छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया जहर 2 की मौत,2 की हालत गंभीर...
दुर्ग जिले के जामुल लक्ष्मीपारा, जामुल के 40 वर्षीय हेमलाल वर्मा हेमलाल वर्मा, अपनी पत्नी जाह्नवी (38), बेटी प्रिया (14), मुस्कान (11) और रितिका (7) के साथ रहता था। मकान के नीचे के हिस्से में उसके माता-पिता रहते हैं। हेमलाल भिलाई नगर निगम के कोहका में पंप ऑपरेटर था।

छत्तीसगढ़ के मंत्रियों के विभागों का नाम तय: गृह मंत्री अमित शाह कर रहे इसकी मॉनिटरिंग कल हो सकता है इसका ऐलान किसको मिल सकता है कौन सा विभाग
छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के शपथ ग्रहण को 5 दिन बीत चुके हैं, लेकिन विभागों का बंटवारा अभी तक नहीं हुआ है। हालांकि साय कैबिनेट में किसी क्या जिम्मेदारी मिलेगी, ये तय कर लिया गया है। अंतिम फैसला दिल्ली में हुआ है। गृहमंत्री अमित शाह इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। माना जा रहा है कि मंगलवार या बुधवार शाम तक ऐलान हो सकता है।

बड़ी खबर : नए वर्ष से गरीब परिवार को मिलेगा निःशुल्क चावल मुख्यमंत्री साय ने लिया फैसला
रायपुर, 26 दिसम्बर 2023/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गरीब परिवारों के हित में बड़ा फैसला लिया है। छत्तीसगढ़ के गरीब परिवारों को नए साल से आगामी पांच साल तक उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से निःशुल्क चावल मिलेगा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा इस संबंध में सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिए गए है। इस फैसले से प्रदेश के अन्त्योदय, प्राथमिकता, निःशक्तजन और एकल निराश्रित श्रेणी के 67 लाख 92 हजार 153 पात्र राशनकार्डधारियों को पात्रतानुसार शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से निःशुल्क चावल मिलेगा।
छत्तीसगढ़ में फिर डरा रहा कोरोना का खतरा दुर्ग जिले में मिला कोरोना का मरीज अब आंकड़ा बढ़ कर हुआ....
छत्तीसगढ़ में कोरोना का डर अब फिर से डरा रहा है सोमवार को दुर्ग जिला में कोरोना वायरसका एक और मरीज पृष्टि हुई है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का बदलेगा पता ....अब यहां शिफ्ट होंगे नए सीएम साय पुराने मुख्यमंत्री बंगले में रहेंगे रमन सिंह..
छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य के पहले मुख्यमंत्री होंगे जो सिविल लाइन के सीएम हाउस में नहीं रहेंगे। वे नवा रायपुर में बने मुख्यमंत्री निवास में शिफ्ट होंगे। अभी तक मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय अजीत जोगी, डॉ. रमन सिंह और भूपेश बघेल इसी बंगले में रहे हैं। फिलहाल साय शंकरनगर स्थित बंगला पहुना में रह रहे हैं। सीएम सचिवालय के अफसरों की माने तो नए मुख्यमंत्री नवा रायपुर में बने नए निवास में ही शिफ्ट होंगे। यही वजह है कि लोक निर्माण विभाग ने सीएम हाउस बनाने वाली कंस्ट्रक्शन कंपनी को चिट्ठी लिखकर कहा है कि वे हर हाल में 31 दिसंबर तक नया सीएम हाउस विभाग को हैंडओवर कर दें। विभाग का दावा है कि सीएम हाउस का काम लगभग पूरा हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था भी जांची जा चुकी है। पिछले महीने ही सीएम हाउस में कुछ बदलवा किए गए थे बसी उसी काम को पूरा किया जा रहा है। इसलिए बंगला हैंडओवर करने में कोई दिक्कत नहीं है।
बाइक सिख रहे दो नाबालिग दोस्त को ट्रक ने कुचला कोहरा की वजह आ रही बाइक नही दिखी मौके पर ही मौत
सरगुजा के बतौली राष्ट्रीय राजमार्ग 43 झुरी तालाब लालमाटी के समीप मंगलवार सुबह भयंकर सड़क हादसा में दो नाबालिक दोस्तों की जान चली गई। घटना पश्चात सड़क पर दोनों नाबालिक लड़कों का शव बिखरा पड़ा था जिसकी जानकारी होने पर परिजनों का रो रो के बुरा हाल है। बतौली पुलिश थाना प्रभारी चंद्र प्रताप तिवारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर तत्काल पहुंचे तब तक घटनाकारीत ट्रक फरार हो चुका था।
यात्रीगण ध्यान दें! बिलासपुर रेलवे ने 13 ट्रेनों को किया रद्द, सफर पर निकलने से पहले चेक कर लें लिस्ट
बिलासपुर (Bilaspur) रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर है. अगर आप रेलवे के जरिए कहीं यात्रा करने के बारे में सोच रहे हैं तो एक बार सफर पर निकलने से पहले पूरी खबर पढ़ लें, क्योंकि बिलासपुर रेलवे ने दक्षिण की ओर जाने वाली 13 ट्रेनों (Train Cancelled List in Bilaspur) को रद्द कर दिया है.
