छत्तीसगढ़
सुपोषण अभियान के क्रियान्वयन में लापरवाही पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक और परियोजना अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी
कोरिया: जिले के कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा द्वारा सुपोषण अभियान को सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखते हुए निरंतर मानिटरिंग की जा रही है। गत गुरूवार को केल्हारी सेक्टर के अंतर्गत ग्राम श्रीरामपुर के आंगनबाड़ी में निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मुन्नी देवी द्वारा कार्य दायित्वों के प्रति लापरवाह पाए जाने पर कलेक्टर ने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को कार्यवाही के निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन में श्रीमती मुन्नी देवी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास के ज्ञापन में निहित सेवा समाप्ति के प्रावधानों का उल्लेख करते हुए 3 दिन के भीतर प्रतिउत्तर स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत करने कहा गया है। उत्तर समयावधि में अथवा संतोषजनक ना होने पर कार्य से पृथक किये जाने की कार्यवाही की जायेगी।
छत्तीसगढ़ में कल तहसीलदारों की रहेंगी हड़ताल प्रशासनिक अफसरों की भी काम बंद की चेतावनी , रायगढ़ में वकीलों की तलाश में छापे , एक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दो दिन पहले नायब तहसीलदार और वकीलों के बीच विवाद गरमाता जा रहा है । आरोपी वकीलों की तलाश में पुलिस ने देर रात उनके घरों पर छापे मारे , लेकिन किसी का पता नहीं चला । सबके मोबाइल फोन बंद हैं । इस बीच प्रदेश के सभी तहसीलदार और उनके अधीनस्थ कर्मचारी सोमवार को हड़ताल पर रहेंगे वहीं SDM स्तर के अफसरों ने जिले के भी सभी सरकारी दफ्तर बंद रखने की चेतावनी दी है । बिगड़ते हालात को देखते हुए पुलिस भी सतर्क हो गई है । जिले भर से थानेदारों को रायगढ़ बुलाया गया है ।
कोरिया चोरी की 05 मोटर सायकल सहित दो आरोपी गिरफ्तार
मनेन्द्रगढ़: पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा लगातार अनसुलझे एवं चोरी के मामलों की समीक्षा की जा रही है तथा काईम मिटिंग लेकर भी सभी थाना प्रभारियों को चोरी के मामलों के निकाल करने निर्देशित किया जा रहा था एवं प्रत्येक प्रकरणों की स्वयं उनके द्वारा समीक्षा की जा रही थी उसी तारतम्य में दिनांक 13.02.2022 को मुखबीर सूचना मिली कि दो व्यक्ति चोरी की मोटर सायकल बेचने की फिराक में मनेन्द्रगढ़, झगराखाण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार घुम रहे है। मुखबीर सूचना के आधार पर तत्काल पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश में आरोपियों की घेराबंदी करने हेतु थाना मनेन्द्रगढ टीम परसगढ़ी क्षेत्र रवाना हुई तथा मुखबीर के बताये अनुसार चिन्हाकिंत व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम रोहित यादव व सूजीत कुमार यादव बताया जिनके कब्जे से एक सुपर स्पेण्डर मोटर सायकल मिली। मोटर सायकल के संबंध में पूछताछ करने पर उक्त मोटर सायकल को चरचा क्षेत्र से चोरी करना बताये। दोनों को थाना लाकर पूछताछ करने पर चार और मोटर सायकिलो को मनेन्द्रगढ़ व आस-पास के क्षेत्रों से चोरी करना बताये। आरोपियों के निशानदेही पर कुल 05 नग मोटर सायकल बरामद हुई। आरोपियों का कृत्य धारा- 41(1-4) जा.फौ. 379, 34 भादवि० का इस्तगासा क्रमांक 04 / 2022 कायम कर आरोपीगण को दिनांक 13.02.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
असम के मुख्यमंत्री के द्वारा किए गए अभद्र टिप्पणी के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं द्वारा पुतले में थूक कर पुतला दहन किया गया
माननीय राज्यमंत्री एवं विधायक भरतपुर -सोनहत गुलाब कमरों जी एवं NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय जी के आदेशानुसार आज मनेन्द्रगढ़ के हज़ारी चौक में असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा के अभद्र टिप्पड़ी के विरोध में NSUI कार्यकर्ताओ द्वारा पुतला दहन किया गया...
