छत्तीसगढ़
RIT के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर से एक दुखद खबर सामने आई है जिसमें आरआईटी के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा है जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा है सॉरी मम्मी पापा मुझे माफ करना। लेकिन छात्र ने सुसाइड नोट में आत्महत्या के कारणों का उल्लेख नहीं किया है।
पुलिस मर्ग कायम कर शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है, जहां RIT के स्टूडेंट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छात्र दुर्ग के डोंडकी गांव का निवासी था। बताया जा रहा है कि छात्र कॉलेज के पास प्राइवेट हॉस्टल में रह कर पढ़ाई करता था। बेटे की मौत की खबर से परिवार में मातम पसर गया है। फिलहाल छात्र ने किस वजह से फांसी लगाई है यह कारण अभी अज्ञात है।
बिना लाइसेंस दवाई बेचने वालों पर औषधि प्रशासन की टीम ने मारा छापा, लाख की दवाइयां जब्त
रायपुर। राज्य निगरानी एजेंसी के नेतृत्व में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की एक टीम ने बीते शुक्रवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर बिना ड्रग लाइसेंस के एलोपैथिक दवाएं बेचने वालों पर छापेमार कार्रवाई की। इस कार्रवाई में कुल 12.50 लाख रुपये की दवाएं जब्त किये गए है। साथ ही बिना लाइसेंस के दवाएं बेचने वाली कंपनियों पर भी एक्शन ली गई है।
इन दवाओं में पेंडर्म क्रीम, बेटनोवेट क्रीम, स्किन ग्लो क्रीम आदि शामिल हैं। इन दवाओं को इन कंपनियों ने बिना लाइसेंस के बेचा था। इन दवाओं को बिना डॉक्टर की सलाह के लेना हानिकारक हो सकता है।
प्रमोशन में आरक्षण मामले में सरकार को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की ये मांग
बिलासपुर. प्रमोशन में आरक्षण के मामले में राज्य सरकार को हाईकोर्ट से झटका लगा है. राज्य सरकार की ओर से आरक्षण पर लगी रोक के आदेश में संशोधन या फिर उसे रद्द करने की मांग को हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है. मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और एन.के. चंद्रवंशी की डिविजनल बेंच में हो रही है. बता दें कि पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था.
दअरसल, राज्य सरकार ने 22 अक्टूबर 2019 को प्रदेश में प्रमोशन पर आरक्षण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था. इस नोटिफिकेशन के तहत प्रथम से चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण का लाभ देने की बात कही गई थी. इसमें अनुसूचित जाति को 13 फीसदी, अनुसूचित जनजाति के लिए 32 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की गई है.
जारी नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया था कि यह आरक्षण प्रथम श्रेणी के पदों से प्रथम श्रेणी के उच्च वेतनमान के पदों पर पदोन्नति होने, द्वितीय श्रेणी के पदों से प्रथम श्रेणी के पदों पर पदोन्नति और तृतीय श्रेणी के पदों पर पदोन्नत होने पर दिया जाएगा. राज्य सरकार के इस अधिसूचना के खिलाफ रायपुर के एस. संतोष कुमार ने अधिवक्ता योगेश्वर शर्मा के माध्यम से हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए जनहित याचिका लगाई. याचिका में राज्य शासन द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन को निरस्त करने की मांग की करते हुए कहा गया, कि राज्य सरकार का यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के आदेश और आरक्षण नियम के विपरीत है.
हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के बाद प्रदेश सरकार द्वारा जारी अधिसूचना पर रोक लगा दी थी. 2 दिसंबर 2019 को शासन की तरफ से महाधिवक्ता सतीशचंद्र वर्मा ने अधिसूचना तैयार करने में गलती होना स्वीकार किया था. इस गलती को सुधार करने के लिए कोर्ट ने एक सप्ताह का समय दिया था. इस पर कोई खास अमल नहीं होने पर तात्कालीन चीफ जस्टिस पीआर रामचंद्र मेनन और जस्टिस पीपी साहू की खंडपीठ ने अधिसूचना पर रोक लगा दी थी, और सरकार को नियमानुसार दो महीने में फिर से नियम बनाने के आदेश दिया था.
