छत्तीसगढ़ / सुकमा

सुकमा के तीन माओवादियों ने पुलिस के सामने डाले हथियार, मुख्यधारा में लौटे

 जगदलपुर। छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय तीन माओवादियों ने आंध्र प्रदेश के पोलावरम जिले में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाले तीनों माओवादी छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, तीनों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है।

चिंतलनार क्षेत्र के रहने वाले हैं तीनों माओवादी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों की पहचान माड़वी कोइंदा, हेमला रजनी और कोवासी जोगी के रूप में हुई है। तीनों सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र के पेंटापाड़ इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं।

बताया गया है कि ये माओवादी छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय थे। उन्होंने आंध्र प्रदेश पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर हिंसा का रास्ता छोड़ने का निर्णय लिया।

संगठन में भूमिका और इनाम की जानकारी का इंतजार

तीनों माओवादियों के आत्मसमर्पण को सीमावर्ती इलाकों में माओवादी गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। हालांकि, संगठन में उनकी भूमिका, उन पर घोषित इनाम और आत्मसमर्पण की परिस्थितियों को लेकर विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

 
 

Leave Your Comment

Click to reload image