बीजापुर पुलिस नक्सली के बीच फिर हुई मुठभेड़ CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट शहीद , एक जवान घायल सर्चिंग जारी
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है । दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट शहीद हो गए हैं । शहीद कमांडेंट झारखंड के निवासी हैं । मुठभेड़ में एक जवान भी घायल है घायल जवान को घटनास्थल से बाहर निकाला जा रहा है । बाकी जवान अभी घटनास्थल पर ही मौजूद हैं । जिले से बैकअप पार्टी को भी मौके के लिए रवाना किया गया है । मामला बासागुड़ा थाना क्षेत्र का है ।
IPL ऑक्शन में छत्तीसगढ़ के 5 खिलाड़ी दिखेंगे 2017 के बाद प्रदेश का कोई भी प्लेयर खरीदा नहीं गया
शनिवार को IPL 2022 का मेगा ऑक्शन शुरू होने जा रहा है । यह 13 फरवरी तक चलेगी । ऑक्शन बेंगलुरु में होगा । इस बार नीलामी में कुल 590 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी । जिसमें 355 अनकैप्ड प्लेयर्स और 228 कैप्ड प्लेयर्स शामिल होंगे । खास बात ये है इस बार छत्तीसगढ़ के पांच खिलाड़ियों को शामिल होने का मौका मिला है । इसमें छत्तीसगढ़ क्रिकेट टीम के कप्तान हरप्रीत सिंह भाटिया , अमनदीप खरे , शशांक सिंह , अजय मंडल और शुभम सिंह शामिल हैं ।
रायपुर में अब स्कूल हुआ अनलॉक 6 वीं से 12 वीं तक के स्कूल खुलेंगे कलेक्टर ने जारी किया आदेश
रायपुर में अब स्कूल खुल सकेंगे । शुक्रवार की रात रायपुर के कलेक्टर सौरभ कुमार ने एक नया आदेश जारी किया है । इस आदेश के मुताबिक अब रायपुर में आंगनबाड़ी केंद्र भी खोले जाएंगे इनके साथ छठवीं से 12 वीं तक के स्कूल भी शुरू किए जाएंगे ।
शराब पीने से रोका तो मंदिरों में ही कर दी तोड़फोड़ 2 गिरफ्तार , 1 की अभी भी तलाश जारी देर रात प्रशासन ने दो मंदिरों में स्थापित कराई मूर्तियां
छत्तीसगढ़ के जांजगीर स्थित हनुमान जी के मंदिरों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया जबकि , एक फरार है । बताया जा रहा है कि मंदिर के सामने शराब पीने से मना करने पर आरोपियों ने तोड़फोड़ की थी । घटना के बाद लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने देर रात दो मंदिरों में मूर्तियां स्थापित करा दी । दरअसल , नवागढ़ क्षेत्र के मिसदा गांव और शिवरीनारायण के केरा रोड और दुरबा गांव के पास स्थित हनुमान मंदिरों में बुधवार देर रात तोड़फोड़ हुई थी । ताला तोड़कर घुसे असामाजिक तत्वों ने मंदिर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति तोड़ दी । धर्म ध्वज को भी निकाल कर फेंक दिया था । बाद में पुलिस ने खंडित मूर्ति को पास के ही नहर से बरामद किया । इसके बाद जमकर हंगामा हुआ था ।
छत्तीसगढ़ में परीक्षा आयोजन को लेकर शिक्षा मंडल ने जारी किया आदेश, जानें कितने केंद्रों पर होंगी ऑफलाइन परीक्षाएं
रायपुर। रायपुर में बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने को लेकर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आदेश जारी कर दिया है। कोरोना के खतरे को देखते हुए एक तरफ अंदाजा लगाया जा रहा था कि परीक्षाएं ऑफलाइन होंगी लेकिन संक्रमण के मामलों में कमी को देखते हुए बोर्ड ने ऑनलाइन परीक्षा लेने का निर्णय लिया है। सावधानी बरतते हुए और सोचल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए छात्रों को बुलाया जाएगा।
आपको बता दें मान्यता प्राप्त 6787 शालाएं हैं इसलिए 6787 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जो छात्र जिस विद्यालय में पढ़ाई कर रहा है उसे उसी विद्यालय में परीक्षा देना है। साथ ही ओपन परीक्षा दे रहे छात्र उस विद्यालय में परीक्षा देंगे जहाँ उन्होंने अपना फ़ार्म जमा किया है। इधर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल (CBSE) ने भी 10वीं और 12वीं बोर्ड की टर्म-2 परीक्षाओं की तिथि घोषित की है। ये परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू होंगी। मंडल ने स्पष्ट किया है, इस बार बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन मोड में ही होगी।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा इस बार हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा 2 मार्च से शुरू की जा रही है। वहीं हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 3 मार्च से शुरू होगी। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च तक चलेंगी। वहीं कक्षा दसवीं की परीक्षाएं 3 मार्च से 23 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 3 मार्च से 11 मार्च तक आयोजित की जाएगी।
CG – क्राइम पेट्रोल के सीन से उत्तेजित होकर बिगड़ी मामा की नीयत, भांजी को बनाया हवस का शिकार
