संस्कृति

CBSE Term 2 Date Sheet 2022: टर्म2 प्रैक्टिकल परीक्षाएं होने जा रही हैं शुरू, अगले सप्ताह जारी हो सकती है डेट शीट

 नई दिल्ली (इंडिया)। टर्म-1 रिजल्ट 2022 का ही इंतजार कर रहे हैं। सीबीएसई टर्म-1 10वीं और 12वीं का परिणाम (CBSE term 1 Class 10, Class 12 results) आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जारी किया जाएगा। ICSE और ISC सेमेस्‍टर -1 का रिजल्‍ट cisce.org और results.cisce.org पर जारी होगा।

10वीं, 12वीं की टर्म 2 बोर्ड परीक्षा 2022 मार्च-अप्रैल में आयोजित होने की उम्मीद है। वहीं कुछ स्टूडेंट्स ने तो कोरोना की तीसरी लहर में बढ़ रहे संक्रमण के मामलों को देखते हुए परीक्षा को रद्द करने या फिर ऑनलाइन करने के लिए बोर्ड से सोशल मीडिया पर गुहार लगाई थी। वहीं अब ताजा अपडेट के अनुसार,बोर्ड टर्म- 2 की परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 10, 12 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं फरवरी के अंत से शुरू होने की संभावना है। वहीं टर्म 2 डेट शीट 2022 भी अगले सप्ताह तक जारी होने की उम्मीद है।

बोर्ड परीक्षा 2022 रद्द करना और/या स्थगित करना पिछले कुछ दिनों से मुख्य विषय बना हुआ है। सीबीएसई टर्म 2 परीक्षा 2022 रद्द होने की संभावना पर, सूत्रों से पता चला है कि ऐसा अभी निर्णय नहीं लिया गया है। विशेषज्ञों ने भी बताया है कि अब परीक्षा रद्द होने की कोई संभावना नहीं है, खासकर तब जब 15 से 18 साल के बच्चों के लिए टीकाकरण शुरू हो चुका है।

Leave Your Comment

Click to reload image