छत्तीसगढ़
यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! रायपुर से गुजरने वाली 25 ट्रेन रहेगी रद्द, यात्रियों को फिर से करना पड़ेगा परेशानियों का सामना
रायपुर. रेल यात्रियों को फिर से एक बार परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. रायपुर से गुजरने वाली 25 ट्रेन आज और कल (शुक्रवार, शनिवार) रद्द रहेगी. तीसरी लाइन को जोड़ने के काम की वहज से करीब 25 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा इसमें सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस, पुणे-बिलासपुर एक्सप्रेस, पोरबंदर-संतागाछी एक्सप्रेस, दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर ट्रेन शामिल है.
एक लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, कई घटनाओं में था सक्रिय
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में जवानों के समक्ष एक इनामी नक्सली ने सरेंडर किया है. लोन वर्राटू अभियान अंतर्गत आत्मसमर्पण करने वाले इस नक्सली पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 1 लाख इनाम घोषित था. अबतक लोन वर्राटू अभियान के तहत 166 इनामी माओवादी सहित कुल 649 माओवादियों ने सरेंडर किया है.
आम आदमी पार्टी ने जारी की तीसरी लिस्ट, 11 उम्मीदवारों को इन विधानसभा सीटों से दिया गया मौका
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 11 विधानसभा सीटों के लिए उण्मीदवार घोषित किए गए हैं। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने दो लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में आप ने उन इलाकों को फोकस किया है जहां पहले फेज में चुनाव होने हैं। इसके साथ-साथ बस्तर को भी साधने की कोशिश की गई है।
आम आदमी पार्टी ने राज्य की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान राज्य में कई रैलियां कर चुके हैं। आम आदमी पार्टी अब तक कुल 33 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

बीच सड़क पर कार में लगी भीषण आग, कार में सवार दो लोगों ने कूदकर बचाई जान
धमतरी। जिले में एक बड़ा हादसा हो गया. चलती कार में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह हादसा धमतरी के डांडेसरा के पास हुआ. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि कार में सवार दो लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई है.
मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा रायपुर से धमतरी आते वक्त हुआ। कार में सवार बैंक कर्मचारी थे और 6 माह पहले ही महिंद्रा xuv300 लिए थे। आग लगने का कारण अज्ञात है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया है।
आचार संहिता के कारण छत्तीसगढ़ में व्यापम की परीक्षा स्थगित, 15 अक्टूबर को होना था एग्जाम
रायपुर। आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा 15 अक्टूबर को होने वाली सहायक प्रबंधक (फील्ड ऑफिसर), कार्यालय सहायक, सामान्य सहायक, समिति प्रबंधक (नवीन संवर्गी), कनिष्ठ प्रबंधक (2), कनिष्ठ प्रबंधक संवर्ग (ट्रेजरी विशेषज्ञ), मुख्य लेखापाल, उप प्रबंधक, सहायक प्रबंधक भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी गई है।
इस संबंध में छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल से प्राप्त जानकारी केे अनुसार कि इस परीक्षा के आयोजन को लेकर निर्वाचन आयोग से कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के सचिव के माध्यम से व्यापम द्वारा अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने पर इस परीक्षा की तिथि पुनः घोषित की जाएगी। यह भर्ती परीक्षा आगामी आदेश तक स्थगित की जा रही है।
छत्तीसगढ़ की मशहूर लोक कलाकार का निधन, मनोरंजन जगत में शोक की लहर
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी खबर आ रही है जहां प्रदेश की मशहूर लोक कलाकार अमृता बारले का निधन हो गया है। दुर्ग जिले की लोक कलाकार अमृता बारले ने 65 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि लंबे वक्त से वह बीमारी से जूझ रही थीं। आपको बता दें, अमृता बारले मिनीमाता राज्य अलंकरण सम्मान से राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध भरथरी एवं पंथी कलाकार थी। कल शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है।
अमृता बारले का जन्म सन् 2 मई 1958 में छत्तीसगढ़ के ग्राम- बठेना, वि.ख. पाटन, जिला दुर्ग में हुआ था। अमृता बारले के द्वारा छत्तीसगढ़ के ग्राम बठेना (दुर्ग) से 9 वर्ष की उम्र में सन् 1970 से 2023 तक कला यात्रा रही है।
भाजपा प्रत्याशी अनुज का हुआ विरोध, पढ़े पूरी खबर
खरोरा। धरसींवा विधानसभा मे छालीवूड एक्टर अनुज शर्मा का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. जहाँ भाजपा के संभावित लोगो के नाम की टिकट वायरल होने के बाद से पार्टी के ही कार्यकर्ताओ द्वारा धरसींवा विधानसभा अंतर्गत जगह -जगह उनका पुतला दहन किया गया व उनके फ्लेक्स को भी भाजपा कार्यकर्त्ताओ द्वारा फाड़ा गया. वहीँ टिकट के घोषणा के बाद भी कार्यकर्ताओ ने अनुज शर्मा का विरोध करना बंद नहीं किया है. जहाँ भाजपा से टिकट मिलने के बाद अनुज शर्मा पहली बार खरोरा आये उनके स्वागत के लिए युवा मोर्चा की टीम विकाश ठाकुर व सुमित सेन के नेतृत्व मे उनका स्वागत किया.
