छत्तीसगढ़ / रायपुर

देर रात बाइक में नया रायपुर घूमने जा रहे युवक-युवती को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर दोनों की मौके पर ही मौत....

राजधानी रायपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक-युवती को जोरदार ठोकर मारी। इससे मौके पर ही युवक-युवती की मौत हो गई। ठोकर इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार युवक-युवती दूर फेका गए। मामले में माना थाना कैंप में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है।


रात करीब 1 बजे चार दोस्त अलग-अलग बाइक पर घूमने निकले थे। बुलेट पर ये दोनों सवार थे। बुलेट 22 साल का अमन तिवारी चला रहा था। वो कवर्धा का रहने वाला था, जो रायपुर की सॉफ्टवेयर कंपनी में फोटो एडिटिंग का काम करता था। बाइक में पीछे उसकी दोस्त आडिजा पोद्दार (21) बैठी हुई थी। हादसे के बाद आडिजा की लाश सड़क की एक तरफ तो अमन की लाश दूसरी तरफ पड़ी थी।
ये हादसा इतना दर्दनाक था कि युवक-युवती का सड़क पर गिरते ही सिर बुरी तरह फट गया। में जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय युवक ने हेलमेट भी पहना हुआ था। लेकिन तेज रफ्तार में हेलमेट भी युवक की जान नहीं बचा पाया।

Leave Your Comment

Click to reload image