मिशन 100 पर विष्णुदेव साय सरकार, मुख्य सचिव ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और सड़क के लिए बनाई कार्ययोजना.
रायपुर (राज्य ब्यूरो)। सरकार की घोषणा के परिपालन में 100 दिनों की कार्ययोजना पर काम शुरू हो चुका है। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने शनिवार को विभागों के सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक ली। बैठक में अधिकारियों से कहा गया कि पहले तीन महीने महत्वपूर्ण घोषणाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए ध्यान रहे कि विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों की पात्रता को ध्यान में रखते हुए सूची तैयार हो। वहीं, कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं से वंचित न हो। विभिन्न विभागों को लक्ष्य के मुताबिक कार्य करना होगा। बैठक के दौरान राज्य सरकार के घोषणा-पत्र के क्रियान्वयन और परिपालन के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार की गई।
बजट को अंतिम रूप देने की तैयारी
मुख्य सचिव ने बैठक में घोषणा-पत्र के क्रियान्वयन के लिए बजट और नान बजट के कार्यों को शीघ्र पूरा करने की निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभिन्न विभागों के सचिवों को कहा कि घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए बजट में ठोस प्रविधान बनाएं जाए।
बैठक में अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास सुब्रत साहू, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुजी पिल्ले, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डा. कमलप्रीत सिंह, लोक निर्माण उद्योग एवं महिला बाल विकास के सचिव भुवनेश यादव, ऊर्जा विभाग के सचिव अंकित आनंद, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डा. एस भारतीदासन, खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की PM मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
Cg politics: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यानि शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान छत्तीसगढ़ के विकास, प्रगति के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई. पीएम मोदी से मिलने के बाद शाम 5 बजे रेल भवन में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलेंगे. इसके अलावा मुख्यमंत्री का शाम 7.35 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात का भी कार्यक्रम है. उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा भी रहेंगे.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी का आभार जताते हुए कहा कि, नई दिल्ली में आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ के विकास, प्रगति और जनहित से जुड़ी विभिन्न जनकल्याण की योजनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई एवं उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया. प्रधानमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन में निश्चित ही भाजपा की डबल इंजन की सरकार प्रदेश में सेवा, सुशासन, जन-कल्याण और विकास के नए आयाम स्थापित करेगी.
बैठक के दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी से कहा कि सरकार गठन होते ही पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं. किसानों के हित के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने 1 नवंबर 2023 से ही 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान 3100 रुपये की दर से खरीदने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया कि सुशासन दिवस पर 13 लाख से अधिक किसानों को दो साल का बकाया धान की बोनस राशि का भी भुगतान किया जाएगा
कौन हैं ओपी चौधरी? पहले कलेक्टर फिर विधायक और अब बने मंत्री, सीएम की रेस में भी शामिल था नाम
IAS मनोज पिंगुआ माशिमं अध्यक्ष, 4 IAS का हुआ ट्रांसफर सहायक कलेक्टर्स हटाए गए
छत्तीसगढ़ शासन ने सीनियर IAS मनोज पिंगुआ को माध्यमिक शिक्षा मंडल का अध्यक्ष नियुक्त करने का आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही मंत्रालय सामान्य प्रशासन विभाग से 4 IAS का ट्रांसफर आदेश समेत सहायक कलेक्टर्स को भी हटाने का आदेश जारी किया गया है…


