पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 340 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला
कोंडागांव । कोंडागांव जिले में बड़ी संख्या में पुलिस महकमे में ट्रासंफर हुआ है. एएसआई से लेकर कांस्टेबल पद के 340 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है. डिस्ट्रीक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) और बस्तर फाइटर (Bastar Fighter) के जवानों को नई पदस्थापना दी गई है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से एसपी पंकज चंद्रा ने यह लिस्ट जारी की है. इसमें 6 एएसआई, 24 हेड कांस्टेबल, 118 आरक्षक और 192 बस्तर फाइटर के नाम शामिल है।










