छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पत्नी की चरित्र पर शंका करने वाले अधेड़ ने कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी। फिर आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। गुरुवार को पति-पत्नी की लाश घर में मिली है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मोहनभाटा के सतनामीपारा में रहने वाला कोमल बघेल (55) रोजी-मजदूरी करता था। वह शराब पीने का आदी भी था। घर में वह अपनी पत्नी तीतरी बाई बघेल (50) और बच्चों के साथ रहता था। कोमल अपनी पत्नी की चरित्र पर शक करता था। इसके चलते दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता था।
पत्नी से विवाद हुआ तो कुल्हाड़ी से मार डाला बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम वह घर से निकला था। फिर रात में शराब के नशे में वापस लौटा। इस दौरान बच्चे में सो रहे थे। इसी दौरान पत्नी के साथ दवाई को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि उसने आवेश में आकर कुल्हाड़ी निकाल लिया और पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।