रायपुर से गोवा जाने का सफर अब आसान 2 घण्टे में अब पहुचेंगे अब गोवा इंडिगो ने नई फ्लाइट का शेड्यूल किया जारी
रायपुर. से अब आपको गोवा जाना है तो मुंबई होते हुए 24 घंटे से अधिक का इंतेजार नहीं करना पड़ेगा. क्योंकि नए साल की सौगात देते हुए इस रूट में इंडिगो अपनी विमान सेवा शुरू कर रही है. इंडिगो ने कोच्चि -गोवा- रायपुर तथा रायपुर-गोवा- कोच्चि सेक्टर में नई फ्लाइट के संचालन का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह फ्लाइट 7 जनवरी से उड़ान भरेगी.