छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ एक ही पेड़ पर 2 दोस्तों की मिली लाश,पहले पी शराब फिर....
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम छपोरा में दो दोस्तों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की लाश बुधवार को जामुन के पेड़ पर फांसी पर लटकती मिली है। गांववालों ने जैसे ही इनकी लाश देखी, तुरंत पुलिस को सूचना दी। वहीं आज 3 मई को इनमें से एक दोस्त टिकवेंद्र कुर्रे का जन्मदिन भी था। मामला बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र का है।

बड़ी खबर:जंगल मे मिला कॉलेज की छात्रा का कंकाल,एडमिड कार्ड से हुई युवती की पहचान 30 मार्च से थी लापता ..
बालोद जिले के पर्रेगुड़ा गांव स्थित भोला पठार के जंगल में एक युवती का कंकाल मिला है। आसपास बाल और चूड़ी मिलने से ये अनुमान लगाया जा रहा है कि ये लड़की का है। पास ही मोबाइल भी पड़ा मिला है। बुधवार सुबह भोला पठार पर कुछ ग्रामीणों ने इसे देखा।

बिना फिटनेस और टैक्स के अब टोल से गुजरना पड़ेगा मंहगा..परिवहन विभाग द्वारा ऑटोमैटिक आएगा चालान...
रायपुर में बड़ा हादसा,शेड की पाइप खिसकने से 2 मजदूर ऊंचाई से गिरे,एक कि मौत दूसरे की हालत गंभीर...
रायपुर। तिल्दा स्थित कृष्णम इंडस्ट्रीज में 100 फीट ऊपर काम कर रहे 2 मजदूर नीचे गिर गए, जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला तिल्दा थाना क्षेत्र का है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान:राज्य में अतिशीघ्र बड़े पैमाने शासकीय पदों पर जल्द होंगी भर्तियाँ
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में अतिशीघ्र बड़े पैमाने पर शासकीय पदों पर भर्ती करने क निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री निवास में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया. सीएम ने कहा, छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं के हित में कृत संकल्पित है. जल्द भर्तियां निकाली जाएगी.
ट्रक ने युवक को मारी टक्कर,मौके पर यूवक की मौत,गुस्साए लोगो ने ट्रक को लगा दी आग...
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद लोगों ने हंगामा कर दिया और ट्रक को आग के हवाले कर दिया है। हादसा
BJP को बड़ा झटका,नंदकुमार साय ने छोड़ी पार्टी,बोले आत्मसम्मान को पहुँचाई ठेस...अब कांग्रेस में हुए शामिल
पूर्व सांसद और आदिवासी नेता नंदकुमार साय कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम साय को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है। राजीव भवन में वन मंत्री मो अकबर, प्रेमसाय सिंह टेकाम, अनिला भेड़िया, सत्यनारायण शर्मा समेत कई नेता मौजूद हैं।
कार और कंटेनर में आमने-सामने टक्कर 5 माह की मासूम की मौत, वही 5 घायल
कवर्धा में हुए सड़क हादसे में 5 महीने के बच्चे की मौत हो गई है। वहीं 5 लोग घायल हैं। यहां एक तेज रफ्तार कार और कंटेनर में टक्कर हो गई है। बताया जा रहा है कि अंधा मोड़ होने के चलते यह हादसा हुआ है। हादसा चिल्फी थाना क्षेत्र में हुआ है।
रायपुर में फिर चाकूबाजी,बदमाशों ने घर मे घुसकर किया मर्डर..पुराने विवाद के चलते ले ली जान
रायपुर में एक युवक की उसके ही बदमाश दोस्तों ने हत्या कर दी। राजेंद्र नगर थाने की पुलिस ने इस कांड को अंजाम देने वाले दो युवकों को पकड़ा है। एक फरार बदमाश कि अब भी तलाश जारी है। यह हत्याकांड शनिवार देर रात हुआ।

अरनपुर हमले के बाद नक्सलियों का आया बयान, बोले 17 ग्रामीणों को पिटा इसलिए हमने 10 जवान की ली जान ...खूंखार नक्सली की फ़ोटो हुई वायरल
दंतेवाड़ा के अरनपुर में बड़े नक्सली हमले के बाद नक्सलियों ने एक और बयान जारी किया है। अपने बयान में उन्होंने कहा है कि जवानों ने 17 ग्रामीणों को पीटा, अंधाधुंध फायरिंग की। बेवजगह गिरफ्तारियां की गई। इसी के विरोध में हमने हमला किया। जिसमें 10 जवानों की मौत हुई और ड्राइवर भी मारा गया

