रायपुर के बेबीलोन कैपिटल में चल रहा था जुआ पुलिस ने 10 को किया गिरफ्तार, मालिक पर FIR
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हाई प्रोफाइल जुए की फड़ पर पुलिस ने होटल बेबीलोन कैपिटल में छापेमारी की। बताया जा रहा है कि यहां 10 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा गया है। आरोपियों में कई रसूखदार और कारोबारी शामिल हैं। दूसरी तरफ पुलिस ने जुआरियों तेलीबांधा थाना लाया और 1 घंटे बाद छोड़ दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बेबीलोन होटल के रुम नंबर 115 में बड़ा जुआ चल रहा था। इसकी जानकारी तेलीबांधा पुलिस को मिली। तेलीबांधा थाना और साइबर की टीम ने होटल में दबिश दी। इस दौरान होटल के कमरे में लोगों का मजमा लगा हुआ था। पुलिस ने जुआरियों के पास से 2 लाख रुपए कैश और ताश की पत्तियां जब्त की है। पुलिस की यह कार्रवाई कल रात 12 से 1 बजे के आस-पास की बताई जा रही