आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपरकिंग्स बनी चैम्पियन जड्डू ने चौका मारकर CSK के नाम किया ट्राफी
29-May-2023
चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2023 का खिताब जीत लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया।
CSK को आखिरी दो गेंदों पर 10 रन की जरूरत थी। रवींद्र जडेजा ने पांचवें गेंद पर छक्का और आखिरी गेंद पर चौका जमाकर CSK को पांचवीं बार IPL चैंपियन बना दिया। इसी के साथ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा IPL खिताब जीतने के मामले में रोहित की बराबरी कर ली।
रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई को पांच बार विजेता बनाया है। अब धोनी भी चेन्नई को पांच बार चैंपियन बना चुके हैं। चेन्नई ने इससे पहले 2010, 2011, 2018 और 2021 में खिताब जीता था।
15 ओवर में बनाए 171 रन
रिजर्व डे के दिन खेले गए फाइनल मुकाबले में धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 214 रन बनाए। साई सुदर्शन ने 47 गेंदों पर 96 रन बनाए। बारिश के कारण चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का टारगेट में मिला। टीम ने इसे 5 विकेट खोकर 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया।