कांकेर में 8 साल के मासूम बालक से नाबालिग ने किया दुष्कर्म फिर गला घोंट कर ले ली जान...
कांकेर |
19-May-2025
छत्तीसगढ़ के कांकेर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है 8 साल के लड़के से एक नाबालिग ने नशे की हालत में दुष्कर्म कर हत्या कर दी
पुलिस ने बताया कि नाबालिग पोर्न वीडियो देखने का आदी था। वारदात के समय नशे की हालत में भी था।
मामला चारामा थाना इलाके का है। मृतक ----- ने कक्षा तीसरी का छात्र था। वह शनिवार शाम 4:30 बजे से लापता था। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि ***** को आखिरी बार गांव के एक नाबालिग के साथ देखा गया था।
जांच में पता चला कि, नाबालिग आरोपी ने शनिवार (18 मई) को एक दुकान से फ्रूटी खरीदी और *** को पिलाने के बहाने पहाड़ ले गया। यहीं उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सोमवार सुबह उस नाबालिग से पूछताछ की। पूछताछ में उसने *** की हत्या करना स्वीकार कर लिया।