रायपुर की फैक्ट्री में बड़ा हादसा : युवक की जलने से मौत बहन ने कंपनी से मांगा 50 लाख का मुआवजा
रायपुर के उरला थाना स्थित एक फैक्ट्री में हुए हादसे में मजदूर की मौत हो गई। बुरी तरह झुलसने से उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार को मजदूर की दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतक की बहन ने कंपनी से 50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा 6 जनवरी को हुआ था। आलोक फेरोलाईज फैक्ट्री में काम करते समय आग की भट्टी में झुलसकर दो मजदूर बुरी तरह घायल हो गए थे। जिसमें एक मजदूर 19 साल के प्रियांशु घृतलहरे की हालत बहुत गंभीर थी। दूसरा मजदूर 45 साल के चंद्राकर भी घायल था। इसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
