छत्तीसगढ़ / जशपुर

जशपुर: गणेश जैन बने भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

जशपुर। कांसाबेल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता गणेश जैन को भारतीय जनता पार्टी ने व्यापारी प्रकोष्ठ, जशपुर का जिला संयोजक नियुक्त किया है। संगठन द्वारा की गई इस नियुक्ति को जिले की राजनीति और व्यापारी वर्ग के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

गणेश जैन लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पार्टी ने उनके अनुभव और कार्यशैली को ध्यान में रखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति के बाद जिले के व्यापारी वर्ग में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
नियुक्ति के बाद श्री जैन ने कहा कि वे व्यापारियों के हितों से जुड़े सभी मुद्दों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे।
जिले के व्यवसायियों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि अनुभवी नेतृत्व मिलने से व्यापारी समाज को मजबूती मिलेगी। उनका मानना है कि यह निर्णय व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होगा।
विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों की ओर से गणेश जैन को बधाइयां दी जा रही हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image