छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के इन क्षेत्रों के लोगो को मिलेगा बिना इंट्रेस्ट का एजुकेशन लोन बाकी जिलों को लोन के लिए देना होगा 1% इंटरेस्ट
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिलों के स्टूडेंट्स के लिए सरकार ने बड़ा फैसला किया है। यहां के स्टूडेंट्स को अब टेक्निकल और प्रोफेशनल कोर्स करने के लिए लोन सरकार देगी। इसके लिए किसी तरह का ब्याज नहीं देना होगा। वहीं दूसरे जिलों के स्टूडेंट्स को ऐसे ही कोर्सेस के लिए 1% ब्याज दर पर कर्ज दिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से अब तक 12 मौत, अलर्ट हुआ स्वास्थ्य विभाग
छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं जिससे आम लोगों में डर पसरा हुआ है। प्रशासन का कहना है कि स्वाइन फ्लू पर अंकुश लगाने को लेकर पूरी रूपरेखा तैयार की जा चुकी है, और इसे जल्द ही जमीन पर उतारा जाएगा। बुधवार को सूबे के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा, ‘हमारे यहां स्वाइन फ्लू के साथ ही कई तरह के और संक्रमण का खतरा रहता है। ऐसे में जिस तरह से यहां स्वाइनफ्लू का कहर देखने को मिल रहा है जिसमें अब तक हजारों की संख्या में लोग इस बीमारी से संक्रमित पाए गए हैं, इसको लेकर विभाग चिंतित है और स्थिति को काबू करने के प्रयास में जुटी हुई है।’
‘हम किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे’
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘केंद्र सरकार के दिशानिर्देश का व्यापक स्तर पर पालन किया जा रहा है। जांच के दायरे को विस्तारित किया जा रहा है। इसके अलावा, हम लोग यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि अब तक कितने लोग इससे संक्रमित पाए जा चुके हैं। हमारी स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तत्परता के साथ काम कर रही है। स्वास्थ्य के मोर्चे पर हम किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे। अब तक स्वाइन फ्लू की जद में आकर 12 लोगों के मौत हो चुकी है। जिसे लेकर आम लोगों में डर का माहौल भी देखने को मिल रहा है, लेकिन हम लगातार इस डर को विस्तारित होने से रोक रहे हैं।’
आप लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है’
जायसवाल ने कहा, ‘इस दिशा में हमारी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कमर कस ली है, लेकिन मैं यहां पर एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि आप लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। प्रदेश में अभी महामारी जैसी स्थिति पैदा नहीं हुई है। हमारी टीम पूरी तत्परता के साथ स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में लगी हुई है। हमारे पास जांच के दायरे को बढ़ाने के लिए पर्याप्त उपकरण हैं। अगर कोई भी अप्रिय स्थिति पैदा होती है, तो उससे निपटने के लिए हमारे चिकित्सकों की पूरी टीम तैयार है। इसके साथ ही मैं आप लोगों से भी अपील करना चाहूंगा कि आप लोगों को जहां कहीं भी स्वाइन फ्लू के मरीज दिखे, तो आप लोग उसकी फौरन जांच करवाएं।’
‘सभी हॉस्पिटल में जांच की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध’
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘हमारे प्रदेश के सभी हॉस्पिटल में जांच की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध है। हमने स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए अलग से वॉर्ड बनाए हैं, ताकि इस बीमारी को प्रसारित होने से रोका जा सके। हमने पूरी तैयारी कर ली है। अगर कहीं स्थिति बेकाबू होती है, तो इसके लिए हमने पूरा टास्क फोर्स भी गठित किया है।’ इसके अलावा जब उनसे शिविर लगाने के संबंध में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि अभी स्थिति काबू में है। उन्होंने कहा कि अगर कहीं पर भी स्थिति बेकाबू होती है, तो निश्चित तौर पर शिविर लगाकर मरीजों को चिन्हित करने का प्रयास करेंगे, ताकि इस बीमारी को प्रसारित होने से रोका जा सके।
छत्तीसगढ़ में बनेंगे 2 नए रेलवे स्टेशन, डबल रेल लाइन को मिली मंजूरी
मंत्रिमंडलीय समिति ने रेल मंत्रालय के तीन प्रोजेक्टों को मंजूरी दी है। इन प्रोजेक्टों की कुल अनुमानित लागत लगभग 6,456 करोड़ रुपये है। इन प्रोजेक्टों से देश के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ा जाएगा। ये तीनों प्रोजेक्ट 4 राज्यों के 7 जिलों में फैले हैं जिनमें छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। इन प्रोजेक्ट से भारतीय रेलवे नेटवर्क में लगभग 300 किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी। इन प्रोजेक्टों के तहत 14 नए स्टेशन बनाए जाएंगे।
