छत्तीसगढ़ घर में घुसकर युवक को मारा चाकू , जमकर पीटा भी : मुंह बांधकर पहुंचे चार बदमाश
भिलाई के सुपेला थाना अंतर्गत वार्ड 18 चिंगरीपारा इलाके में चार नकाबपोश लड़कों ने घर में घुसकर एक 27 वर्षीय युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया । इसके बाद जब मोहल्ले के लोग बचाने पहुंचे तो लड़के वहां से भाग गए । घायल पीयूष वर्मा के पिता मनोज वर्मा ने बताया कि घटना शनिवार शाम 4 बजे की है । घर में उनकी पत्नी और बेटा पीयूष बस थे । अचानक चार लड़के पहुंचे । उन्होंने उनकी पत्नी से किसी का पता पूछा । जैसे ही पत्नी बात करने लगी तो उन लड़कों ने उसे धक्का देकर कमरे में बंद करने की कोशिश की । महिला चिल्लाई तो पीयूष वहां आ गया । पीयूष ने विरोध किया तो उन लड़कों ने उसे बुरी तरह मारा और इसके बाद चाकू निकालकर उसके शरीर में दो से तीन वार किए । इससे पीयुष वहीं गिरकर तड़पने लगा ।