वहीँ खरोरा आगमन पर खरोरा नगर अध्यक्ष अनिल सोनी समेत भाजपा के गणेश शंकर मिश्रा, अंजय शुक्ला, अशोक सिन्हा समेत 28 दावेदार के साथ – साथ भाजपा के वरिष्ठजन उपस्थित नहीं थे. वहीँ गिनी चुनी भीड़ के साथ उनका स्वागत किया गया. वहीँ दिनांक 11 अक्टूबर को खरोरा भाजपा कार्यलय मे विधानसभा कोर कमिटी की बैठक का आयोजन किया गया जिसमे सभी दावेदारों के साथ – साथ सह – प्रभारी व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जग्गन्नाथ पानीग्रिही, जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल, मौजूद रहे.
जहाँ सभी भाजपा दावेदार गणेश शंकर मिश्रा,अंजय शुक्ला,अनिल सोनी,अशोक सिन्हा, सोहन धीवर, , महेश नायक, लक्ष्मण धीवर, राकेश यादव, व अन्य सभी दावेदार मौजूद रहे.
जहाँ बैठक मे मौजूद भाजपा के संस्थापक सदस्य व दावेदार महेश नायक ने बताया की सभी 20 दावेदारों ने मिलकर तय किया है की पार्टी पैराशुट प्रत्याशी अनुज शर्मा को बदलकर दूसरे प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया जाता है तो हम सभी मिलकर एक प्रत्याशी खड़ा करेंगे और उसे जी जान लगाकर जिताएंगे. महेश नायक ने आगे यह कहा की यह लड़ाई हम बीस दावेदारों की नहीं है यह लड़ाई धरसींवा विधानसभा मे भाजपा को बचाने के लिए है. पार्टी के इस गलत निर्णय से हजारों कार्यकर्ता दिल से दुखी है और रो रहे है.
छेत्र के आम लोगो मे चर्चा है की अनुज शर्मा अगर विधायक बनता है तो वह छेत्र की समस्याओं शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आम लोगो की छोटी समस्या के लिए समय निकाल पायेगा की अपनी फ़िल्म,एल्बम की सूटिंग मे व्यस्थ रहेगा. इस शंका का मुख्य कारण लोगो ने बताया की अनुज शर्मा को टिकट मिलने के बाद उन्हें बधाई देने के लिए लोगो ने लगातार कई बार फोन किया लेकिन एकबार भी उनका फोन नहीं उठाया गया.ज़ब अभी किसी पद मे नहीं है तो फोन नहीं उठा रहे तो विधायक बनने के बाद फोन कहा उठायेंगे, टिकट घोषणा होने के पहले संभावित्त उम्मीदवारों की सूची मे उनका नाम आने के बाद कार्यकर्ताओ द्वारा कई कार्यक्रमों मे उनको शामिल करने के लिए संपर्क करने कर उनके द्वारा बताया गया था की वह कसडोल मे किसी एल्बम की सूटिंग मे व्यस्थ है जिसके कारण वह कार्यक्रमों मे शामिल नहीं हो पाएंगे. वहीँ भाजपा नेता सूरज टंडन ने कहा की सह – प्रभारी जग्गन्नाथ जलप्रहरी द्वारा भाजपा कार्यलय मे हमारे सामने नतमस्तक होकर माफ़ी मांगी गई जिसके बाद भी सभी दावेदार अनुज शर्मा के सहयोग के लिए तैयार नहीं हुए और खुलकर अनुज शर्मा का विरोध किया और उसे धरसींवा विधानसभा से हटाने के लिए अड़े रहे.