दुष्कर्म के आरोप में निरीक्षक गिरफ्तार, थाना प्रभारी पद पर रहते किया था अनाचार,जांच के बाद हुई गिरफ्तारी
दुर्ग पुलिस इंस्पेक्टर को रेप के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। शुक्रवार को इंस्पेक्टर को रायपुर की सेंट्रल जेल भेजा गया। आरोपी इंस्पेक्टर का नाम राजेन्द्र यादव है। निरीक्षक पर आरोप है कि जब वो अमलेश्वर थाना प्रभारी के पद पर थे। इस दौरान उन्होंने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया था। महिला ने इसकी लिखित शिकायत आईजी दुर्ग से भी की थी।

इनकम टैक्स दफ़्तर के बहार कांग्रेसियों का हल्ला बोल,पैन कार्ड आधार कार्ड लिंक के लिए 1000 रुपए चालान लेने का जताया विरोध देखे तस्वीरे
छत्तीसगढ़ में आधार पैन कार्ड को लिंक करने 1000 का चालान लेने के विरोध में आज शुक्रवार को संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, मेयर ऐजाज ढेबर,विधायक कुलदीप जुनेजा,सभापति प्रमोद दुबे समेत कई कांग्रेस नेताओं ने इनकम टैक्स दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर आधार और पैन कार्ड में लगने वाली नई दरों को कम करने की मांग की। साथ ही पैन और आधार लिंक नहीं होने पर कार्ड रद्द होने के बाद आने वाली परेशानी को लेकर आयकर आयुक्त से चर्चा की।



छत्तीसगढ़ ईंट से सिर पर वार कर महिला की हत्या,शराब नही ले कर आया युवक,तो महिला ने दी गाली,गुस्साए आरोपी ने महिला का कर दिया कत्ल...
बिलासपुर में एक महिला की हत्या करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला ने युवक को पैसे देकर शराब मंगाया था। लेकिन, वह पैसे लेने के बाद भी शराब नहीं लाया। इससे नाराज महिला ने सरेराह युवक के साथ गाली-गलौज कर उसकी बेइज्जती की थी, जिसका बदला लेने के लिए सनकी युवक ने महिला के सिर को ईंट से हमला कर कुचल दिया। बीते सोमवार की सुबह महिला की खून से लथपथ लाश मिली थी, जिसके हत्यारे को पकड़कर पुलिस ने अब खुलासा किया है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।
छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा,ट्रक और कार की टक्कर में एक ही परिवार के 3 की मौत वही 3 घायल,नई कार खरीदे थे इसलिए पूजा कराने डोंगरगढ़ गया था परिवार...पढ़े पूरी खबर.
छत्तीसगढ़ बालोद जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी लोग एक ही परिवार के हैं और अपनी नई कार खरीदने के बाद पूजा कराने के लिए डोंगरगढ़ गए हुए थे। वहां से वापस लौटते वक्त ये लोग हादसे का शिकार हो गए। मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र की है।
छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा :महामाया देवी के दर्शन करने जा रहे टाटा मैजिक को ट्रेलर ने मारी टक्कर,2 महिलाएं की मौत
बिलासपुर-रतनपुर रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें हैदराबाद में रहने वाली एक महिला सहित दो महिलाओं की मौत हो गई। सड़क किनारे खड़ी टाटा मैजिक गाड़ी सवारी उतार रही थी। उसी समय तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी सड़क से 25 फीट दूर खेत में जा गिरी। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।
कैब ड्राइवर को मारकर आंगन में गाड़ दी थी लाश, राजधानी रायपुर में फिल्म दृश्यम जैसा हत्याकांड
राजधानी रायपुर में फिल्म दृश्यम जैसे हत्याकांड की वारदात सामने आई है। हत्यारों ने युवक की हत्या करके उसकी लाश को घर के आंगन में गाड़ दिया। और मृतक के मोबाइल को किसी दूसरी लोकेशन पर जाकर फेंका दिया। पूरे मामले में पुलिस ने अब दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये घटना 14-15 अप्रैल की बताई जा रही है।

दोनों आरोपी पुलिस के गिरफ्त में
नक्सली कुछ दिनों से कर रहे थे तैयारी ,धमाका इतना तेज की जवानों के टुकड़े 70 मिटर दूर,शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री पहुचे दंतेवाड़ा देखे जवानों की फ़ोटो....
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) जवानों की गाड़ी को उड़ाने की तैयारी नक्सली पिछले 4 दिनों से कर रहे थे। नक्सलियों ने बुधवार दोपहर 1:30 से 2:00 बजे के बीच अरनपुर-समेली में 50 किलो की IED में ब्लास्ट किया गया। इसमें 10 पुलिसकर्मी शहीद हुए और एक वाहन चालक की मौत हो गई।


मंत्री भूपेश बघेल दंतेवाड़ा पहुंच गए हैं।यहां शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद सीएम बस्तर के पुलिस और सुरक्षाबल के अधिकारियों की बैठक भी लेंगे।