छत्तीसगढ़ / जशपुर

छत्तीसगढ़ में पिकनिक बना कर लौट रहा परिवार पेड़ से टकराई कार 4 की मौत

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमें 4 लोगों की मौत हुई है। वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मरने वालों में एक महिला और बच्ची भी शामिल हैं। ये सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग पिकनिक मनाकर आ रहे थे। तभी इनकी कार पेड़ से टकरा गई और ये हादसा हो गया है।


जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर गांव का रहने वाला परिवार नए साल के दिन पिकनिक मनाने के लिए गुल्लु फॉल गया था। सभी ने वहां दिनभर मौज मस्ती की। इसके बाद देर शाम सभी वापस लौट रहे थे। तभी ये हादसा हो गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image