1 हजार 360 करोड़ होंगे खर्च
Indian Railway: इसकी लागत 1 हजार 360 करोड़ रुपए आंकी गई है। यह रेल लाइन रायगढ़ के भालुमुड़ा तक 21 किमी रेल लाइन कवर होगी। छत्तीसगढ़ में थांगरघाट, धौरभांठा दो नए स्टेशन होंगे। रायगढ़ में इसके लिए 125.89 हेक्टेयर भूमि को अधिग्रहण करने की जरूरत होगी। वहीं इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में करीब 3 का समय लगेगा।रायपुर के बेबीलोन कैपिटल में चल रहा था जुआ पुलिस ने 10 को किया गिरफ्तार, मालिक पर FIR
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हाई प्रोफाइल जुए की फड़ पर पुलिस ने होटल बेबीलोन कैपिटल में छापेमारी की। बताया जा रहा है कि यहां 10 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा गया है। आरोपियों में कई रसूखदार और कारोबारी शामिल हैं। दूसरी तरफ पुलिस ने जुआरियों तेलीबांधा थाना लाया और 1 घंटे बाद छोड़ दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बेबीलोन होटल के रुम नंबर 115 में बड़ा जुआ चल रहा था। इसकी जानकारी तेलीबांधा पुलिस को मिली। तेलीबांधा थाना और साइबर की टीम ने होटल में दबिश दी। इस दौरान होटल के कमरे में लोगों का मजमा लगा हुआ था। पुलिस ने जुआरियों के पास से 2 लाख रुपए कैश और ताश की पत्तियां जब्त की है। पुलिस की यह कार्रवाई कल रात 12 से 1 बजे के आस-पास की बताई जा रही
देवेंद्र यादव की रिमांड बढ़ी: 3 सितंबर तक जेल में रहेंगे भिलाई विधायक, पुलिस ने बलौदाबाजार हिंसा में बनाया है आरोपी
बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की रिमांड 7 दिन बढ़ा दी गई है। मंगलवार को पेशी के बाद कोर्ट ने उनकी रिमांड 3 सितंबर तक बढ़ा दी है। भिलाई पुलिस ने देवेंद्र यादव को 17 अगस्त को गिरफ्तार किया था।
हालांकि उनके (Devendra Yadav) वकील ने जल्द केस डायरी पेश करने की मांग की है। मंगलवार को उनकी पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुई। वे 17 अगस्त गिरफ्तारी के बाद से ही जेल में हैं। कोर्ट ने 17 अगस्त से 3 दिन तक और फिर 20 अगस्त से 7 दिन की रिमांड बढ़ा दी थी।
बता दें कि 17 अगस्त को देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी हुई थी। उन पर आरोप है कि जैतखाम मामले में बलौदाबाजार में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों (CG Congress Protest) को विधायक के द्वारा भड़काया गया। इस पर आक्रोशित भीड़ ने कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम दिया।
इसके आरोप में देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी की गई थी। पहले तीन दिन की रिमांड 20 अगस्त तक ली गई थी। फिर कोर्ट से सात दिन की रिमांड दी गई थी। अब उनकी रिमांड 3 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। पुलिस उस मामले में पूछताछ कर रही है।
रायपुर : अस्पताल के पांचवें फ्लोर से कूदा मरीज...फटा सिर, मौके पर ही दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़: रायपुर के मेडलाइफ अस्पताल में इलाज कराने आए एक 60 वर्षीय मरीज ने पांचवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना से अस्पताल में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में खून से लथपथ मरीज को अस्पताल के अंदर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ में कार ने स्कूटी को 1KM तक घसीटाः टक्कर से दूर गिरा युवक, भीड़ ने पीटा देखे वीडियो
बिलासपुर में देर रात नशे में धुत कार चालक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी और करीब 1 किलोमीटर तक घसीटते ले गया। टक्कर के बाद युवक दूर जा गिरा।
रायपुर से अभनपुर तक चलेगी मेमू ट्रैन 10 रुपए होगा किराया पढ़े पूरी खबर
शहर के लोगों के लिए राहत की खबर है कि रायपुर से अभनपुर के बीच जल्द ही नई मेमू ट्रेन दौड़ेगी। मेमू ट्रेन सुबह और शाम दो फेरे लगाएगी। रेलवे ने रायपुर से अभनपुर तक मेमू ट्रेन का किराया 10 रुपए रखा है। यह ट्रेन रायपुर, मंदिरहसौद, सीबीडी, केंद्री होकर अभनपुर जाएगी। इस वजह से रायपुर से नवा रायपुर जाने वाले लोग भी इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे। रेलवे ने इसके लिए स्टेशनों पर कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी है।
देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में 24 अगस्त को कांग्रेस का सभी जिलों में धरना प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस दिन सभी कार्यकर्ताओं को इस धरना प्रदर्शन में शामिल होकर अपना विरोध दर्ज कराने का आह्वान किया है। कांग्रेस कमेटी ने इसके लिए जिले के प्रभारियों की सूची भी जारी कर दी है। इसके पहले कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस में 21 अगस्त को विरोध प्रदर्शन की बात कही थी।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर जिला स्तर पर 24 अगस्त दिन शनिवार को धरना प्रदर्शन करेगी। इसकी सूचना प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जारी की है। जिसमें कहा गया है कि भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के खिलाफ द्वेषपूर्ण कार्यवाही के विरोध में कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ के हर जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करेगी।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस दिन सभी कार्यकर्ताओं को इस धरना प्रदर्शन में शामिल होकर अपना विरोध दर्ज कराने का आह्वान किया है। कांग्रेस कमेटी ने इसके लिए जिले के प्रभारियों की सूची भी जारी कर दी है। इसके पहले कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस में 21 अगस्त को विरोध प्रदर्शन की बात कही थी।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर जिला स्तर पर 24 अगस्त दिन शनिवार को धरना प्रदर्शन करेगी। इसकी सूचना प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जारी की है। जिसमें कहा गया है कि भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के खिलाफ द्वेषपूर्ण कार्यवाही के विरोध में कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ के हर जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करेगी।
रायपुर से दुर्ग के बीच चलेगी लाइट मेट्रो, रूस के साथ रायपुर नगर निगम का MOU साइन
रायपुर टू भिलाई दुर्ग तक लाइट मेट्रो चलाने का रास्ता साफ हो गया है. यह लाइट मेट्रो रशियन टेक्नोलॉजी से रायपुर और दुर्ग के बीच दौड़ लगाएगी. इसके लिए मॉस्को में आयोजित इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट मीट में रायपुर नगर निगम और रूस के बीच एमओयू हुआ है. रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर और रसिया ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर ने इस पर हस्ताक्षर भी कर दिए हैं. महापौर की मानें तो बहुत जल्द टेक्नीशियन एक्सपर्ट रायपुर पहुंचेंगे
400 से 500 करोड़ का आएगा बजट:रायपुर में मेट्रो ट्रेन की तर्ज पर लाइट मेट्रो चलाने का प्रोजेक्ट का अनुमानित बजट लगभग 400 से 500 करोड़ का बताया जा रहा है. हालांकि तकनीकी पक्ष समझने के बाद बजट कि स्वीकृति सरकार से लेने की प्रक्रिया होगी. निगम इसमें अपनी आय विदेशी निवेश की संभावनाओं पर भी विचार कर रहा है. रूस में जो लाइट मेट्रो ट्रेन चलती है. वह बैटरी से संचालित होती है और इसमें 8 बोगियां होती हैं.
अमूमन 8 बोगियों की होती है लाइट मेट्रो में:यह ट्रेन एलिवेटेड रूट पर चलती है, यानि की ऊपर से नीचे की ओर लटकी हुई होती है. सड़कों पर पिलर लगाकर उस पर हल्की पटरियां बिछाई जाती हैं. ट्रेन में एक बार में लगभग 1000 लोग सफर कर सकते हैं. ट्रेन में एसी और वाई-फाई की सुविधा भी होती है. एक तरह से लाइट मेट्रो पूरी तरह से हाइटेक सिस्टम से लैस होती है. सुरक्षा के लिहाज से भी ये बेहतर मानी जाती है. आरामदायक सफर के लिहाज से ये बेहतर साबित होती है.
मॉस्को शहर के वोजन्सस्की में हुआ आयोजन: रूस में 21 से 25 अगस्त तक इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट समिट का आयोजन हो रहा है. यह आयोजन मास्को शहर के वोजन्सस्की लेन में रखा गया. इस इवेंट को डिपार्मेंट ऑफ ट्रांसपोर्ट एंड रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट ऑफ़ मॉस्को और दम डिपार्मेंट ऑफ एक्सटर्नल इकोनॉमिक एंड इंटरनेशनल रिलेशन ऑफ़ मॉस्को के द्वारा मिलकर आयोजित किया गया. समिट में करीब 150 देश के शहरों के मेयर, ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर और कई ट्रांसपोर्ट कंपनियों के सीईओ भी शामिल हुए.