CG BREAKING : खून से लथपथ मिली युवक की लाश...पत्थर से सिर कुचलकर हत्या
बालोद : जिले में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली है, शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई हैं, कुसुमकसा मदिरा दुकान जाने वाला मार्ग में एक व्यक्ति की लाश मिली है. सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंचकर जाँच कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार, दल्ली राजहरा- बालोद मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग से 100 मीटर दूर कुसुमकसा मदिरा दुकान जाने वाला मार्ग में एक व्यक्ति की खून से लथपथ लाश मिली है. पुलिस इन्वेस्टिगेशन के दौरान अज्ञात मृत व्यक्ति की पहचान पास के ही गाँव ग्राम बारिद निवासी पवन धाकड़े, पिता आत्माराम धाकड़े के रूप में हुई है. व्यक्ति की हत्या पत्थर से सिर कुचलकर की गई है. मामले में पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिरहाल पुलिस संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
सुशील सन्नी अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष
रायपुर।भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं जिला प्रचार प्रसार मंत्री असरफ मेमन ने अपने समर्थको के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। साथ ही रायपुर के प्रसिद्ध एनजीओ वसुधैव कुम्बकम के संयोजक रोहित सिंह गहरवार ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली। सुशील सन्नी अग्रवाल के नेतृत्व मे कांग्रेस भवन गांधी मैदान मे उनका प्रवेश कराया गया। शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कांग्रेस का गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया एवं कांग्रेस पार्टी के रीति नीति सिद्धांतो मे चलने की शपथ भी दिलाई।
साथ ही साथ नवदीप यदु, बबलू ठाकुर, कैलाश यदू, विक्की यदू, शेखर अग्रवाल, शिवा यदू, अतुल साहू, दीपक यदू, नारायण तिवारी, अनिश साहू ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली। इस अवसर पर प्रशांत ठेंगडी, दिनेश ठाकुर, बंशी कन्नौजे, अविनय दुबे, कमलेश नथवानी, ताहिर खान, सागर वाकडे, मोहसिन खान, शिव वर्मा आदि उपस्थित थे
BREAKING : नदी में डूबने से 11वी के छात्र की मौत, दोस्तों के साथ स्कूल से निकला था घूमने
कोंडागांव। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां फरसगांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कोटवेल घूमर नदी में गुरुवार को घूमर नदी में तीन स्कूल छात्र घूमने गए थे। वहीं घूमर नदी में नहाने के दौरान एक छात्र आगे बह गया, और गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई । घटना के बाद से इलाके में मातम पसर गया है। वहीँ मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
जानकारी के अनुसार फरसगांव निवासी रोशन नाग,अक्षत पटेल और आदित्य साहू यह तीनो दोस्त फरसगांव हाई स्कूल में कक्षा 11 वी के छात्र है। तीनों गुरुवार को स्कूल गए थे, लगभग 12 बजे स्कूल रिसेस होने पर यह तीनों आदित्य साहू के घर गए, वहां से तीनों स्कूटी में घूमर नदी घूमने निकल गए। तीनो छात्र नदी में नहाने उतरे, नहाने के दौरान आदित्य साहू पानी के बहाव में बह के डूब गया। रोशन और अक्षत पटेल ने परिजनों को फोन के माध्यम से घटना की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस थाना में सूचना दी। घटना की खबर लगते ही घूमर नदी में परिजनों के साथ ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों और पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद नदी में पत्थरों के बीच फसे आदित्य साहू को पानी से बाहर निकाला, मृतक आदित्य साहू के काफी देर तक पानी के अंदर रहने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल फरसगांव पुलिस घटना की जांच कर रही है ।
