छत्तीसगढ़ में अब होली के दिन भी खुलेगी शराब की दुकान राज्य सरकार ने ड्राई डे से हटाया
छत्तीसगढ़ में इस बार होली पर मदिरा प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ सरकार ने नई आबकारी नीति में अहम बदलाव किया है। इस बार होली, मुहर्रम और 30 जनवरी महात्मा गांधी निर्वाण दिवस को ड्राई डे की लिस्ट से हटा दिया है। अब इन दिनों शराब दुकानें खुली रहेंगी।
पहले होली, मुहर्रम और 30 जनवरी को भी ड्राई डे यानी शराब बेचने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहता था, लेकिन अब इन तिथियों पर शराब बेचने की अनुमति रहेगी। इस मामले में सरकार का कहना है कि इससे अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगेगी और राजस्व भी बढ़ेगा। छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ में अब तक होली के दिन शराब दुकान में पूरी तरह से बंद रखी जाती थी। होली से पहले पुलिस अभियान चलाकर सख्त निर्देश देती थी। इस बार तीन ड्राई डे खत्म किए जाने से बाजार में बदलाव दिखेगा।
सात में से तीन ड्राई डे खत्म
छत्तीसगढ़ सरकार ने नई आबकारी नीति में बदलाव करते हुए वर्ष 2026-27 की नई आबकारी नीति में पहले से निर्धारित सात ड्राई डे में से तीन खत्म कर दिए हैं। ऐसे में अब केवल चार दिन ही शराब दुकानें बंद रहेंगी।