आज छत्तीसगढ़ आ रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जानें तीन दिवसीय दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
रायपुर सीजी अपडेट डेस्क केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह 23 से 25 अगस्त 2024 तक रायपुर प्रवास पर रहेंगे। वह 23 की रात्रि 10 बजे विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे। 24 अगस्त को सुबह 10:30 बजे महाप्रभु वल्लभाचार्य आश्रम का दौरा करेंगे।
इसके बाद इसी दिन सुबह 11:30 बजे होटल मेफेयर, रायपुर में छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्यों के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशकों के साथ अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक के बाद दोपहर 2:30 बजे छत्तीसगढ़ के वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व विकास संबंधी बैठक में सम्मिलित होंगे।
शाह 25 अगस्त 2024 को सुबह 10:30 बजे एनसीबी ऑफिस, रायपुर का उद्घाटन करेंगे और समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद होटल मेफेयर, रायपुर में दोपहर 1:30 बजे छत्तीसगढ़ में सहकारिता के विस्तार से संबंधित बैठक में शामिल होंगे।
बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री 24 अगस्त को नवा रायपुर में नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्य सचिवों और पुलिस प्रमुखों (डीपीजी) की बैठक लेंगे। इस बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात अर्द्ध सैनिक बल के अफसर भी शामिल होंगे। इस दौरान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सल विरोधी अभियान और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। खबर अपडेट हो रही है...
छत्तीसगढ़ के बालोद मे सरकारी स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, चार बच्चे हुए घायल
बुधवार को बालोद के लोहारा विकासखंड के कोरगुड़ा गांव में स्थित प्राथमिक स्कूल में छत का प्लास्टर गिरने से 5 स्कूली बच्चे घायल हो गए। सभी घायल बच्चे कक्षा 5वीं के हैं और उनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
स्कूल जतन योजना के तहत प्रदेश के सभी जिलों में सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च किये हैं, फिर भी स्कूलों के छत और दीवार गिरने की खबरें सामने आती रहती हैं। इस घटना के बाद स्कूल जतन योजना के तहत किए गए मरम्मत और ठेकेदारों पर गुणवत्ताहीन कार्य कर भ्रष्टाचार करने के सवाल उठ रहे हैं।
घटना की जानकारी मिलने पर डौंडीलोहारा विधायक और पूर्व महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया जिला अस्पताल पहुंची और घायल बच्चों का हाल चाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों को घायल छात्रों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
यह घटना एक बार फिर से स्कूलों में सुरक्षा की कमी को उजागर करती है। सरकार को स्कूलों की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए ताकि बच्चों की जान सुरक्षित रहे।
बालोद के लोहारा विकासखंड के कोरगुड़ा गांव में स्थित प्राथमिक स्कूल में छत का प्लास्टर गिरने से 5 स्कूली बच्चे घायल हो गए। सभी घायल बच्चे कक्षा 5वीं के हैं और उनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी बच्चे को गंभीर चोंट नहीं आई है।
छत्तीसगढ़ के स्टील कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या, जंगल में मिली लाश
सरगुजा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्टील कारोबारी के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। युवक कल शाम से लापता था, आज सुबह उसकी लाश जंगल किनारे कार में मिली है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और विभाग के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मामले में पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लिया है।
छत्तीसगढ़ मे कुछ हिस्सों मे पड़ा बंद का असर रायपुर में बंद का कोई असर नहीं, छत्तीसगढ़ में मिलाजुला असर
छत्तीसगढ़ में सर्व आदिवासी समाज के आह्वान पर जिला बंद का व्यापक असर दिख रहा है। कोरबा, जगदलपुर, सारंगढ़ में सुबह से ही सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं। बसों के पहिए थम गए हैं। केवल आपातकालीन सेवाएं चालू हैं। पुलिस जगह जगह मुस्तैद है।
रायपुर में नहीं दिखा कोई असर
छत्तीसगढ़ में बंद के लिए बहुजन समाज पार्टी, सर्व आदिवासी समाज और भारतीय बौद्ध महासभा ने समर्थन दिया है. सर्व आदिवासी समाज के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा, आज भारत बंद (bharat bandh) का आयोजन किया गया है, छत्तीसगढ़ में इसका असर दिख रहा है.
21 अगस्त को रहेगा भारत बंद! चेम्बर आफ कॉमर्स ने नहीं दिया समर्थन, छत्तीसगढ़ मे क्या पड़ेगा बंद का असर
SC/ST/OBC कर्मचारियों के जाति-आधारित डेटा को तत्काल जारी करने की भी मांग की है ताकि उनका सटीक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जा सके. इसके अलावा समाज के सभी वर्गों से न्यायिक अधिकारियों और न्यायाधीशों की भर्ती के लिए एक भारतीय न्यायिक सेवा की स्थापना की भी मांग की जा रही है. जिसका लक्ष्य हायर ज्यूडिशियरी में SC, ST और OBC श्रेणियों से 50 फीसदी प्रतिनिधित्व लेना है.