3 साल पहले दिवाली के दिन गायब हुआ था युवक, अब हुआ हत्या का सनसनीखेज खुलासा
बिलासपुर। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार पुलिस चौकी क्षेत्र के मल्हार नगर के वार्ड नंबर 10 में रहने वाला विकास कुमार केवर्त पिता ईश्वर केवर्त उम्र लगभग 19 वर्ष बीते 3 वर्ष पूर्व अचानक घर से गायब हो गया था, जिसकी परिजनों ने काफी खोजबीन की मगर विकास का कही पता नही चल पाया जिसके बाद परिजनों ने युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट मल्हार चौकी में दर्ज कराई थी। जिसके बाद भी परिजन खोजबीन में लगे रहे वहीं मल्हार पुलिस भी गायब युवक की पता तलाश में जुटी हुई थी। तभी तीन साल बाद मल्हार चौकी प्रभारी विष्णु यादव को मुखबिर से सूचना मिली की 3 वर्ष पहले गायब हुए युवक की हत्या हो चुकी है और उसके शव को जमीन में दफनाकर ठिकाने लगा दिया गया है। जिसके बाद मल्हार चौकी प्रभारी विष्णु यादव ने अपने उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी जिसके बाद गायब हुए युवक के हत्यारो की पता तलाश की गई। जिसके बाद परत दर परत गायब युवक के बारे में मामला सुलझता गया।

पुलिस की पूछताछ में 2 नाबालिगों ने बताया कि 2020 धनतेरस (दीपावली ) के दिन 4 लोगो ने मिलकर रस्सी से गला घोटकर युवक की हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए हथनी नामक तालाब के पास खेत में दफना दिया गया था। जैसे ही इसकी जानकारी मस्तूरी – मल्हार पुलिस को मिली, उन्होंने सक्रियता दिखाते हुए उस जगह की खुदाई के लिए मजिस्ट्रेट तहसीलदार से अनुमति लेकर आरोपी संदेहियो के बताए हुए स्थान को चिन्हित कर बुधवार दोपहर 12 बजे खुदाई कार्रवाई की गई, हालांकि खेत में फसल और पानी के कारण खुदाई में काफी मशक्कत करनी पड़ी, वहीं शाम होने के कारण खुदाई को बंद कर दिया गया, आज उसी चिन्हांकित स्थान की फिर से खुदाई की जा रही है।

छत्तीसगढ़ : लागत मूल्य नहीं मिलने से हताश किसानों ने सड़क पर फेंक दिया टमाटर
अंबिकापुर। सरगुजा संभाग में टमाटर का बंपर उत्पादन हुआ है। जुलाई-अगस्त महीने में टमाटर भाव खा रहा था। 250 से 300 रुपये प्रति किलो बिक रहा टमाटर अब थोक बाजार में इतने कम दाम में मिल रहा है कि लागत मूल्य भी नहीं निकल रहा है। हताश किसान व्यथित है। निराश किसान टमाटर फेंक भी दे रहे हैं। इसकी शुरुआत बलरामपुर जिले के रामानुजगंज से हुई है।
यहां के थोक बाजार में मांग से अधिक टमाटर की आवक हो जाने से दाम तीन रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। यही कारण है कि किसानों ने टमाटर सड़क पर फेंक दिया।दो - तीन माह पूर्व जहां टमाटर का दाम 250 रुपये से 300 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था वहीं विगत कुछ दिनों से लगातार टमाटर के दाम में गिरावट आ रही थी। गुरुवार को स्थिति ऐसी हो गई की रामानुजगंज के थोक सब्जी बाजार में टमाटर तीन रुपये किलो बिकने लगा।
