छत्तीसगढ़ / बलौदा बाजार

बेटी की शादी कर लौट रहे परिवार का एक्सीडेंट दुल्हन की माँ बड़ी माँ सहित 3 की मौत 20 से ज्यादा घायल....

बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई, वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। शादी समारोह से लौटते वक्त अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में मौके पर ही 2 महिलाओं की मौत हो गई, वहीं एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।


TI प्रभारी केसी दास ने बताया कि ग्राम रौंदा निवासी सीमा मानिकपुरी और ग्राम ठाकुर दिया निवासी लखन लाल मानिकपुरी की शादी बुधवार को थी। दूल्हा-दुल्हन के परिजन और रिश्तेदार धार्मिक स्थल तुरतुरिया शादी के लिए गए हुए थे। यहां दोनों की शादी मंदिर में होनी थी। मायके वाले ट्रैक्टर क्रमांक CG-22-J-5832 में सवार होकर तुरतुरिया गए हुए थे। शादी के बाद लड़के पक्ष के लोग दुल्हन की विदाई कराकर ग्राम ठाकुर दिया चले गए।

वहीं मायके पक्ष के लोग अपने घर बुधवार देर रात को ग्राम रौंदा लौट रहे थे, तभी ठाकुर दिया और तुरतुरिया के बीच घाटी में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा रात 10-11 बजे के करीब हुआ। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने तुरंत कसडोल थाना पुलिस को सूचना दी। हादसे में 2 महिलाओं ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

Leave Your Comment

Click to reload image