गढ़चिरौली में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर माओवादियों का हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद
छत्तीसगढ़- महाराष्ट्र सीमा से लगे गढ़चिरौली जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए हथियारों और विस्फोटक सामग्री का जखीरा बरामद किया है। पुलिस को मिली सूचना के बाद विशेष अभियान टीम ने वांगेटूर थाना क्षेत्र के मचुवांचा जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया।
इस अभियान में पुलिस की विशेष टीम, इंटेलिजेंस सेल और बम निरोधक दस्ता (BDDS) शामिल रहा। पुलिस की इस कार्रवाई से माओवादियों द्वारा जंगल में छिपाकर रखे गए हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा सामने आया है।