किसानों को लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा था तो किसान हताश एवं निराश होकर टमाटर को बीच बाजार में फेंक कर वापस चले गए। किसान मुकेश दास एवं सूरज धारकर ने बताया कि टमाटर की खेती में जितना लागत लगा है उसका 20 प्रतिशत मूल्य भी हमें नहीं मिल पा रहा है। गुरुवार सुबह से जितना टमाटर को तोड़ने में खर्च हुआ उससे कम भाव मिलने लगा तो मन बहुत ही हताश एवं निराश हुआ।
जिस कारण हम लोगों ने टमाटर को बीच रास्ते पर फेंक दिया। क्षेत्र के दर्जनों गांव के सैकड़ो किसानों के द्वारा टमाटर का उत्पादन किया गया है। परंतु लगातार टमाटर का मूल्य जहां दो अंको में आ गया था वहीं कुछ दिन पहले से एक अंक में आ गया है।
स्थिति ऐसी हो गई कि आज थोक सब्जी बाजार में चार रुपये किलो टमाटर बिक रहा था जिसमें एक रुपये किलो कमीशन में चला जाता है। इस प्रकार किसान को मात्र तीन रुपये किलो का ही मूल्य मिला ऐसे में किसानों की हताशा निराशा देखी सकती थी। कई किसान तो टमाटर को ऐसे ही छोड़कर चल दिए वहीं मुकेश दास एवं सूरज धार करके द्वारा बीच बाजार में टमाटर फेक दिया गया।
रामानुजगंज क्षेत्र में दो हजार हेक्टेयर में खेती
टमाटर बटोरने लगी भीड़

अग्रसेन जयंती प्रतियोगिता से प्रतिभागियों को प्रतिभा दिखाने का मिलता है मंच: विजय अग्रवाल
रायपुर। अग्रवाल सभा रायपुर द्वारा अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन अग्रसेन धाम में किया जा रहा है यह भगवान अग्रसेन महाराज की 5177वीं जयंती है जो की 15 अक्टूबर 2023 को मनाई जानी है। जिसके तहत तहत 21 दिवस की कार्यक्रम मोहल्ला स्तर से शुरू हुए जिसके मुख्य कार्यक्रम अग्रसेन धाम में चालू है जिसमें आज के कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में सभी आयु के अगर बंधु महिलाएं युवती एवं युवा सम्मिलित हुए।
अग्रवाल सभा अध्यक्ष विजय अग्रवाल महामंत्री मनमोहन अग्रवाल प्रचार-प्रसार प्रभारी योगेश अग्रवाल प्रमोद जैन ने बताया कि आज आयोजित मेहंदी प्लॉटर सजाओ प्रतियोगिता में 19 मोहल्ला समिति के प्रथम विजेताओं ने भाग लिया साथ ही साथ ही गांव की गोरी शहर की छोरी प्रतियोगिता में एक्टिंग के द्वारा प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा से तालिया बटोरी छोटे सेठ सेठानी में सभी प्रतियोगी ने वेश भूषा मैं अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की।
हमारी आस्था हमारी संस्कृति मैं रामायण महाभारत श्यामबाबा अग्रसेन महाराज जैसे धार्मिक कथा कहानियों पर प्रतभगियी ने नित्य नाटक की प्रस्तुति दी।
अग्र बंधु निर्देसिखा का चतुर्थ संस्करण का प्रकाशन प्रभारी कैलाश मुरारका संपादक विनय बजाज ने बताया की रायपुर सहर को १९ मोहल्ला समितियों के माध्यम से अग्र बंधु निर्देशिखा का प्रकाशन अग्रसेन जयंती के दिन किया जाएगा उपरोक्त निर्देशीखा लगभग ४०० पेज की होगी।
आज के संपूर्ण कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष विजय अग्रवाल, मनमोहन अग्रवाल, जयंती प्रभारी मनीष अग्रवाल, कैलाश मुरारका, सतपाल जैन, योगी अग्रवाल, प्रमोद जैन, कमल अग्रवाल, माया मुरारका, ममता अग्रवाल, शिवांगी अग्रवाल, स्वाति तायल, राम अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, कर्तव्य अग्रवाल, राजेश हेलीवाल, किशन अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, आनंद गोयल, गोपाल अग्रवाल, केशरीचंद अग्रवाल, संजय चौधरी, अशोक गोयल, कमल गुप्ता, शैलेश अग्रवाल, हेमंत मित्तल, राकेश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल सहित बड़ी संख्या मैं अग्रबंधू उपस्थित थे।
