छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

छत्तीसगढ़ ईंट से सिर पर वार कर महिला की हत्या,शराब नही ले कर आया युवक,तो महिला ने दी गाली,गुस्साए आरोपी ने महिला का कर दिया कत्ल...

बिलासपुर में एक महिला की हत्या करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला ने युवक को पैसे देकर शराब मंगाया था। लेकिन, वह पैसे लेने के बाद भी शराब नहीं लाया। इससे नाराज महिला ने सरेराह युवक के साथ गाली-गलौज कर उसकी बेइज्जती की थी, जिसका बदला लेने के लिए सनकी युवक ने महिला के सिर को ईंट से हमला कर कुचल दिया। बीते सोमवार की सुबह महिला की खून से लथपथ लाश मिली थी, जिसके हत्यारे को पकड़कर पुलिस ने अब खुलासा किया है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।


एडिशनल एसपी राहुद देव शर्मा ने बताया कि ग्राम मानपुर में रहने वाली रूपा जगत (60) रोजी मजदूरी करती थी। उसकी खून से लथपथ लाश घर के आंगन में पड़ी थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस गांव पहुंच गई। जांच में पता चला कि महिला के सिर पर हमला कर हत्या की गई है।

हत्या की खबर मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। जांच में मदद के लिए सर्च डॉग और फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया गया। सर्च डॉग घटनास्थल मकान के आंगन से निकलकर आसपास के घरों में जाकर भटक गया। पुलिस इस केस की जांच कर संदेहियों की जानकारी जुटा रही थी। तभी पता चला कि गांव के ही भागबली यादव पिता शिवचरण यादव (21) ने अपने एक दोस्त से सर्च डॉग के बारे में था। पूछा

उसने यह भी पूछा कि डॉग उसके घर तो नहीं गया था। इतनी जानकारी मिलते ही पुलिस ने भागबली की तलाश शुरू कर दी। मगर वह गांव से गायब था। गुरुवार को पुलिस ने उसे जंगल से दबोच लिया। पुलिस की गिरफ्त में आते ही उसने अपराध स्वीकार करते हुए बुजुर्ग महिला की हत्या का राज खोल दिया।

Leave Your Comment

Click to reload image