यात्रीगण कृपया ध्यान दें : सारनाथ एक्सप्रेस पर कोहरे का साया, दिसंबर से फरवरी तक रहेगी रद्द
सर्दियों का असर रेलयात्रियों पर भी पड़ रहा है. दरअसल, सर्दियों में कोहरे के लिए रेलवे ने पहले से प्लानिंग करते हुए उत्तर पूर्व रेलवे जोन से चलने वाली छपरा-दुर्ग–छपरा सारनाथ एक्सप्रेस को रद्द कर कर दिया है.
छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस इन तारीखों को रहेगी रद्द
1. दिसंबर 2023 महीने में तारीख 02, 04, 06, 09,11, 13, 16, 18, 20, 23, 25, 27,एवं 30दिसंबर 2023 को रद्द रहेगी.
2. जनवरी 2024 महीने में तारीख 01, 03, 06, 08, 10, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27, 29 एवं 31जनवरी, 2024 को रद्द रहेगी.
3. फरवरी 2024 महीने में तारीख 03, 05, 07, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26 एवं 28 फरवरी,2024 को रद्द रहेगी.
15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस इन तारीखों को रहेगी रद्द
1. दिसंबर2023 महीने में तारीख 03, 05, 07, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26, 28 एवं 31दिसंबर, 2023 को रद्द रहेगी.
2. जनवरी 2024 महीने में तारीख 02 04, 07, 09, 11,14 16,18, 21, 23, 25, 28 एवं 30जनवरी, 2024 को रद्द रहेगी.
3. फरवरी 2024 महीने में तारीख 01, 04, 06, 08, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27 एवं 29 फरवरी, 2024 को रद्द रहेगी.
शोर मचाने वालों की खैर नहीं: कलेक्टर ने रायपुर के इन क्षेत्रों को ‘साइलेंस जोन’ किया घोषित,आदेश जारी
रायपुर। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ सर्वेश्वर भुरे ने रायपुर जिले में चिन्हित क्षेत्रों के 100 मीटर की परिधि को कोलाहल प्रतिबंधित क्षेत्र (जोन्स ऑफ साइलेंस) घोषित किया है। जारी निर्देश के अनुसार इसके अंतर्गत समस्त शासकीय, अशासकीय हॉस्पीटल, समस्त शासकीय अशासकीय शैक्षणिक संस्थान, जिला एवं सत्र न्यायालय तथा अन्य न्यायालय और मंत्रालय, संचालनालय, तथा समस्त शासकीय कार्यालय चिन्हित क्षेत्रों में शामिल होंगे।
उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के द्वारा जारी अन्तरिम आदेश के परिपालन में शिक्षण संस्थानों की शैक्षणिक गतिविधियों, वृद्धजनों, निःशक्तजनों, बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य तथा लोक शांति को ध्यान में रखते हुए, कोलाहल नियम 1985 तथा ध्वनि प्रदुषण नियम 2000 में प्रदत्त शक्तियों के तहत कोलाहल प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है। कलेक्टर ने सक्षम अधिकारी को कडाई से पालन कराने के निर्देश दिए है।
आज तेलंगाना में गरजेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जनसभा को करेंगे संबोधित
राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं। विधानसभा की 199 सीटों पर 1,863 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला पांच करोड़ 25 लाख 38 हजार 105 मतदाता करेंगे। वहीं, सबसे अंतिम चुनाव तेलंगाना में होंगे।
बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज तेलंगाना में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। वे यहां बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। बता दें कि 30 नवंबर को तेलंगाना में इलेक्शन आयोजित किए जाएंगे। यहां सभी 119 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होंगे। इन सब के बाद तीन दिसंबर को सभी पांच राज्यों के परिणाम सामने आएंगे।
सीएम भूपेश के खिलाफ विजय बघेल शिकायत करने पहुंचे आयोग
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 3 दिसंबर को घोषित होना है। रिजल्ट से पहले एक बार फिर प्नदेश की राजनीति आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर गरमा गई है। पाटन विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार विजय बघेल ने भूपेश बघेल की शिकायत की है। उन्होंने मांग की है कि भूपेश बघेल की उम्मीदवारी को रद्द कर दिया जाए।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का रिजल्ट से पहले राज्य में एक नया मामला सामने आया है। बीजेपी ने सीएम भूपेश बघेल की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग करते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है। दुर्ग सांसद और पाटन विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार विजय बघेल ने सीएम के खिलाफ शिकायत की।
विजय बघेल ने आरोप लगाया है कि पाटन विधानसभा सीट में आचार संहिता का उल्लंघन किया है। बीजेपी का आरोप है कि चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद पाटन विधानसभा सीट में कांग्रेस उम्मीदवार के लिए रैली का आयोजन किया गया था।
इसी मामले को लेकर शुक्रवार को बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिला। बीजेपी ने कहा कि 16 नवंबर को पाटन विधानसभा सीट में चुनाव प्रचार किया गया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज के लिए 15 नवंबर की शाम को प्रचार अभियान खत्म हो गया था। राज्य की 70 विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को वोटिंग हुई थी। पाटन विधानसभा सीट में भी दूसरे फेज में मतदान हुआ था।
क्या है लेटर में?
चुनाव आयोग को दिए गए लेटर में बीजेपी उम्मीदवार विजय बघेल ने लिखा है कि 15 नवंबर 2023 को चुनाव प्रचार सभा, रैली इत्यादि के आयोजन पर रोक लग गई। इस प्रावधान का उल्लंघन करते हुए दिनांक 16 नवंबर को एक रैली और रोड शो का आयोजन किया गया था। इस रैली की फोटो और वीडियो उपलब्ध हैं।
इस फोटो और वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि भूपेश बघेल के द्वारा रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शासकीय कर्मचारी और पुलिस अधकारी भी इसमें शामिल हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता भूपेश बघेल के पक्ष में नारा लगा रहे हैं।
क्या बोले विजय बघेल
विजय बघेल ने कहा- मुख्यमंत्री के पद में रहते हुए उन्होंने आचार संहिता की उल्लंघन किया है। हमारी मांग है कि भूपेश बघेल की उम्मीदवारी रद्द कर उन्हें दो साल की सजा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी मांग की चुनाव आयोग इस मामले में तत्काल कार्रवाई करे, अगर इस मामले में चुनाव आयोग कोई कार्रवाई नहीं करता है तो हम कोर्ट जाएंगे।
छत्तीसगढ़ में राजनीतिक पार्टियों में एक दूसरे के ऊपर आरोप- प्रत्यारोप का दौर जारी है। वहीं भाजपा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से बीजापुर के जिला निर्वाचन अधिकारी और सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ शिकायत की है।
भाजपा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से बीजापुर के जिला निर्वाचन अधिकारी और सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ शिकायत की है। भाजपा का आरोप है कि विधानसभा चुनाव के प्रचार प्रसार खत्म होने के बाद भी सीएम भूपेश बघेल ने एक रैली और रोड शो का आयोजन किया था। बीजेपी ने कहा कि रैली और रोड शो वीडियो भी उपलब्ध है। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि चुनाव प्रचार थम जाने के बाद भी सीएम और पाटन के कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग में वीडियो के साथ शिकायत की है।
दूसरी ओर भाजपा ने बीजापुर के कलेक्टर राजेंद्र कटारा को मतगणना के कार्य से हटाने का मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कलेक्टर कटारा कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में हैं। उनका कहा है कि हमेशा कांग्रेस के पक्ष में रहते हैं।
कांग्रेस का जवाब
बीजेपी के चुनाव आयोग से शिकायत के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा के निर्वाचन में शिकायत पर पलट वार करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश में बुरी तरह से चुनाव हार रही है।
जनता ने मोदी की गारंटी को भी खारिज कर दिया है। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस की घोषणा पत्र पर भरोसा किया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस 75 सीटों के साथ सरकार बना रही है। प्रवक्ता धनंजय ने तंजे करते हुए कहा कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के डर से हार का ठीकरा अधिकारियों पर फोड़ना चाहती है। इसलिए झूठे आरोप लगा रहे हैं।
BREAKING : DRG और BSF जवानों की नक्सलियों से जबरदस्त मुठभेड़, एसपी ने की पुष्टि
कांकेर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ कांकेर में पुलिस के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई है, एसपी दिव्यांग पटेल ने घटना की पुष्टि की है।
मिली जानकारी के अनुसार, आमाबेड़ा क्षेत्र के जंगलों में डीआरजी और बीएसएफ जवानों की नक्सलियों से जबरदस्त मुठभेड़ हुई है, , इस मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की खबर नही मिली है।
धान कटाई के दौरान हार्वेस्टर की चपेट में आया किसान, मौके पर मौत
बिलासपुर। मस्तूरी में धान की कटाई कराने गया किसान हार्वेस्टर की चपेट में आ गया। हादसे में किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। हार्वेस्टर को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है।
मस्तूरी में रहने वाले किसान वीरेंद्र यादव(45) शुक्रवार की दोपहर अपने खेत में धान की कटाई कराने के लिए हार्वेस्टर लेकर गए था। वीरेंद्र के पिता संतराम भी वहां पर मौजूद थे। कटाई करते हुए ड्राइवर ने हार्वेस्टर को मोड़ने के लिए आगे-पीछे किया। इसी दौरान वीरेंद्र हार्वेस्टर की चपेट में आ गया। संतराम ने आवाज लगाकर ड्राइवर को हार्वेस्टर रोकने के लिए कहा।
इस बीच वीरेंद्र पैरा के नीचे दब गया। संतराम ने पैरा को हटाकर देखा तो वीरेंद्र की मौत हो गई थी। उसने हादसे की जानकारी घरवालों औरर मस्तूरी थाने की दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने हार्वेस्टर जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।
सीएम भूपेश का तंज- पीएम पूरे देश का होता है, सभी राज्यों को दें 450 रुपये में गैस सिलेंडर
रायपुर: प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है. सीएम बघेल ने गैस सिलेंडर के दाम को लेकर पीएम मोदी घेरा है.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, पीएम तो पूरे देश का होता है, फिर वह राज्यों की जनता के साथ भेदभाव कैसे कर सकता है?
उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी की गलत नीतियों के कारण देशवासी महंगाई से त्रस्त हैं. यह तो उन्होंने स्वयं ही स्वीकार कर लिया है.
सीएम बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि अगर “मोदी की गारंटी” है तो पूरे देश में 450 रुपये में सिलेंडर दे दीजिए, जनता को केंद्र सरकार के प्रकोप से कुछ तो राहत मिलेगी ही.
पार्टी के खिलाफ कार्य, दर्जनों कार्यकर्ता निष्कासित...इतने साल के लिए पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता…
महासमुंद। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि, कुछ लोग पार्टी में रहते हुए पार्टी विरोध कार्य किए और विपक्षी पार्टी का समर्थन किया। कांग्रेस पार्टी ने उन पर कार्रवाई कर 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया है। जिनमें ब्लॉक कांग्रेस के पार्षद देवेश निषाद, पार्षद तरुण पांडे और कांग्रेस नेता राजा बग्गा शामिल हैं।
जिले के पिथौरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा चुनाव की समीक्षा बैठक रखी। जहां चुनाव की समीक्षा की गई और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने और पार्टी के खिलाफ कार्य करने वाले दर्जनों कार्यकर्ताओं को ब्लॉक कांग्रेस पार्टी ने निष्कासित कर दिया है, जिसमें ब्लॉक सहित जिले और प्रदेश स्तर के नेता भी शामिल हैं।
साइकिल से स्कूल जा रहे छात्र को ट्रक ने रौंदा, पैर कटकर अलग, ड्राइवर गिरफ्तार
जशपुर. घर से स्कूल जा रहा छात्र नेशनल हाइवे पर ट्रक की चपेट में आ गया. इस हादसे में छात्र का एक पैर कटकर अलग हो गया है. पुलिस ने ट्रक व ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है. वहीं गम्भीर रूप से घायल छात्र को अम्बिकापुर रेफर किया जा रहा है. यह घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र के सलियाटोली तिराहे की है.
दरअसल घटना लगभग 11 बजे की है, जब ढोलचुंवा गांव का छात्र अंकित राम साइकिल लेकर स्वामी आत्मानन्द हिंदी मीडियम स्कूल आ रहा था. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बालक तिराहे को पार करके अपनी दिशा में आगे बढ़ा ही रहा था कि पीछे से एक ट्रक ने उसे ठोकर मार दी.
इस हादसे में कित सायकिल सहित सड़क पर गिर पड़ा और ट्रक का अगला चक्का उसके पैर व सायकिल को रौंदते हुए बढ़ गया. ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने लगा, जिसे लोगों ने पीछा करते हुए थाने के सामने पकड़ा. फिलहाल घायल छात्र को बेहतर उपचार के लिए अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रवाना करने की तैयारी की जा रही है.
छत्तीसगढ़ में बनेगी भाजपा की सरकार, कांग्रेस ने किसानों को बनाया कर्जदार : अरुण साव
बिलासपुर. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, भाजपा में अनुशासन हीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. समीक्षा में जहां भी शिकायत आएगी कड़ी कार्रवाई होगी.
साव ने कहा, सभी 90 विधानसभा सीटों के प्रत्याशी और पदाधिकारियों से बात हो रही है. भाजपा छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी. प्रदेश की महिलाओं और किसानों का भाजपा को साथ मिला. कांग्रेस ने केवल किसानों को कर्ज में डुबाने का काम किया.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, किसानों को कांग्रेस पार्टी ने कर्जदार बनाया है. कांग्रेस ने किसानों का शोषण किया, धोखा दिया. एक हाथ से देकर दो हाथ से लूटने का काम कांग्रेस ने किया. किसान इस बार BJP के साथ है.
रायपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 247 आरोपियों को भेजा गया जेल
रायपुर : राजधानी पुलिस ने एक बार फिर अपराधियों के विरूद्ध विशेष अभियान छेड़ दिया है. एसएसपी के निर्देश के बाद थाना प्रभारियों ने अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. फरार आरोपियों, गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों एवं अड्डेबाजों पर कार्यवाही की गई है.
हाल ही में हुई हत्या और बड़ी चोरी के बाद पुलिस और सख्त दिखाई दे ही है. राजधानी में पिछले कुछ दिनों में आपराधिक मामलों में बढ़ोत्तरी देखी गई थी. हत्या और चोरी की बड़ी वारदात के बाद एसएसपी ने बैठक लेकर अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाये रखने के सख्त निर्देश दिए थे. वही निर्देश के बाद विशेष अभियान चलाया गया.