सभी जिलों के कलेक्टर-SP से बोले CM साय…छत्तीसगढ़ में दिखना चाहिए कानून का राज
रायपुर। पिछले कुछ सालों में छत्तीसगढ़ में कानून-वयवस्था को लेकर सरकार की किरकरी होती रही है। इसी स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कानून- व्यवस्था को लेकर सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को श्री साय ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर और SP के साथ मीटिंग कर निर्देश दिए। CM ने इस दौरान हर जिले के बारे में अधिकारियों से बात की। बैठक के दौरान श्री साय ने कहा कि, कानून व्यवस्था पर एक्शन जरूरी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज दिखना चाहिए। शराब की अवैध बिक्री, जुआ सट्टा जैसे मामलों पर सख्त कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री ने ऐसे मामलों में कोई कोताही बर्दाश्त न करने की बात अफसरों से कही है।

विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का हुआ शपथ ग्रहण, 5 MLA पहली बार चुनाव लड़े और सीधे मंत्री बने..
पहली कैबिनेट में 6 ओबीसी, 3 आदिवासी, 2 सामान्य और 1 एससी विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल
रायपुर। प्रदेश सरकार के पहले मंत्रिमंडल का आज शपथ ग्रहण समारोह संपन्ना हो गया। विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल में 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इन मंत्रियों में पांच ऐसे विधायक जो पहली बार चुनाव लड़कर सदन पहुंचे और सीधे मंत्री बनाए गए है।
पहली बार विधायक बने मंत्री में पूर्व आईएएस ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा, लखन लाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल और लक्ष्मी रजवाड़े शामिल है। नए मंत्रिमंडल के गठन के साथ ही प्रदेश में एक पद अब भी खाली है जिस पर मंथन जारी है।
भाजपा सरकार ने पहली कैबिनेट में 6 ओबीसी, 3 आदिवासी, 2 सामान्य और 1 एससी विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। प्रदेश में 13 सदस्यों का मंत्रिमंडल होता जिसमें से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरूण साव ने भी उपमुख्यमंत्री की शपथ ली है।
इन्होंने ली शपथ
- बृजमोहन अग्रवाल
- रामविचार नेताम
- दयालदास बघेल
- केदार कश्यप
- लखन लाल देवांगन
- श्यामबिहारी जायसवाल
- ओपी चौधरी
- लक्ष्मी राजवाड़े
- टंकराम वर्मा
BREAKING बालोद में सड़क हादसा, 3 लोगों की मौके पर मौत: दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से टकराई यात्री बस; 11 घायलों को कांकेर के चारामा अस्पताल में किया गया भर्ती
CG Accident: देश में एक के बाद एक हो रहे भीषण हादसे में लोगों को जिंदगी गंवानी पड़ रही है। अब छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बालोद जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है, इस हादसे में तीन की मौत हो गई है वही कई घायल है।
बालोद में सड़क हादसा- तीन लोगों की मौत
शुक्रवार सुबह बालोद जिले के मरकाटोला घाट पर खड़े ट्रक से एक यात्री बस टकरा गई, टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 3 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल है। घायलों को हॉस्पिटल ले जाया गया है।
मौके पर पहुंची पुलिस
इधर हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बता दें, मृतक और घायल काफी देर तक बस में हो फंसे रहे. जिन्हें पुलिस प्रशासन के पहुंचने के बाद बाहर निकाला गया और चारामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया।
बताते चलें कि, दिन प्रतिदिन और आए दिन सड़क हादसों की खबरें सामने आती जा रही हैं। यातायात नियमों के सही पालन करने की समझाइश देने और सुरक्षा पाथ का निर्माण होने के बाद भी सड़क हादसों की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इससे पहले छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ था जहां तेज रफ्तार कर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कर में सवार चार युवाओं में से मौके पर ही दो युवा की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
छत्तीसगढ़ में कल 9 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ बृजमोहन अग्रवाल, ओपी चौधरी सहित ये नाम आए सामने..
छत्तीसगढ़ कल मंत्रिमंडल का गठन होना है जिसके लिए रायपुर के राजभवन में तैयारी की जा रही है पुराने और नए चेहरे के साथ कल 9 विधायक शपथ लेंगे

छत्तीसगढ़ में कल होगा मंत्रिमंडल का गठन विष्णु देव साय का दिल्ली जाना टला !
राज्य मंत्रिमंडल का शुक्रवार को विस्तार की चर्चा है। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में हो सकता है। बताया गया कि सीएम विष्णु देव साय का कल दिल्ली जाने की संभावना थी लेकिन उनका कार्यक्रम टल गया। इसके बाद मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलें लगाई जा रही है। चर्चा है कि शुक्रवार को सुबह पौने 12 बजे नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। सूत्रों से जानकारी आ रही है कि मंत्रिमंडल शपथग्रहण समारोह के कार्ड भी छप गए है और अगले एक घंटे में कार्ड वितरित होने चले जाएंगे।
दीपक बैज हुए लोकसभा से निलंबित , सदन से अब तक 100 सांसदों का हो चूका है निलंबन
संसद का शीतकालीन सत्र जारी है, लेकिन यह अपने शुरुआत के दिन से हंगामेदार रहा है गुरुवार को एक बार फिर कांग्रेस के तीन सांसदों का निलंबन किया गया l संसद में अपमे अमर्यादित व्यवहार के कारण गुरुवार को शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए तीन सांसद लोकसभा से निलंबित कर दिए गए l इससे अब निचले सदन में ऐसे सदस्यों की कुल संख्या 100 हो गई है जिनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई की गई है l
संसदीय कार्य मंत्री ने पेश किया निलंबन प्रस्ताव
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने डी के सुरेश, दीपक बैज और नकुल नाथ के निलंबन का प्रस्ताव पेश किया. जोशी ने कहा कि, "इस सदन ने दीपक बैज, डी के सुरेश, नकुल नाथ के कदाचार को गंभीरता से लिया है. उन्होंने सदन और अध्यक्ष के अधिकार की घोर अवहेलना की. उन्होंने तख्तियां दिखाई और सदन के वेल में प्रवेश कर गए इस कारण से इन्हें सदन से निलंबित किया जा रहा है l इससे पहले दिन में, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने तीनों सांसदों को सदन में विरोध करने की चेतावनी दी थी l
प्रश्नकाल में गूंजे नारे
गुरुवार सुबह जैसे ही सदन की बैठक शुरू हुई, विपक्षी सांसदों ने सदन से बड़ी संख्या में सांसदों के निलंबन के खिलाफ अपना विरोध जारी रखा और संसद सुरक्षा उल्लंघन मुद्दे पर चर्चा और गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग की. प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्षी सांसदों के नारे की भेंट चढ़ गया l