छत्तीसगढ़ / रायपुर

रायपुर में कल भाजपा करेगी मुख्यमंत्री निवास का घेराव,ये 6 मुख्य मार्ग रहेंगे प्रतिबंधित घर से निकलने से पहले देख ले ये प्रतिबंधित मार्ग...

राजधानी रायपुर में 19 जून 2023 को भाजयूमो द्वारा सप्रे शाला के सामने सभा आयोजन किया गया है। सभा के बाद रैली निकालकर सीएम हाउस का घेराव करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान सुगम यातायात व्यवस्था के लिए पार्किंग स्थल, व रूट डायवर्सन एवं प्रतिबंधित मार्ग इस प्रकार रहेगा।

 

 


प्रतिबंधित मार्ग-
^
 
 
 
 
1.महिला थाना चौक से ओसीएम चौक – काली माई चौक – कबीर चौक।
2.केनाल रोड पंचशील नगर चौक से छत्तीसगढ़ क्लब चौक।
3.इनकम टैक्स कॉलोनी टर्निंग से एसआरपी चौक ।
4.सर्किट हाउस चौक से सीएम हाउस चौक।
5.सिविल लाइन बिजली ऑफिस तिराहा से स्वर्ण जयंती तिराहा।
6.बुढ़ेश्वर चौक से बुढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक होकर महिला थाना चौक तक।

वाहन चालक निम्नानुसार वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकते हैं-
1.महिला थाना चौक से ओसीएम चौक काली माता मंदिर की ओर जाने वालेरू- महिला थाना चौक से सीधे बंजारी चौक – शास्त्री चौक – खजाना चौक होकर आवागमन कर सकते हैं।
2.बुढ़ेश्वर चौक से श्याम टॉकीज तिराहा बिजली ऑफिस की ओर आने वाले वाहन चालकरू- बुढ़ेश्वर चौक- कैलाशपुरी- चांदनी चौक -पुलिस लाइन गेट -कालीबाड़ी होकर आवागमन कर सकते हैं।
3.खजाना चौक से काली माता मंदिर ओसीएम चौक की ओर आवागमन करने वाले वाहन चालकरू- खजाना चौक से शास्त्री चौक- बंजारी चौक -महिला थाना होकर अथवा राजभवन चौक- सिविल लाइन -कंट्रोल रूम -पीडब्ल्यूडी चौक होकर आवागमन कर सकते हैं।
4.पीडब्ल्यूडी चौक से सीएम हाउस -भगत सिंह चौक की ओर आवागमन करने वाले वाहन चालकरू- पीडब्ल्यूडी चौक- नेताजी चौक- कटोरा तालाब- केनाल रोड -आनंद नगर चौक होकर आवागमन कर सकते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image