छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने आकाश शर्मा 71% वोटो से जीता था चुनाव मिली नियुक्ति
राष्ट्रीय युवा कांग्रेस ने आकाश शर्मा को छत्तीसगढ़ में संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। आकाश शर्मा ने पिछले महीने 71% से अधिक वोट हासिल कर युवा कांग्रेस का चुनाव जीता था। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में एक साक्षात्कार के बाद आकाश को नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया। इस चुनाव में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे आशीष मोनू अवस्थी और मानस सुमन पाण्डेय को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।