छत्तीसगढ़ / सरगुजा

मैनपाट महोत्सव का आगाज आज से मुख्यमंत्री साय आज करेंगे शुभारंभ आज 23 से 25 फरवरी तक होगा आयोजन....देखे कब होगा कौन सा कार्यक्रम

अंबिकापुर। जिले मैनपाट में रोपाखार जलाशय के पास तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का आगाज 23 से 25 फरवरी तक किया जाएगा। तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर 23 फरवरी को कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी करेंगें। कलेक्टर विलास भोस्कर ने गुरुवार को महोत्सव की अंतिम तैयारियों का जायजा लिया।


कार्यक्रम के पहले दिन 23 फरवरी को प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक अल्ताफ रजा, मशहूर बॉलीवुड गायक रूपकुमार राठौर, हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे, अबूझमाड़ मलखम्भ समूह, गायिका आंचल मंदिलवार गायिका मनाली सांखला, नृत्यांगना रित्विका बैनर्जी सहित स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी।

कार्यक्रम के दूसरे दिन 24 फरवरी को भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल, प्रसिद्ध गजल गायक कुमार सत्यम, छत्तीसगढ़ी गायिका आरु साहू, सम्बलपुर के दुलदुली डांस ग्रुप द्वारा पारम्परिक नृत्य प्रस्तुति, सहित स्थानीय कलाकार परफॉर्मेंस देंगे।
कार्यक्रम के अंतिम दिन 25 फरवरी को प्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका पलक मुच्छल, संगीत निर्देशक पलाश मुच्छल, छत्तीसगढ़ी गायक संजय सुरीला,प्रसिद्ध गायिका स्तुति जायसवाल और गायक स्वप्निल जायसवाल, अमनदीप, सूफी गायक
5
 
 
नासिर निन्दर सहित स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा भी कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी

मेला व एडवेंचर स्पोर्ट्स होंगे आकर्षण

महोत्सव स्थल पर विशाल मेला लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा, वहीं फूड जोन की भी उत्तम व्यवस्था होगी। एडवेंचर स्पोर्ट्स पैरासेलिंग, पैराग्लाइडिंग, कैम्पिंग, फैंसी पतंग उत्सव, बोटिंग का भी आयोजन किया जाएगा।

यातायात और पार्किंग के लिए रूट मैप

मैनपाट महोत्सव के लिए जिला औप पुलिस प्रशासन की ओर से मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की गई है। रूट मैप के अनुसार आयोजन स्थल और आसपास व्हीआईपी, अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सैलानियों के पार्किंग की व्यवस्था भी अलग की गई है। इस दौरान सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था रहेगी।
 

Leave Your Comment

Click to reload image