अग्रसेन जयंती के संपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अग्रवाल महिला मंडल युवती मंडल युवा मंडल की टीम लगातार लगी हुए है।
अग्रवाल सभा अध्यक्ष विजय अग्रवाल जयंती प्रभारी मनीष अग्रवाल ने रायपुर सहर के सभी अग्र बंधु से अपील की है के सभी कार्यक्रम मैं ज्यादा से ज्यादा अग्र बंधु अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अपने 40 विधायकों की काट सकती है टिकट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग द्वारा तिथि घोषित किए जाने के बाद तमाम राजनीतिक पार्टियां चुनावी तैयारियों में जोरशोर से जुट गई है इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में सभी राजनीतिक पार्टियों की धड़कनें अब तेज हो गई हैं,वहीं अब लगातार उम्मीदवारों की सूची जारी होना शुरू हो गई है। इसी कड़ी में आज दिल्ली में कांग्रेस सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक बुलाई गई है। बैठक AICC कार्यालय में शाम 5 बजे होगी। CEC प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लग सकती है। लेकिन इससे पहले खबर आ रही है कि कांग्रेस अपने लगभग 40 विधायकों की टिकट काट सकती है।
आपको बता दें कि प्रदेश में आचार संहिता का ऐलान तो हो गया हैं और चुनाव की तारीखों की भी घोषणा हो गई है। लेकिन अब तक कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की एक भी सूची जारी नहीं की गई है। गौरतलब है कि 7 नवंबर को पहले चरणों पर 20 सीटों पर मतदान होगा, तो दूसरे चरणों पर 17 नवंबर को 70 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है।
गौरतलब है कि भाजपा ने पांच सीटों को छोड़कर सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। लेकिन कांग्रेस अभी तक अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है। अब देखना होगा कि आज होने वाली सीईसी की बैठक में किन नामों पर मुहर लगती है।
इन विधायकों की कट सकती है टिकट
1.विनय जायसवाल, मनेंद्रगढ़
2.गुरुदयाल बंजारे, नवागढ़
3.शकुंतला साहू, कसडोल
4.चंद्रदेव राय, बिलाईगढ
5.राजमन बेंजाम, चित्रकोट
6 ममता चंद्राकर, पंडरिया
7.शिशुपाल शोरी, कांकेर
8.रश्मि सिंह, तखतपुर
9.प्रेमसाय टेकाम, प्रतापुपर
10.कुलदीप जुनेजा, रायपुर उत्तर
- भुनेश्वर बघेल, डोंगरगढ़
- रेखचंद जैन, जगदलपुर 50%
- वृहस्पत सिंह, रामानुजगंज 50%
14 किस्मतलाल नंद, सरायपाली - प्रकाश नायक, रायगढ़
- देवती कर्मा, दंतेवाड़ा (परिवार से)
- मोहित केरकेट्टा, पाली तानखार
18 विनोद चंद्राकर, महासमुंद 50% - रामपुकर सिंह,पत्थलगांव
- खेलसाय सिंह, प्रेमनगर
- Ud मिंज, कुनकुरी
- कुंवर निषाद, गुंडरदेही
- चक्रधर सिदार, लैलूंगा
3 IPS और 2 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों को मिली नई पोस्टिंग, गृह विभाग से आदेश जारी
रायपुर। चुनाव आयोग द्वारा हटाए गए आईपीएस और राज्य पुलिस सेवा के अफसरों को आगामी आदेश तक नई पदस्थापना दी गई है। गृह विभाग से देर रात इन अफसरों के लिए नई जिम्मेदारी का आदेश जारी किया गया है।
अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव के हस्ताक्षर से जारी आदेश के मुताबिक सभी को आस्थायी रूप से सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक आईपीएस अभिषेक मीणा, शलभ कुमार सिन्हा, उदय किरण और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी अभिषेक माहेश्वरी और संजय ध्रुव को आदेश तिथि को ही कार्यमुक्त होने कहा गया है।