कांकेर। शहर में रिश्तों को शर्मसार करनी वाली घटना सामने आई है। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के जवाहर वार्ड में दिव्यांग मामा ने अपनी 15 वर्षीय सगी भांजी को हवस का शिकार बना डाला। नाबालिग की शिकायत के बाद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मनीष मेश्राम दिव्यांग बताया जा रहा है। । आरोपी मामा ने अपनी भांजी को मोबाइल में क्राइम पेट्रोल देखने के बहाने अपने रूम में बुलाया और जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने घटना के संदर्भ में अपनी सहेली को बताया था जिसके बाद पीड़िता की सहेली ने अपने पिता को घटना से अवगत करवाया। सहेली के पिता ने इसकी शिकायत बाल संरक्षण आयोग में की। इस मामले को बाल संरक्षण आयोग ने गंभीरता से लेते हुए कोतवाली थाने को अवगत कराया। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने मामा मनीष मेश्राम को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
हत्या : अवैध संबंध बना मौत का कारण…पति ने की पत्नी के आशिक की हत्या, नाले में मिला युवक का शव
दिल्ली। जाफरपुर कलां में अवैध संबंध के चलते महिला के पति ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृत युवक महिला पर भागकर शादी करने का दवाब बना रहा था। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए घटना के बाद से फरार दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में इस्तेमाल किया हुआ पिस्टल, कारतूस, मोबाइल फोन और शव को ठिकाने लगाने में इस्तेमाल रिक्शा भी बरामद कर लिया है। आरोपी दंपति की पहचान दौलतराम और गुडडू के रूप में हुई है।
8 फरवरी को जाफरपुर के गंदा नाला से बोरे में एक युवक की लाश मिली थी। अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। मृतक की शिनाख्त पंडवाला कलां निवासी सोनू के रूप में हुई। जांच में पता चला कि वह मूलत: फर्रुखाबाद का रहने वाला था और दिल्ली में मजदूरी करता था। परिचितों की तलाश के दौरान पता चला कि उसका एक परिचित दौलतराम घटना के बाद बिना किसी को बताए परिवार सहित गायब है। दौलतराम हाथरस यूपी का रहने वाला था। पुलिस की एक टीम उसके गांव में दबिश दी, जहां पता चला कि वह वापस दिल्ली चला गया है। पुलिस उसपर निगरानी रखते हुए 9 फरवरी को दिल्ली पहुंचते ही उसे हिरासत में ले लिया। वह हत्या की बात से इंकार करता रहा लेकिन छानबीन के दौरान पुलिस ने उसके घर के पीछे खून के धब्बा दिखा, जिसपर मिट्टी डालकर उसे छुपाने की कोशिश की गई थी। सख्ती करने पर उसने पत्नी के साथ हत्या करने की बात कबूल कर ली।
उसने बताया कि सोनू को वह 17-18 साल से जानता था। सोनू का उसके घर आना जाना था। इस दौरान सोनू का उसकी पत्नी से अवैध संबंध हो गए। सोनू उसकी पत्नी पर भाग कर शादी करने का दवाब बना रहा था। उसकी पत्नी ने बच्चों को छोड़कर जाने से मना कर दिया। घटना वाली रात सोनू शराब पीकर आया। उसके पास पिस्टल था। शादी नहीं करने पर उसने बेटे की हत्या करने की धमकी देने लगा। उसकी सोनू के साथ हाथापाई हो गई। दौलतराम ने उससे पिस्टल छीनकर उसे गोली मार दी। सिर में गोली लगने से सोनू की मौत हो गई। दौलत राम पत्नी के साथ शव को बोरे में डालकर उसे रिक्शे पर लादकर नाले में फेंक दिया और आरोपी ने खून से सने कपड़े को जला दिया और पिस्टल को मिट्टी गाड़ दिया। पुलिस ने उसके निशानदेही पिस्टल कारतूस और अन्य सामान बरामद कर लिया। पुलिस दौलतराम की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
CG : ओवरटेक करते समय ट्राले में जा घुसी गाड़ी, संत और शिष्य की गई जान, बाकी चार को एक खरोंच भी नहीं आई
जबलपुर। जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में महाराष्ट्र के नांदेड़ के संत त्यागी महाराज सहित दो लोगों की मौत हो गई है। संत छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र लौट रहे थे। इसी दौरान ओवरटेक करते समय ये हादसा हुआ। कोहरा होने की वजह से उनकी गाड़ी रोड पर खड़े ट्राले से जा टकराई। मामला सिहोरा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार सभी लोग कटनी-जबलपुर हाईवे NH-30 के महगवां तिराहे पर पहुंचे थे। ओवरटेक करते समय रोड पर बिना इंडीकेटर जलाए खड़े ट्राले से जा टकराई। कोहरा होने के चलते ट्राला नहीं दिखा। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि हादसे में बाबा त्यागी नंद महाराज और बलीराम पुयड़ को सिर में गंभीर चोटें आई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं एक अन्य शिष्य घायल है। ड्राइवर सहित चार लोगों को हादसे में खरोंच तक नहीं आई। फिलहाल पुलिस ने मामले में ट्राला ड्राइवर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और मोटर व्हीकल एक्ट धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।