पिता की हत्या का बदला लेने तीन भाईयो ने पड़ोसी को उतारा मौत के घाट, 10 साल बाद जेल से छूटते ही की हत्या
बिलासपुर। पिता की हत्या का बदला लेने के लिए लगरा में तीन युवकों अपने पड़ोसी की हत्या कर दी है। आरोपियों ने मौका मिलते ही मृतक पर टांगी और डंडे से प्राणघातक हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने गांव से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीसरा फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लगरा निवासी छतराम केंवट रोजी-मजदूरी करता है। सोमवार की सुबह उनके पड़ोसी जितेंद्र केंवट, धर्मेंद्र केंवट और हेमंत केंवट ने उसे घेरकर टंगिया और लाठी से जान लेवा हमला कर दिया। इस हमले से छतराम के सिर और गले में टंगिया के हमले से आई गंभीर चोट के कारण मौके पर ही मौत हो गई है। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे। हत्या की सूचना पर पहुंची सरकंडा पुलिस ने गांव के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि पड़ोस में ही रहने वाले धर्मेंद्र केंवट और उसके भाईयों से छतराम का विवाद चल रहा था। जिसके आधार पर पुलिस की टीम ने गांव में घेराबंदी कर हेमंत केंवट और धर्मेंद्र केवट को पकड़ लिया है जबकि जितेंद्र केवट पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिस की टीम दोनों को लेकर थाने आ गई है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि छतराम और उसके पिता संतोष ने करीब 8 से 10 साल पहले धर्मेंद्र के पिता तिलकराम केंवट की हत्या कर दी थी। इस मामले में दोनों को पुलिस ने जेल भी भेजा था। करीब आठ साल जेल में रहने के बाद दोनों छूटकर बाहर आ गए। संतोष पूणे में रहकर रोजी मजदूरी करता है। छतराम गांव में ही रहकर रोजी-मजदूरी कर रहा था। इस बीच पिता की हत्या का बदला लेने के लिए उन्होंने छतराम की हत्या किया है। अब पुलिस तीसरे आरोपित की तलाश कर रही है।
00 आरोपितो की मां को कहते थे टोनही
आरोपी युवकों ने बताया कि छतराम और उसके परिवार के लोग पहले उनके पिता तिलक की हत्या कर दी थी। इसके बाद वे उनकी मां को टोनही कहकर प्रताड़ित करते थे। इसके कारण मोहल्ले वाले भी उनसे दूरी बनाने लगे थे। इसी बात को लेकर धर्मेंद्र और उसके भाईयों ने छतराम की हत्या करने की योजना बना ली थी। सोमवार को मौका मिलते ही छतराम को मौत के घाट उतार दिया है।
विधायक देवेंद्र यादव को 3 दिन रहना पड़ेगा जेल में,कोर्ट के सुनवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा
विधायक को 3 दिनों की रिमांड पर रायपुर जेल भेजा गया
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़: बलौदाबाजार में हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को न्यायालय ने 3 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने यादव की हिरासत की मांग की थी, जिसके बाद न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनकर यह फैसला सुनाया।
रायपुर जेल में रहेंगे विधायक
जानकारी के अनुसार, देवेंद्र यादव को रायपुर स्थित जिला जेल में रखा जाएगा। पुलिस उन्हें पहले ही रायपुर के लिए रवाना कर चुकी है। अगले तीन दिनों तक यादव रायपुर जेल में रहेंगे, जहाँ पुलिस उनसे पूछताछ कर सकती है। इस दौरान न्यायालय भी मामले की आगे की सुनवाई और कानूनी प्रक्रियाओं पर नजर रखेगा।
बचाव पक्ष ने दी आगे की लड़ाई की चेतावनी
विधायक देवेंद्र यादव के वकील हर्षवर्धन परगनिहा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके मुवक्किल को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश आया है। उन्होंने यह भी कहा कि वे इस आदेश के खिलाफ आगे की कानूनी कार्यवाही करेंगे और अपने मुवक्किल को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत से बलौदाबाजार में तनाव बढ़ने की आशंका है। कांग्रेस पार्टी ने इस गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित बताया है, जबकि भाजपा ने कांग्रेस पर हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। देखना होगा कि आने वाले दिनों में इस मामले में क्या नए मोड़ आते हैं और न्यायालय इस मामले में क्या फैसला सुनाता है।