देश-विदेश

हिंदू विवाह सात फेरों के बिना वैध नहीं: इलाहाबाद हाई कोर्ट

 प्रयागराज। एक मामले की सुनवाई करने के दौरान इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा कि हिंदू विवाह बिना ‘सप्तपदी (सात फेरों) और अन्य रस्म के वैध नहीं है।

खबर के मुताबिक, एक व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि उससे अलग रह रही पत्नी ने बिना उसे तलाक़ दिए हुई दूसरी शादी कर ली। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के दौरान कहा, “रीति रिवाजों के साथ संपन्न हुए विवाह को ही क़ानूनी तौर पर वैध विवाह माना जा सकता है। अगर ऐसा नहीं है तो क़ानून की नज़र में ये विवाह वैध नहीं माना जाएगा।” ये आदेश जस्टिस संजय कुमार सिंह की सिंगल बेंच ने स्मृति सिंह की याचिका की सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता के ख़िलाफ़ दर्ज परिवाद और सम्मन आदेश को रद्द कर दिया।

अदालत ने अपने आदेश में कहा, “हिंदू विवाह क़ानून में विवाह की वैधता को साबित करने के लिए सप्तपदी एक अनिवार्य हिस्सा है। मौजूदा मामले में इसका कोई साक्ष्य उपलब्ध नहीं है।”

Leave Your Comment

Click to reload image