ऊर्जा का स्रोत और आधार है। छठ पूजा सूर्य देव के प्रति कृतज्ञता और आभार प्रकट करने का पर्व हैं। यह पर्व भाईचारा, सामुदायिक सौहार्द लाने के साथ-साथ लोगों को प्रकृति के करीब लाता है।
रायपुर के एक निजी अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी…..
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एमएमआई अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद बम डिस्पोजल दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम ने अस्पताल की बारीकी से जांच की है लेकिन यहां पर ऐसा कुछ नहीं मिला है।
बताया जा रहा है कि एमएमआई के ओपीडी इंचार्ज के मोबाइल पर धमकी भरा कॉल आया है, हालाकि पुलिस ने अज्ञात कॉल धारक की पहचान कर ली है।
यह मामला टिकरापारा थाना इलाके का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी ने ऐसी धमकी क्यों दी है इस मामले का खुलासा होना बाकी है
तुलसी विवाह के दिन करे ये खास उपाय, विवाह में आ रही अड़चनें होगी दूर
रायपुर: तुलसी विवाह इस बार 24 नवंबर को मनाया जाएगा. पंचांग के मुताबिक हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को प्रदोष काल में तुलसी विवाह किया जाता है. इस दिन माता तुलसी का विवाह भगवान शालीग्राम के साथ किया जाता है. भगवान शालीग्राम विष्णु के अवतार हैं. ऐसे लोग जिनकी शादी में परेशानी आ रही हो वो देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह कराएं तो उनकी समस्या दूर हो सकती है.
जानिए शुभ मुहूर्त: पंडित प्रिया शरण त्रिपाठी ने बताया कि तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी का विवाह भगवान शालीग्राम के साथ किया जाता है. भगवान शालीग्राम विष्णु जी के अवतार हैं. माता तुलसी का विवाह द्वादशी तिथि को किया जाता है. द्वादशी तिथि 23 नवंबर की रात 9:03 बजे से 24 नवंबर को शाम 7:07 तक रहेगी. 24 नवंबर को शाम के समय गोधूलि बेला में 5:25 से 7:06 तक तुलसी विवाह किया जा सकता है. 24 नवंबर को सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग भी पड़ रहा है.इस समय पूजा करने से खास लाभ मिलेगा.
शादी में आ रही बाधा होगी दूर: अगर किसी के शादी में बाधा आ रही हो तो पांच तुलसी के पत्ते लेकर उस पर हल्दी का टीका लगाकर भगवान विष्णु का अर्पित करें. ऐसा करने से विवाह में आ रही अड़चन से छुटकारा मिलेगा. अगर आप मनपसंद जीवन साथी पाना चाहते हैं, तो इस दिन "ओम नमो भगवते नारायणय" मंत्र का जाप करते हुए तुलसी के पौधे में केसर मिला हुआ दूध अर्पित करें. इसके साथ ही भगवान विष्णु को भी केसर मिलाकर दूध का भोग लगाए. ऐसा करने से जल्द ही मनपसंद जीवन साथी मिलेगा. तुलसी विवाह के दिन मां तुलसी को लाल चुनरी अर्पित करें. भगवान शालिग्राम की पूजा करें. विवाह में आ रही सभी परेशानियां दूर हो जाएगी. सुबह शाम तुलसी के पास दीपक जलाने से विवाह में आ रही बाधा दूर हो जाती है. तुलसी विवाह के दिन तुलसी पेड़ के नीचे दीा जरूर जलाए.
जानिए तुलसी विवाह से जुड़ी पौराणिक कथा: पौराणिक कथा के अनुसार असुरों के राजा जलंधर की पत्नी वृंदा भगवान विष्णु की परम भक्त थी. जालंधर के वध के लिए भगवान विष्णु को वृंदा का पतिव्रता धर्म भंग करना पड़ा. जलंधर की मृत्यु के बाद वृंदा ने अपना शरीर त्याग दिया. वृंदा ने जहां अपना शरीर त्यागा वहां तुलसी का पौधा उग आया. भगवान विष्णु ने वृंदा को वरदान दिया कि उसका उनके शालिग्राम रूप से विवाह होगा और तुलसी के बिना उनकी पूजा अधूरी रहेगी. इसलिए कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी का विवाह शालीग्राम भगवान से कराया जाता है.