शराबियों के लिए बुरी खबर, इस जिले में दो दिन बंद रहेंगी शराब दुकाने
धमतरी। छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव हो चुके है और अब जिले की तीनों विधानसभाओं में मतगणना कार्य निर्विघ्न एवं निष्पक्षता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने जिले में 2 एवं 3 दिसम्बर को शुष्क दिवस घोषित किया।
साथ ही कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना कार्य का टेब्यूलेशन करने के लिए प्राचार्य, शासकीय पॉलीटेक्निक रूद्री को नोडल अधिकारी नियुक्त किया तथा व्याख्याताओं की ड्यूटी विधानसभावार लगाई है।
देवर ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी के तलाश में जुटी पुलिस
रायपुर: राजधानी के नवापारा से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां देवर ने अपनी ही भाभी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. घटना चार माह पुरानी है. लेकिन महिला ने समाज में बदनामी के डर से किसी को कुछ नहीं बताया था. बाद में हिम्मत जुटाकर घटना की जानकारी परिवार वालों को दी. और पुलिस में मामला दर्ज करवाया. घटना गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है. पुलिस आरोपियों के तलाश में जूट गई है.
पुलिस ने बताया कि, पीड़िता ने पुलिस में मामला दर्ज कराई कि कुछ साल पहले उसकी शादी हुई है. उसके 2 बच्चे हैं। वह अपने ससुराल में पति और बाकि परिवार के साथ रहती है. करीब 4 महीने पहले वो घर अपने पर अकेली थी. तभी उसके दूर का देवर लल्ला साहू उसके घर पर आया था और उसे घर पर अकेला पाकर देवर की नीयत बिगड़ गई। और उसकी आबरू लूट ली.
घटना के बाद आरोपी ने महिला को धमकाते हुए इसके बारे में किसी से कुछ भी न बताने की बात कही. ऐसा करने पर पति और बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी. इस घटना के बाद महिला ने समाज में बदनामी के डर से किसी को कुछ नहीं बताया. महिला काफी दिनों से तनाव में थी. बाद में महिला ने हिम्मत जुटाकर अपने घरवालों को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद गुरुवार को थाने पहुंच कर पुलिस में मामला दर्ज करवाया. मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
रायपुर स्टेशन से गुजरने वाली दिल्ली रूट की ये 18 ट्रेनें रद्द, यहां देखें पूरी जानकारी
रायपुर/नई दिल्ली। उत्तर मध्य रेलवे के आगरा रेल मंडल के पलवल-मथुरा सेक्शन में मथुरा यार्ड के आधुनिकीकरण कार्य के चलते 27 नवंबर से 23 मार्च 2024 छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया गया है। इन ट्रेनों के रद होने से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर स्टेशन से उत्तर प्रदेश से होकर दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
यहां देखें सूची
11, 18 और 25 जनवरी 2024 को अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 04043 अंबिकापुर-निज़ामुद्दीन स्पेशल रद्द रहेगी।
9, 16, 23 और 30 जनवरी 2024 को निज़ामुद्दीन से चलने वाली ट्रेन नंबर 04044 निज़ामुद्दीन-अंबिकापुर स्पेशल रद्द रहेगी।
23 और 30 जनवरी 2024 को दुर्ग से चलने वाली ट्रेन नंबर 12549 दुर्ग-शहीद कैप्टन तुषार महाजन एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
25 जनवरी और एक फरवरी को शहीद कैप्टन तुषार महाजन से चलने वाली ट्रेन नंबर 12550 शहीद कैप्टन तुषार महाजन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24, 25, 27, 28, 30 और 31 जनवरी और एक, तीन, चार फरवरी 2024 को विशाखापट्टनम से चलने वाली ट्रेन नंबर 12807 विशाखापट्टनम-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
11, 12, 13, 15, 16, 18, 19, 20, 22, 23, 25, 26, 27, 29 और 30 जनवरी और एक, दो, तीन, पांच, छह फरवरी 2024 को निज़ामुद्दीन से चलने वाली ट्रेन नंबर 12808 निज़ामुद्दीन-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