बता दें कि चुनाव आयोग ने बिलासपुर के कलेक्टर संजीव झा, रायगढ़ के कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा और फूड विभाग के विशेष सचिव मनोज सोनी, राजनांदगांव एसपी अभिषेक मीणा, दुर्ग एसपी शलभ कुमार सिन्हा, कोरबा पुलिस अधीक्षक उदय किरण, बिलासपुर के एएसपी अभिषेक महेश्वरी और दुर्ग के एएसपी संजय ध्रुव को तत्काल हटाने का आदेश जारी किया था।
चुनाव आयोग के आदेश के बाद सामान्य प्रशासन और गृह विभाग ने इन अफसरों की नई पदस्थापना का आदेश देर रात जारी कर दिया है। इन अफसरों को तत्काल कार्यमुक्त होने का आदेश जारी किया गया है।
संजीव झा और तारण सिन्हा को संयुक्त सचिव बनाया
बता दें बिलासपुर के कलेक्टर संजीव झा, रायगढ़ के कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा और फूड विभाग के विशेष सचिव मनोज सोनी को बुधवार की शाम चुनाव आयोग ने हटाने का आदेश दिया था। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद देर रात सामान्य प्रशासन विभाग ने तारण प्रकाश सिन्हा और संजीव झा को संयुक्त सचिव मंत्रालय और मनोज सोनी को विशेष सचिव मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। अवर सचिव अन्वेष धृतलहरे द्वारा इससे संबंधित जारी आदेश किया गया।
तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से आरक्षक की मौत
जांजगीर-चाम्पा। जांजगीर-चांपा जिले में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार आरक्षक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे आरक्षक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि, एनएच-49 पर बनारी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बुलेट सवार आरक्षक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में आरक्षक ने दम तोड़ दिया. वहीं बुलेट को टक्कर मारने के बाद कोयले से लोड ट्रेलर भी पलट गया.
जानकारी के अनुसार, मृतक आरक्षक राज कुमार सोनी एडिशनल एसपी अर्चना झा का रीडर था । बिलासपुर से जांजगीर ड्यूटी आते समय हादसे का शिकार हुआ. हादसे के बाद ट्रेलर चालक फरार हो गया है. कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हुई है।
छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल: कांग्रेस विधायक प्रत्याशी की संभावित लिस्ट वायरल, देखें लिस्ट…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल बज चुका है। निर्वाचन आयोग ने दो चरणों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। वहीं बीजेपी ने 85 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। वहीं कांग्रेस की ओर से अभी एक भी लिस्ट जारी नहीं हुआ है। सोशल मीडिया में कांग्रेस विधायक प्रत्याशी की संभावित लिस्ट एक लिस्ट वायरल हो रहा है।
कांग्रेस विधायक प्रत्याशी की संभावित लिस्ट
1. भरतपुर कांग्रेस गुलाब कमरो
2. मनेंद्रगढ़ कांग्रेस विनय उपाध्याय
3. बैकुंठपुर कांग्रेस अंबिका सिंहदेव
4. प्रेमनगर कांग्रेस भानुप्रताप सिंह
5. भटगांव कांग्रेस पारसनाथ राजवाड़े
6. प्रतापपुर कांग्रेस प्रेमसाय सिंह टेकाम
7. रामानुजगंज कांग्रेस बृहस्पति सिंह
8. सामरी कांग्रेस चिंतामणि महाराज
9. लुंड्रा कांग्रेस डॉ प्रीतम राम
