छत्तीसगढ़ मैत्रिबाग में वाइट टाइगर ' किशन ' की मौत : 9 साल के बाघ ने दम तोड़ा ; कैंसर से था पीड़ित
भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा संचालित मैत्रीबाग जू में 9 साल के सफेद शेर किशन की मौत हो गई । कैंसर से पीड़ित होने के चलते किशन काफी समय से बीमार चल रहा था । काफी इलाज के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका । बुधवार शाम जू प्रबंधन ने शेर का अंतिम संस्कार किया । मैत्रीबाग जू प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक , किशन को कैंसर हो गया था । उसका उपचार अंजोरा पशु चिकित्सालय के वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञ चिकित्सक के मार्ग दर्शन में काफी समय से चल रहा था । बताया जा रहा है कि उसका कैंसर काफी बढ़ गया था । इससे वह काफी बीमार रहने लगा था । पिछले तीन चार दिनों से वह सही तरीके से खा - पी भी नहीं रहा था ।