सामान्य ज्ञान

Kartik Purnima 2021 Puja Vidhi, Muhurat, Mantra: आज है कार्तिक पूर्णिमा,जानें क्या है शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Kartik Purnima 2021 : कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानि आज 19 नवंबर दिन शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा मनाई जा रही है। आज दीपदान और पवित्र नदियों में स्नान करने का विशेष महत्व है।

इस साल पूर्णिमा के दिन उपछाया चंद्र ग्रहण भी पड़ रहा है और इसके साथ ही सर्वार्थसिद्ध महायोग भी है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। ज्योतिष शास्त्र में इस दिन का लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनके करने से जीवन में शांति और सुख समृद्धि मिलती है।

पूर्णिमा तिथि को दान का विशेष महत्व होता है। इस दिन हर व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य अनुसार दान करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन चावल का दान करने से चंद्रमा मजबूत होता है। अपनी क्षमता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन वस्त्र का दान करना भी शुभ माना जाता है। इस दिन वस्त्र का दान करने से दोगुना अधिक फल मिलता है, साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति हमेशा उत्तम रहेगी। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुड़ का दान करना शुभ माना जाता है। अगर इस दिन गुड़ दान किया जाए तो भगवान विष्णु बहुत खुश होते हैं और वो दरिद्रता नाश होने का आशीर्वाद देते हैं। धन की कभी कमी महसूस नहीं होती है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं।

धर्म और ज्‍योतिष के मुताबिक कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्‍नान करके उगते सूर्य को अर्ध्‍य देने का विशेष महत्व है। इसके अलावा इस दिन दान-पुण्‍य करने से कई तरह के पापों से मुक्ति भी मिलती है। ज्योतिष के अनुसार यदि कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो तो कार्तिक पूर्णिमा के दिन चावल का दान करने से लाभ होता है। इसके अलावा इस दिन दीपदान और तुलसी पूजा जरूर करनी चाहिए।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिल जाती है। मान्यता है कि इस दिन स्वर्ग से देवतागण भी आकर गंगा में स्नान करते हैं। इसलिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान जरूर करना चाहिए। अगर आपका गंगा स्नान के लिए जाना संभव नहीं है तो घर पर ही पवित्र जल में गंगाजल मिलाकर स्नान किया जा सकता है।

कार्तिक पूर्णिमा शुभ मुहूर्त-

कार्तिक पूर्णिमा तिथि आरंभ- 18 नवंबर 2021दोपहर 12:00 बजे से
कार्तिक पूर्णिमा तिथि समाप्त- 19 नवंबर 2021 दोपहर 02:26 पर
कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्रोदय का समय- 17:28:24
 

Leave Your Comment

Click to reload image