छत्तीसगढ़ / बालोद

लुटेरी दुल्हन : मां के पैर का ऑपरेशन होने का बनाया बहाना, शादी के 4 दिन बाद 2.50 लाख के गहने लेकर फरार हुई दुल्हन...

बालोद थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के चार दिन बाद 2.50 लाख के गहने लेकर दुल्हन फरार होने का मामला सामने आया है। 4 मई को एक परिवार में शादी हुई थी। अग्नि को साक्षी मानकर दुल्हा-दूल्हन ने सात जन्म तक एक दूसरे का साथ निभाने की कसमें भी खाई लेकिन विवाह के महज चार दिन बाद ही दूल्हन भाग गई, वह भी सोने-चांदी के गहने के साथ।


अब दुल्हा और दूल्हन पक्ष वाले महिला को ढूंढ रहे हैं। मंगलवार को दुल्हा अपने परिवार के साथ बालोद थाने पहुंचा और आवेदन देकर पूरे मामले की जानकारी देकर न्याय दिलाने कहा। उन्होंने यह भी बताया कि दुल्हन लगभग ढाई लाख के गहने भी अपने साथ ले गई है।

जीजा ने दी फरार होने की जानकारी, रिपोर्ट दर्ज : युवक ने पुलिस को बताया कि 4 मई को भिलाई के युवती के साथ सामाजिक रीति-रिवाज से शादी हुई थी। चार दिन बाद अपने मां से मिलने की जिद करने लगी और कहने लगी कि मां के पैर का ऑपरेशन होना है। जब दुल्हा नई दूल्हन को मायके छोड़कर लौटा तो दूसरे दिन दूल्हन के जीजा ने फरार होने की सारी घटना सुनाई। लड़की पक्ष वालों ने यह भी बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image