छत्तीसगढ़ / बालोद

छत्तीसगढ़ घर वालो को था रिश्ते से ऐतराज तो एक ही रस्सी में लटके मिले दोनों के शव

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में प्रेमी - प्रेमिका ने एक ही रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है । दोनों सोमवार को घर से निकले थे । इसके बाद से दोनों का कुछ पता नहीं चला । अगले दिन दोनों की मौत की खबर सामने आई है । बताया गया है कि दोनों के घरवाले मिलने - जुलने का विरोध करते थे । इस बात से भी दोनों परेशान थे । मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र का है । बोईरडीह निवासी राजेश कुमार निषाद ( 20 ) का पास के ही गांव की एक नाबालिग लड़की से प्रेम संबंध था । दोनों आपस में काफी बातचीत भी किया करते थे । दोनों एक दूसरे से शादी भी करना चाहते थे । घरवालों को भी इस बात की जानकारी थी , लेकिन वह विरोध करते थे । लड़की के घरवालों ने कहा था कि जब तक बालिग नहीं हो जाती , तब तक इस बारे में विचार भी नहीं किया जा सकता है । वो लड़के से बातचीत करने से मना करते थे ।


इधर , सोमवार को दोनों अपने - अपने घर से लापता हो गए थे । देर रात तक घर ही नहीं लौटे । जिसके बाद परिजन इनकी तलाश कर रहे थे , लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला । इस बीच मंगलवार को सहगांव के कुछ लोगों ने उनके परिजनों को सूचना दी की दोनों ने आत्महत्या कर ली है । सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी जानकारी दी गई । दोनों के शव सहगांव के जंगल में पेड़ से लटके हुए मिले । पुलिस ने बताया कि युवक ने मछली पकड़ने वाली किसी रस्सी से फांसी लगाई है । उसके साथ नाबालिग लड़की का शव भी उसी फंदे पर लटका हुआ था । पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की , जिसमें प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है । पुलिस ने इस मामले में केस दोनों के शव दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । को बरामद कर पीएम के लिए भेजा गया है ।

Leave Your Comment

Click to reload image