10. अंबिकापुर कांग्रेस टीएस सिंहदेव
11. सीतापुर कांग्रेस अमरजीत भगत
12. जशपुर कांग्रेस हीरू राम निकुंज
13. कुनकुरी कांग्रेस यूडी मिंज
14. पत्थलगांव कांग्रेस नंदकुमार साय
15. लैलूंगा कांग्रेस- चक्रधर सिदार
16. रायगढ़ कांग्रेस प्रकाश नायक
17. सारंगढ़ कांग्रेस उत्तरी जांगड़े
18. खरसिया कांग्रेस उमेश पटेल
19. धरमजयगढ़ कांग्रेस लालजीत राठिया
20. रामपुर कांग्रेस श्यामलाल कंवर
21. कोरबा कांग्रेस जय सिंह अग्रवाल
22. कटघोरा कांग्रेस पुरुषोत्तम कंवर
23. पाली-तानाखार कांग्रेस मोहित केरकेट्टा
24. मरवाही कांग्रेस डॉ. केके ध्रुव
25. कोटा कांग्रेस अटल श्रीवास्तव
26. लोरमी कांग्रेस पवन अग्रवाल
27. मुंगेली कांग्रेस रूपलाल कोसरे
28. तखतपुर कांग्रेस संतोष कौशिक
29. बिल्हा कांग्रेस प्रमोद नायक
30. बिलासपुर कांग्रेस शैलेष पांडेय
31. बेलतरा कांग्रेस स्मृति श्रीवास
32. मस्तूरी कांग्रेस प्रेमचंद जायसी
33. अकलतरा कांग्रेस राघवेंद्र सिंह
34. जांजगीर कांग्रेस महंत रामसुंदर दास
35. सक्ती कांग्रेस चरणदास महंत
36. चंद्रपुर कांग्रेस रामकुमार यादव
37. जैजैपुर कांग्रेस टेकचंद्र चंद्रा
38. पामगढ़ कांग्रेस गोरेलाम बर्मन
39. सरायपाली कांग्रेस किस्मत लाल नंद
40. बसना कांग्रेस देवेंद्र बहादुर
41. खल्लारी कांग्रेस द्वारिकाधीश यादव
42. महासमुंद कांग्रेस विनोद चंद्राकर
43. बिलाईगढ़ कांग्रेस कविता प्राण लहरे
44. कसडोल कांग्रेस शंकुतला साहू
45. बलौदाबाजार कांग्रेस शैलेष नितिन त्रिवेदी
46. भाटापारा कांग्रेस सुशील शर्मा
47. धरसींवा कांग्रेस अनिता शर्मा
48. रायपुर ग्रामीण कांग्रेस पंकज शर्मा
49. रायपुर पश्चिम कांग्रेस विकास उपाध्याय
50. रायपुर उत्तर कांग्रेस कुलदीप जुनेजा
51. रायपुर दक्षिण कांग्रेस प्रमोद दुबे
52. आरंग कांग्रेस शिव डहरिया
53. अभनपुर कांग्रेस धनेंद्र साहू
54. राजिम कांग्रेस अमितेश शुक्ला
55. बिंद्रानवागढ़ कांग्रेस संजय नेताम
56. सिहावा कांग्रेस डॉ. लक्ष्मी ध्रुव
57. कुरूद कांग्रेस नीलम चंद्राकर
58. धमतरी कांग्रेस मोहन लालवानी
59. संजारी बालोद कांग्रेस संगीता सिन्हा
60. डोंडीलोहारा कांग्रेस अनिला भेंडिया
61. गुंडरदेही कांग्रेस प्रतिमा चंद्राकर
62. पाटन कांग्रेस भूपेश बघेल
63. दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस ताम्रध्वज साहू
64. दुर्ग शहर कांग्रेस राजेश यादव
65. भिलाई नगर कांग्रेस मुकेश चंद्राकर
66. वैशाली नगर कांग्रेस दीपक दुबे
67. अहिवारा कांग्रेस निर्मल कोसरे
68. साजा कांग्रेस रविंद्र चौबे
69. बेमेतरा कांग्रेस आशीष छाबड़ा
70. नवागढ़ कांग्रेस गुरु रुद्र कुमार
71. पंडरिया कांग्रेस ममता चंद्राकर
72. कवर्धा कांग्रेस मोहम्मद अकबर
73. खैरागढ़ कांग्रेस यशोदा वर्मा
74. डोंगरढ़ कांग्रेस भुवनेश्वर बघेल
75. राजनांदगांव कांग्रेस हेमा देशमुख
76. डोंगरगांव कांग्रेस दलेश्वर साहू
77. खुज्जी कांग्रेस छन्नी साहू
78. मोहलामानपुर कांग्रेस इंदरशाह मंडावी
79. अंतागढ़ कांग्रेस अनूप नाग
80. भानुप्रतापपुर कांग्रेस सावित्री मंडावी
81. कांकेर कांग्रेस शिशुपाल शोरी
82. केशकाल कांग्रेस संतराम नेताम
83. कोंडागांव कांग्रेस मोहन मरकाम
84. नारायणपुर कांग्रेस रजनू नेताम
85. बस्तर कांग्रेस लखेश्वर बघेल
86. जगदलपुर कांग्रेस राजीव शर्मा
87. चित्रकोट कांग्रेस दीपक बैज
88. दंतेवाड़ा कांग्रेस देवती कर्मा
89. बीजापुर कांग्रेस विक्रम मंडावी
90. कोंटा कांग्रेस कवासी लखमा