11 जनवरी से पांच फरवरी 2024 तक सिवनी से चलने वाली ट्रेन नंबर 14623 सिवनी-फिरोजपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
12 जनवरी से छह फरवरी तक फिरोजपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 14624 फिरोजपुर-सिवनी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
21 जनवरी से चार फरवरी तक कोरबा से चलने वाली ट्रेन नंबर 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
23 जनवरी से छह फरवरी तक अमृतसर से चलने वाली ट्रेन नंबर 18238 अमृतसर-कोरबा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
19, 20, 23, 26, 27, 30 जनवरी और दो, तीन फरवरी को विशाखापट्टनम से चलने वाली ट्रेन नंबर 20807 विशाखापट्टनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
21, 24, 27, 28, 31 जनवरी और तीन, चार, सात फरवरी को अमृतसर से चलने वाली ट्रेन नंबर 20807 अमृतसर-विशाखापट्टनम हीराकुंड एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
24 और 31 जनवरी को दुर्ग से चलने वाली ट्रेन नंबर 20847 दुर्ग-शहीद कैप्टन तुषार महाजन एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
25 जनवरी व एक फरवरी को शहीद कैप्टन तुषार महाजन से चलने वाली ट्रेन नंबर 20848 शहीद कैप्टन तुषार महाजन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
26 व 30 जनवरी और दो फरवरी को दुर्ग से चलने वाली ट्रेन नंबर 22867 दुर्ग-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
27, 31 जनवरी व तीन फरवरी को निज़ामुद्दीन से चलने वाली ट्रेन नंबर 22868 निज़ामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
24, 25, 26, 27, 29 31 जनवरी व एक, दो, तीन, पांच, सात फरवर को रायगढ़ से चलने वालीट्रेन नंबर 12409 रायगढ़-निज़ामुद्दीन गोडवाना एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
22, 23, 24, 25, 27, 29, 30, 31 जनवरी और एक, तीन, पांच फरवरी निज़ामुद्दीन से चलने वाली ट्रेन नंबर 12410 निज़ामुद्दीन-रायगढ़ गोड़वाना एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
9, 16, 23 और 30 जनवरी को निज़ामुद्दीन से चलने वाली ट्रेन नंबर 04044 निज़ामुद्दीन-अंबिकापुर स्पेशल रद्द रहेगी।
परिवर्तित रूट से चलेगी ये 6 ट्रेनें
26, 27 नवंबर, 28 दिसंबर 2023 और एक जनवरी 2024 को सिवनी से चलने वाली ट्रेन नंबर 14623 सिवनी-फ़िरोज़पुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आगरा-मिटावल-गाजियाबाद-नई दिल्ली होकर रवाना होगी।
27, 28 नवंबर, 29 दिसंबर 2023 और दो जनवरी 2024 को फ़िरोज़पुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 14624 फ़िरोज़पुर- सिवनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नई दिल्ली-गाजियाबाद-मिटावल-आगरा होकर रवाना होगी।
25, 26 नवंबर 2023 और 27 जनवरी व तीन फरवरी 2024 को पुरी से चलने वाली ट्रेन नंबर 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आगरा-मिटावल-खुर्जा-मेरठ सिटी होकर रवाना होगी।
27, 28 नवंबर 2023, 29 जनवरी और पांच फरवरी 2024 को योग नगरी ऋषिकेश से चलने वाली ट्रेन नंबर 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मेरठ सिटी-खुर्जा-मिटावल-आगरा होकर रवाना होगी।
27 दिसंबर 2023 को दुर्ग से चलने वाली ट्रेन नंबर 20847 दुर्ग-शहीद कैप्टन तुषार महाजन एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आगरा-मिटावल-गाजियाबाद-नई दिल्ली होकर रवाना होगी।
28 दिसंबर को शहीद कैप्टन तुषार महाजन से चलने वाली ट्रेन नंबर 20848 शहीद कैप्टन तुषार महाजन-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नई दिल्ली-गाजियाबाद-मिटावल-आगरा होकर रवाना होगी।