छत्तीसगढ़ / रायपुर

परिवार विवाद में रायपुर में जीजा ने 2 सालियो को मारी गोली दोनों की हुई मौत

रायपुर के मोवा में नशे में धुत बाउंसर ने पत्नी से विवाद के बाद अपनी दो सालियों की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी जितेंद्र वर्मा उर्फ जित्तू पत्नी के कैरेक्टर पर शक करता था, जिससे नाराज होकर वह बच्चे को लेकर मायके चली गई थी।


मंगलवार रात जितेंद्र लाइसेंसी पिस्टल लेकर ससुराल पहुंचा और बच्चे से मिलने की जिद करने लगा। जब साली गीतांजलि (26) और दुर्गेश्वरी (24) ने उसे समझाने की कोशिश की, तो उसने फायरिंग कर दी।

माथे पर गोली लगने से गीतांजलि की मौके पर मौत हो गई, जबकि दुर्गेश्वरी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

Leave Your Comment

Click to reload image