छत्तीसगढ़ / रायपुर

वन विभाग में नौकरी लगाने के 6-6 लाख रूपए ऐंठे,बोली मेरी ऊपर तक सेटिंग है,पुलिस ने महिला ठग को किया गिरफ्तार...

 रायपुर में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी में पुलिस ने महिला को पकड़ा है। प्रोफेशनल अंदाज में प्लेसमेंट एजेंसी मैनेज कर रही एक युवती को पकड़ा गया है। श्वेता देवांगन नाम की ये युवती बेरोजगारों से कहा करती थी कि 6 लाख दो और आपकी नौकरी लगवा देंगे। ये झांसा देकर इसने दर्जन भर युवक-युवतियों से रुपए ऐंठ लिए थे। दूससे केस में कुछ युवक खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के विभाग में सेटिंग करवाने का दावा कर रहे थे। इन्होंने भी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की वसूली कर रखी थी।


पूछताछ में महिला आरोपी श्वेता देवांगन ने बताया कि वह बेरोजगारों को प्रायवेट नौकरी दिलवाती है तथा उसका वन विभाग के किसी भी अधिकारी या अन्य किसी भी उच्चाधिकारी से कोई सम्पर्क नहीं है उसने वन विभाग में वन रक्षक के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर 03 लोगों से कुल 4,50,000/- रूपये लिया था तथा रकम को अपने पास रखी थी यदि आवेदकों का नौकरी लग जाता तो वह रूपयों को स्वयं रख लेती और नौकरी नही लगता तो वह उन रूपयों को संबंधित व्यक्तियों को वापस कर देती। वर्तमान में छ.ग. शासन द्वारा विभिन्न विभागों के विभिन्न पदो पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है जिसमें महिला आरोपी लोगों को नौकरी लगाने का झांसा देते हुए अपना शिकार बना रही थी। 

महिला आरोपी श्वेता देवांगन पिता स्व. मदन लाल देवांगन उम्र 24 साल निवासी अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना से संबंधित लैपटॉप, कम्प्यूटर, वनरक्षक भर्ती संबंधित आवेदन एवं फॉर्म, 01 नग मोबाईल फोन, 01 नग रजिस्टर जिसमें अलग-अलग नौकरी के संबंध में मिलने वालों की जानकारी, विभिन्न विभागों के फॉर्म एवं आवेदन तथा अन्य दस्तावेज जप्त  कर महिला आरोपी श्वेता देवांगन के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image