छत्तीसगढ़ में एक बार फिर चलेगा सचिन सहवाग का बल्ला , रायपुर के स्टेडियम में इस बार फिर खेला जायेगा रोड सेफ्टी वर्ल्ड टूर्नामेंट इस दिन से होगा आयोजन
छत्तीसगढ़ एडमिन
रायपुर में एक बार फिर रोड सेफ्टी क्रिकेट टूर्नामेंट होने जा रहा है । इस बार इस सीरीज का आयोजन देश के अलग - अलग शहरों में हो रहा है । पिछली बार पूरी सीरीज रायपुर में ही खेली गई थी । आधारिक सूत्रों ने बताया है कि इस बार रायपुर में सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे । ये एक मात्र सीरीज है जिसमें सचिन प्रोफेशनली क्रिकेट खेलते दिखते हैं । इसमें सचिन इंडिया के पुराने लिजेंड खिलाड़ी जिनमें युवराज सिंह , सहवाग जैसे खिलाड़ियों के साथ बतौर कप्तान मैदान में उतरते हैं ।