छत्तीसगढ़ / रायपुर

छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा मॉल जल्द शुरू होगा 13 साल से बन कर तैयार है,ट्रिसर आइलैंड को रायपुर के उधोगपति ने खरीदा

रायपुर के जोरा में करीब 13 साल से बंद ट्रेजर आईलैंड को शहर के एक बड़े उद्योगपति ने खरीद लिया है। ट्रेजर आईलैंड पर करीब 130 करोड़ का बैंक लोन है। बैंक ने इसे कुर्क कर दिया था। उद्योगपति ने बैंक से ही सौदा किया है। ट्रेजर आईलैंड पर निगम का 15 करोड़ से ज्यादा का टैक्स बकाया है। उद्योगपति ने टैक्स का सेलटलमेंट भी तैयार करवा लिया है।


इसी तरह महोबाबाजार में बंद पड़ा आरके मॉल भी बिक गया है। इसे एक बिल्डर ने खरीदा है। इन दो शॉपिंग मॉल से पहले सिटी सेंटर मॉल पंडरी का सौदा भी नागपुर की एक कंपनी ने कर लिया है। नागपुर की कंपनी शॉपिंग मॉल का री-कंस्ट्रक्शन करवा रही है। जल्द ही काम भी पूरा हो जाएगा। उसके बाद शहर में एक साथ तीन नए शॉपिंग मॉल खुलेंगे। इससे कारोबार भी बढ़ेगा।

2010 में राजधानी में इंदौर की कंपनी ने जोरा में शहर का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल खोलने के लिए जमीन खरीदी थी। इसके बाद यह ट्रेजर आईलैंड बनाने की शुरुआत हुई। यह काम तेजी से भी चला और मॉल भी लगभग बनकर तैयार हो गया। लेकिन इस बीच कंपनी में वित्तीय समस्याएं शुरू हो गई। करीब दो साल पहले ही इस शॉपिंग मॉल पर बैंक ने कब्जा कर लिया। अब इस शॉपिंग मॉल को शहर के एक उद्योगपति ने खरीद लिया है। उनका स्पंज आयरन का बड़ा कारोबार है। जल्द ही मॉल के बाकी अधूरे काम भी पूरे कर लिए जाएंगे। ट्रेजर आईलैंड ग्रुप इंदौर का बड़ा समूह है।

Leave Your Comment

Click to reload image