छत्तीसगढ़ / बलौदा बाजार

छत्तीसगढ़ में तापमान 44 डिग्री के पार : प्रदेश में सबसे गर्म जिला बलौदा बाजार, बाकी जगहों में भी लू जैसे हालात…!

छत्तीसगढ़ में आग उगलती गर्मी ने हर किसी को परेशान कर दिया है। तेज धूप में रास्ते पर चलना मुश्किल हो गया है। गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही है।मंगलवार को प्रदेश में सबसे गर्म जिला बलौदा बाजार रहा, जहां तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


प्रदेश के बाकी जिलों में भी हालात इसी तरह के हैं। रायगढ़ जिले में तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। बिलासपुर जिले में सूरज की तपिश 43.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंची। वहीं राजधानी रायपुर का तापमान 43.2 डिग्री रहा और राजनांदगांव जिले में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ लू जैसे हालात बने।

इसके अलावा अन्य जिलों का भी हाल ऐसा ही है महासमुंद में तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दुर्ग जिले में 42.2 डिग्री तापमान रहा। कबीरधाम में 41 डिग्री तापमान, कोरिया में 40.7, जशपुर में 40.5 और कांकेर जिले में 40.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image