रायपुर में एडवेंचर करना टीनएजर्स के एक ग्रुप को भारी पड़ गया । खारून नदी के किनारे संडे को मस्ती करने गए 6 नाबालिग में से 1 की मौत की खबर है । सभी दोस्त यहां नहाने लगे और कब गहराई में चले गए पता ही नहीं चला । दो दोस्त डूब गए । इसमें से एक का शव SDRF ने करीब 12 घंटे बाद सोमवार को बरामद किया जा सका । जबकि दूसरे का अभी तक पता नहीं चल सका है । पिछले साल भी यहां युवकों के डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं । हादसा मुजगहन थाना क्षेत्र में हुआ है ।
टिकरापारा , संतोषी नगर और बोरियाखुर्द के रहने वाले 6 दोस्त अंकित गुप्ता , करण साहू , कुणाल चंद्राकर , कृष पांडे ( 16 ) , कुणाल नगरची ( 17 ) और अर्जुन साहू रविवार को नदी किनारे गए थे । कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय के पास खारून नदी के किनारे पर जा पहुंचे । वहां सभी मस्ती कर रहे थे । बच्चों ने पुलिस को बताया कि कृष और कुणाल ने सभी से पानी में उतरने को कहा । सब डरे तो दोनों ने कहा कि कुछ नहीं होगा ।
पुलिस ने बताया कि बोरियाखुर्द निवासी कृष और संतोषी नगर निवासी कुणाल तैरने की कोशिश करते हुए आगे बढ़ गए और लहरों ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया । जब दोनों नजर नहीं आए तो उन बाकी साथी चीखने - चिल्लाने लगे । आसपास मौजूद युवकों ने फौरन इसकी जानकारी पुलिस को दी । इसके बाद पुलिस के साथ ही SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई । नदी का यह हिस्सा आगे जाकर महादेव घाट में मिलता है । डीडी नगर थाने की टीम को भी अलर्ट किया गया ।
काफी तलाश के बावजूद बच्चों का पता नहीं चला । शाम होने के कारण रेस्क्यू रोक दिया गया । इसके बाद अगले दिन सुबह से फिर तलाश शुरू की गई , तो कृष पांडे का शव बहता हुआ महादेव घाट के पास दिखा । जबकि कुणाल का अभी तक पता नहीं चला है । रेस्क्यू टीम महादेव घाट और कुशाभाऊ ठाकरे परिसर से लगे घाट पर भी जांच कर रही है । परिजनों ने बताया कि बच्चे नदी में नहाने के लिए गए थे । एक दो बच्चों के घर वालों को भी इस बात की जानकारी नहीं थी ।
छत्तीसगढ़ में नदी - नालों में उफान के चलते लगातार हादसे जारी हैं । इसमें लोगों की लापरवाही भी सामने आ रही है । इसके चलते प्रदेश में 48 घंटे के दौरान 3 अलग - अलग हादसों में 12 लोग डूब गए हैं । इनमें 11 की मौत हो गई । मरने वालों में एक ही परिवार के सदस्य तक शामिल हैं । छत्तीसगढ़ के गौरेला - पेंड्रा - मरवाही जिले में रविवार को एक ही परिवार के 3 बच्चों की डबरी ( तालाब ) में डूबकर मौत हो गई । 16 साल की चांदनी , 12 साल का सुधाकर और 8 साल की बेटी भगवती नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए डूबने से इनकी मौत हो गई । 3 सगे भाई - बहनों की डूबकर मौत
संडे को पिकनिक मनाने एमपी से आए एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई । छत्तीसगढ़ के कोरिया स्थित रमदहा जलप्रपात में ये परिजन डूब गए थे ।... परिवार की 2 बेटियों समेत 6 की जान गई